: यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों में खुशी की लहर
Wed, Apr 26, 2023
रुपईडीहा, बहराइच। भारत नेपाल रूपईडीहा सीमा के नजदीक प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज छात्रों में यूपी बोर्ड के परीक्षा का परिणाम आने से बच्चों में खुशी का माहौल है। प्रॉमिस लैंड पब्लिक इंटर कॉलेज के प्राचार्य अनुग्रह स्टेनली ने बताया कि हमारे यहाँ हाई स्कूल के कुल 16 विद्यार्थी हैं। जिनका परिणाम 100 प्रतिशत रहा। वही इंटर में कुल बच्चों की संख्या 23 है जिनका परिणाम भी 100 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल टॉपर की लिस्ट में तुषार बरनवाल जिनका अंक प्रतिशत 91.17 प्रतिशत रहा। वही दूसरे स्थान पर यश कुमार वर्मा रहे। जिनका परिणाम 90.17 प्रतिशत है। वही इंटर के टॉपर में श्रेया पाठक 83 प्रतिशत, माही गुप्ता पुत्री विष्णु गुप्ता 84.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। हिमांशी मिश्रा ने 83.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। आपको बताते चलें प्राइवेट लैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ए.के. स्टेन्ली, प्रिंसिपल राजकुमारी स्टेन्ली ने बताया कि मेरे स्कूल के अध्यापकों की मेहनत और लगन की वजह से बच्चों के परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत अच्छा रहा।
हाई स्कूल में सरदार पटेल इंटर कॉलेज कैसरगंज का रहा दबदबा
कैसरगंज, बहराइच। तहसील मुख्यालय कैसरगंज अंतर्गत सरदार पटेल इंटर कॉलेज के छात्रों ने हाई स्कूल में उत्तम अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। वही सरदार पटेल इंटर कॉलेज के छात्र अरफात अहमद पुत्र नजीब अहमद निवासी कुडौनी ने हाई स्कूल में 86ः अंक पाकर व समीर अहमद पुत्र मुजीब अहमद ने 82ः अंक प्राप्त किया, वही फैज अहमद पुत्र मुहीब अहमद ने 88 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इन तीनों छात्रों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आगे पढ़ लिखकर चिकित्सा सेवा के लिए कार्य करूंगा जिससे लोगों को जीवन में खुशियां मिलती रहे। वहीं के माता-पिता ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस इम्तिहान में पास होने वाले छात्रों को विद्यालय प्रबंधक बादशाह सिंह का मैं आभार व्यक्त करता हूं ऐसे ही इस विद्यालय में पढ़ाई करते रहे और हमारे बच्चे पढ़ लिख कर उच्च स्तर पर जाएं जिससे क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन हो।
: दुकान में घुसे बदमाशों ने व्यवसाई से मांगी रंगदारी
Wed, Apr 26, 2023
बहराइच। कोतवाली देहात के कृषि भवन के पास संचालित ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में सोमवार रात को दो बदमाश पहुंच गए। सभी ने मालिक से 50 हजार की रंगदारी मांगते हुए दुकान में कुर्सी और मेज पलट दी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। सभी वारदात दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यवसाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात के ढपालीपुरवा निवासी हमीदुद्दीन पुत्र सलीम की कृषि भवन के निकट बुद्धा ट्रेडिंग कंपनी का संचालन करते हैं। ट्रेडिंग कंपनी द्वारा कृषि भवन में कृषि यंत्रों की सप्लाई करते हैं। मंगलवार रात को व्यवसाई दुकान में बैठा था। रात 8.32 बजे दो लोग पहुंचे। सभी ने 50 हजार रूपये की रंगदारी मांगी। विरोध करने पर मेज और कुर्सी पलट दिया। रंगदारी की रकम न देने पर अतीक जैसा हाल करने की धमकी दी। बदमाशों की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने रात में ही कोतवाली देहात, सीओ सिटी और एएसपी नगर को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। कोतवाल आर.के.पांडेय ने बताया कि जांच चल रही है। धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।
: डीएम व एसपी ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक
Tue, Apr 25, 2023
दोस्ताना माहौल में लड़े चुनाव
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराएं जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थाना कैसरगंज में नगर पंचायत कैसरगंज के प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निर्देश दिया कि आपसी भाईचारा के साथ चुनाव लड़े कोई ऐसा कार्य न करें जिससे माडल कोड आफ कन्डक्ट की उल्लघंन हो। डीएम व एसपी ने स्पष्ट किया कि आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है, आयोग के आदेशों एवं निर्देशों के अवहेलना का कड़ा संज्ञान लिया जायेगा। डीएम व एसपी ने कहा कि नगर निकाय निर्वाचन के दृष्टिगत जनपद में धारा-144 प्रभावी है। डीएम व एसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति/समूह/संगठन/राजनैतिक दल आदि द्वारा कोई ऐसा कार्यक्रम/समारोह/रैली/पद यात्रा/जनसभा आदि नहीं किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार के पोस्टर/बैनर/वाल पेंटिग/पैम्पलेट/फेसबुक/व्हाट्सअप/ट्वीटर आदि अन्य किसी माध्यम से कोई सन्देश प्रसारित नहीं किया जाय। जिससे किसी समुदाय की भावना को आहत हो। कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह पूर्व अनुमति के बिना जनपद में किसी स्थान पर आम सभा नहीं करेगा तथा अनुमति सहित होने वाली सभा में किसी का निरादार नहीं किया जा सकेगा। सभी को यह भी जानकारी दी गयी कि चुनाव प्रचार के लिए आयोग द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक का व्यय आचार संहिता का उल्लंघन होगा। डीएम व एसपी ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल, उम्मीदवार की आलोचना उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पूर्व के इतिहास व कार्य के सम्बन्ध में ही की जा सकती है। किसी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन से सम्बन्धित पहलुआंे पर आलोचना नहीं की जाएगी तथा मत प्राप्त करने के लिए जातीय, साम्प्रदायिक और धार्मिक भावना का परोक्ष या अपरोक्ष रूप से सहारा नहीं लिया जायेगा। पूजा स्थलों जैसे मन्दिर, मस्जिद, गिरजाघर व गुरूद्वारा आदि का उपयोग निर्वाचन मंे प्रचार हेतु तथा निर्वाचन सम्बन्धी अन्य कार्यों हेतु नहीं किया जायेगा तथा सभी राजनीतिक दल व उम्मीदवार ऐसे कार्यों से अलग रहेंगे जो निर्वाचन विधि के अन्तर्गत भ्रष्ट आचरण व अपराध माने गये हैं। चुनावी सभा मंे गड़बड़ी करना या करवाना, मतदाता को रिश्वत देकर या डरा धमकाकर या आतंकित करके अपने पक्ष में मत देने के लिए प्रभावित करना तथा मतदाताआंे को प्रभावित करने के लिए चुनाव की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का मादक द्रव्य बॉटना। डीएम व एसपी ने यह भी बताया कि चुनाव प्रचार हेतु किसी व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाते व दीवार का उपयोग झंडा लगाने, झंडिया टांगने, बैनर लगाने जैसे कार्य उस व्यक्ति की अनुमति के बिना नहीं करेंगे और न ही अपने चुनाव कार्यकर्ताओं, एजेण्ट को ऐसा करने देंगे तथा किसी भी शासकीय, सार्वजनिक सम्पत्ति, स्थल, भवन, परिसर में विज्ञापन, वाल राइटिंग नहीं करेंगे। कटआउट, होर्डिंग, बैनर आदि नहीं लगायेंगे और न ही किसी प्रकार से गन्दा करेंगे। अन्य उम्मीदवार के पक्ष में आचार संहिता का उल्लंघन कर लगाये गये झंडे या पोस्टरों को स्वयं न हटाकर उन्हें हटाने तथा नियमसंगत कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन से अनुरोध करेंगे तथा चुनाव प्रचार हेतु वाहनों के प्रयोग के लिए जिला प्रशासन से अनुमति प्राप्त करेंगे।