ब्रेकिंग

जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में फिसड्डी अधीक्षकों से तलब किया गया स्पष्टीकरण

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से निकाली गईं जागरूकता रैली

दो चाकू व बोगदा बरामद

पकड़े गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दंगा नियंत्रण अभ्यास व बलवा ड्रिल का आयोजन

Ad

: डीएम व एसपी ने किया कारागार का निरीक्षण

बहराइच। कारागार की साफ-सफाई, बन्दियों को मुहैया करायी जा रही सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाकशाला, जेल चिकित्सालय व कारागार की अन्य बैरकों का निरीक्षण कर कारागार की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए बन्दियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं मुहैय्या कराए जाने तथा साफ-सफाई के स्तर को बनाएं रखने का निर्देश कारागार प्रशासन को दिया गया। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक राजेश यादव, जेलर आनन्द कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, शेषनाथ यादव एवं अजय कुमार, अनीता सक्सेना तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें