: केजीवीबी बेगमपुर की छात्राओं को मिली टमाटर की सौगात
Wed, Apr 26, 2023
बहराइच। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ थीम के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापना के प्रति आमजन, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा स्वश्रम से अपने सरकारी आवास पर जैैविक रूप से उगाये गये पौष्टिक टमाटर की सौगात कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर की छात्राओं के लिए भेंट की है। भेंट किये गये टमाटर का छात्राओं के लिए सूप तैयार किया जायेगा तथा शेष टमाटर को सब्जियों में प्रयोग किया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा केजीवीबी बेगमपुर की छात्राओं के लिए तीसरी बार सब्जियां भेंट की गयी। डीएम ने डॉ. चन्द्र ने कहा कि पोषण वाटिका स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा विभिन्न विटामिंस व मिनरल से भरपूर साग सब्ज़ियों का प्रयोग बच्चों से कराया जाय। डीएम ने कहा कि पौष्टिक सब्ज़ी से युक्त संतुलित आहार से जहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा वहीं जिले को कुपोषण की समस्या से भी निजात मिलेगी। डीएम डॉ. चन्द्र ने गोवंश के गोबर शत-प्रतिशत प्राकृतिक रूप से उगाये गये आर्गेनिक टमाटर खण्ड शिक्षा अधिकारी चित्तौरा राज किशोर व शिक्षक देवेन्द्र को केजीबीवी बेगमपुर की छात्राओं हेतु भेंट किया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उदारता को देखते हुए कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर की वार्डेन व अध्यापिकाओं के नेतृत्व में छात्राओं ने जिलाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
: महिला शक्तिकरण को समर्पित प्रत्येक निकाय में स्थापित होगा पिंक बूथ
Wed, Apr 26, 2023
महिलाओं के हाथों में होगी कमान, दुल्हन की तरह सजाए जाएंगे बूथ
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत जनपद में अवस्थित निकायों बहराइच, नानपारा, रूपईडीहा, मिहींपुरवा, रिसिया, पयागपुर, कैसरगंज व जरवल में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ की विशेषता यह होगी कि यहॉ पर तैनात पोलिंग पार्टियों में सभी कार्मिक महिला होंगी। नगर निकायों में स्थापित किये जाने वाले पिंक बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पिंक बूथों पर मतदान की प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त महिला कार्मिकों को विकास भवन सभागार में तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने महिला कार्मिकों से कहा कि पिंक बूथ पर मतदान कराने की जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। डीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से पिंक बूथ की स्थापना की गई है। डीएम ने महिला कार्मिकों का आहवान किया आपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को भली प्रकार से समझ लें ताकि मतदान को निर्बाध ढंग से सम्पन्न कराने में कोई समस्या न आए। महिला कार्मिकों के साथ मौजूद बच्चों को डीएम ने टाफी का वितरण भी किया। सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ सी.के. वर्मा व अन्य द्वारा भी महिला कार्मिकों को व्यवहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि नगर पालिका परिषद बहराइच में बूथ संख्या 07 महिला महाविद्यालय सिविल लाइन, नानपारा में बूथ संख्या 22, प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात, नगर पंचायत जरवल में बूथ संख्या 15, प्राथमिक पाठशाला रानीताल, कैसरगंज बूथ संख्या 14, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कैसरगंज, पयागपुर बूथ संख्या 17, संविलियन विद्यालय डायट परिसर, रिसिया बूथ संख्या 04, चन्द्रशेखर मेमोरियल श्यामदेवी बालिका इण्टर कालेज, मिहींपुरवा बूथ संख्या 05, सर्वोदय इण्टर कालेज तथा रूपईडीहा बूथ संख्या 10, श्रीरामजानकी इण्टर कालेज को पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ के लिए 16 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है।
: वोट ऑफ थैंक्स के लिए डीएम से भेंट करने पहुॅचा फरियादी
Wed, Apr 26, 2023
कलेक्ट्रेट में डीएम को भेंट की भुटटों की सौगात
बहराइच। विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम मानिकपुर निवासी तिलक राम पुत्र शिवचरण लगभग डेढ़ माह पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में उपस्थित होकर घर के रास्ते की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया था। डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी तिलक राम की समस्या के समाधान के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि डीएम के प्रयास से कुछ दिनों में तिलक राम की समस्या का समाधान हो गया था। परन्तु फरियादी तिलकराम ने कलेक्ट्रेट पहुॅचकर डीएम डॉ. चन्द्र ने भेंट कर समस्या के समाधान के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए भुटटों की सौगात भेंट की। उपहार के लिए डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी कृषक का न ही आभार ज्ञापित किया बल्कि उसके गांव व परिवार का कुशलक्षेम जानते हुए घर तक आने जाने का किराया देकर ससम्मान विदा किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर मौजूद रहे।