ब्रेकिंग

ओवरब्रिज के शुरू होने से बहराइच के साथ-साथ जनपद श्रावस्ती, गोण्डा व बलरामपुर के लोगों का आवागमन अब सुगम होगा

विभागों द्वारा लगाये गये प्रदर्शनी स्टाल

ग्रामीणों को मगरमच्छों और घड़ियालों के बीच का अंतर समझाया गया

निवेशकों द्वारा कुल 185 एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित हुए

रेल उपरिगामी सेतु निर्माण का भव्य लोकार्पण 17 जून को पूर्वान्ह 10 बजे

Ad

: श्याम हत्याकाण्ड का राजफाश, दो गिरफ्तार

बहराइच। थाना पयागपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को हुए हत्याकाण्ड खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या अभियुक्तों ने मृतक के साथ बैठ कर शराब पी थी। जिसके बाद तीनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद अभियुक्तों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी पयागपुर करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद गोण्डा के कोतवाली नगर अन्तर्गत जयनगरा निवासी श्याम सैनी अपनी ससुराल पहलवारा में रह रहा था। मृतक शराब का आदी था। उसने शीतल सैनी पुत्र जमुना व राम नरायन सैनी पुत्र बलीराज निवासीगण देवरिया के साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने सर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बाग में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आला कत्ल बरामद किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें