: डीएम ने कैसरगंज मण्डी में गेहूॅ क्रय केन्द्र का किया निरीक्षण
Tue, Apr 25, 2023
बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2022-23 समर्थन मूल्य योजना के तहत जनपद में की जा रही गेहूॅ खरीद का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति कैसरगंज में संचालित क्रय एजेन्सी खाद्य एवं विपणन विभाग के गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण कर गेहूॅ की खरीद तथा क्रय केन्द्र पर कृषकों को प्रदान की रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा मौजूद कृषकों से फीड बैक भी प्राप्त किया। क्रय केन्द्र के निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी कमलेश कुमार उपस्थित पाये गये। निरीक्षण के समय केन्द्र पर ग्राम कहरई निवासी कृषक धर्मराज यादव के उपज की तौल की जा रही थी। केन्द्र प्रभारी द्वारा जिलाधिकारी डॉ चन्द्र को बताया गया कि अब तक 02 किसानों से 130 कुण्टल गेहूॅ की खरीद की गई है। किसानों को पब्लिक फण्ड मैनेजमेन्ट सिस्टम के माध्यम से भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये कि किसानों से सम्पर्क कर अधिक से अधिक गेहूॅ की खरीद की जाय। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, तहसीलदार अजय यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कैसरगंज शिवम द्विवेदी, थानाध्यक्ष कैसरगंज ददन सिंह व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: बाल शोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Tue, Apr 25, 2023
बौंडी, बहराइच। विकास खंड तेजवापुर स्थित श्री साईं बाबा जूनियर हाई स्कूल निर्मलनगर केशवापुर में आईना आर्गनाइजेशन के तत्वावधान मे किसान वेल्फेयर एसोसिएशन गोण्डा द्वारा ‘प्दकपं ।हंपदेज ब्ीपसक ।इनेम‘ के अंतर्गत ‘गुड टच बैड टच‘ विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में संस्था के ब्लॉक को-आर्डिनेटर राकेश मौर्य के द्वारा उपस्थित बच्चों को बाल अपराध पर कैसे अंकुश लगायें,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर समेत अन्य आवश्यक विषयो पर बताया जानकारी दी।विद्यालय संचालक सजल श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई एवं इस तरह के और भी कार्यक्रम सरकार द्वारा प्रयोजन हेतु अनुशंसा की गई, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़े एवं बच्चे शोषण का शिकार होने से बच सके.कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य नीतेश श्रीवास्तव द्वारा की गई. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गोविंद यादव, संदीप यादव, सावित्री आर्या,शिखा मिश्रा,संदीप यादव, नीलू पांडे, सूरज वर्मा एवं छात्र- छात्राएँ उपस्थित रहे।
: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में कैसरगंज कोतवाली को मिला प्रथम स्थान
Tue, Apr 25, 2023
लगातार 6 महीने से कैसरगंज सर्किल का दबदबा रहा कायम
बहराइच। लगातार 6 महीने से कैसरगंज सर्किल का दबदबा कायम रहा। कैसरगंज कोतवाली को मिला प्रथम स्थान। इस बार पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में थाना कैसरगंज प्रथम पायदान पर तथा थाना फखरपुर चौथे पायदान पर रहा। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा मार्च माह में कराए गए पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम मैं प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज दद्दन सिंह द्वारा 74.77 प्रतिशतःके साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सर्किल कैसरगंज का कोई न कोई थाना पिछले 6 महीने से प्रथम स्थान को प्राप्त किया है। यह उपलब्धि सर्किल कैसरगंज के लिए काबिले तारीफ है।