: गेहूॅ खरीद में सहयोग करने वाले ग्राम प्रधान होगें सम्मानित
Fri, Apr 28, 2023
डीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक
बहराइच। रबी विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना अन्तर्गत प्रभावी गेहूॅ खरीद के उददेश्य से विकास भवन सभागार में विकास खण्ड चित्तौरा, तजवापुर, फखरपुर व रिसिया के ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया कि अपनी ग्राम पंचायतों के गेहूॅ बेचने के इच्छुक काश्तकारों विशेषकर बड़े काश्तकारों से समन्वय कर अधिक से अधिक गेहूॅ बिक्री के लिए प्रेरित करें। प्रधानों को यह भी निर्देश दिये गये कि गेहूॅ क्रय केन्द्रों के प्रभारियों से मोबाइल पर वार्ता कर ग्राम पंचायत इच्छुक किसानों के गेहूॅ बिक्री कराये। जिलाधिकारी ने कहा कि 500 कुन्टल गेहूॅ बिक्री कराने वाले ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम पंचायतों में एक जगह 500 कुन्टल गेहूॅ इकठ्ठा होने पर ग्राम पंचायतों में जाकर भी गेहूॅ की खरीद की जायेगी। डीएम ने ग्राम प्रधानों से कहा कि जिले की गौशालाओं में संरक्षित गोवंशो के लिए ग्राम पंचायत के किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक भूसा भी दान कराये। साथ ही ग्राम पंचायतों में हैण्डपम्पों के रिबोर जो पाइप निकाली गयी है उसे ग्राम पंचायत के गौशालाओं में भेजवाए ताकि उसे सदुपयोग में लाया जा सके। बैठक के दौरान जिला खाद्य एवं विपरण अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने अपना व क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धकों, क्षेत्रीय विपरण अधिकारियों तथा विपणन निरीक्षकों का मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराते हुए कहा कि इन नम्बरों से सम्पर्क कर अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों के अधिक से अधिक किसानों के गेहूॅ बिक्री कराये। ग्राम प्रधानों को जिला पंचायत राज्य अधिकारी उमाकान्त पाण्डेय व अन्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार मिश्र, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, एनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह, सचिव मण्डी परिषद धनन्जय सिंह व अन्य अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: भारत स्काउट गाइड जिला इकाई के अध्यक्ष होंगे जिलाधिकारी
Fri, Apr 28, 2023
बहराइच। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार (आई.ए.एस.) द्वारा जिलाधिकारी बहराइच डॉ. दिनेश चन्द्र को भारत स्काउट गाइड बहराइच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिला कार्यकारिणी के सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त स्काउट अवनीश कुमार शुक्ल व जिला मुख्यायुक्त/डीआईओएस जय प्रताप सिंह के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड बहराइच के प्रतिनिधि मण्डल ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र से शिष्टाचार भेंट कर अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर डीएम को स्कार्फ पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला आयुक्त स्काउट मनोज पाण्डेय, जिला सचिव डॉ. राजेश प्रताप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त अरविन्द कुमार वर्मा, जिला संगठन आयुक्त कल्लन इदरीसी व सुश्री कायमा इस्लाम मौजूद रहीं। मण्डल के सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर अवनीश शुक्ल ने कहा कि जिलाधिकारी के अध्यक्ष मनोनीत हो जाने से संस्था के पदाधिकारियों मंें उर्जा का संचार हुआ है। डीएम के नेतृत्व में पदाधिकारियों के सहयोग से स्काउट गाइड गतिविधियों को बेहतर ढंग से सम्पादित किया जायेगा। श्री शुक्ल ने बताया कि जनपद में स्काउट गाइड गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री शुक्ल द्वारा आगामी माह जुलाई में जिला परिषद की बैठक बुलाए जाने के सुझाव को स्वीकार करते हुए डीएम ने संस्था के पदाधिकारियों को तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
: हाईस्कूल के 11 व इण्टरमीडिएट के 09 मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Fri, Apr 28, 2023
डीएम व एसपी के हाथों सम्मानित हुए जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं
कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ अलंकरण समारोह
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा आयोजित परिषदीय परीक्षा में उत्तीर्ण जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं का कलेक्ट्रेट सभागार में अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के 11 तथा इण्टरमीडिएट के 09 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल, समान्य ज्ञान पुस्तिका व पेन तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्राओं को उपहार स्वरूप फ्लास्क बाटल भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प के अनुसार प्रदेश में शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई नकलविहीन परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जा रहा है। मेधावी छात्र-छात्राओं ने कठिन परिश्रम से बोर्ड परीक्षा को उल्लेखनीय अंकों के साथ उर्त्तीण कर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है। डीएम ने छात्र-छात्राओं को आहवान किया कि इसी प्रकार कठिन परिश्रम कर आगे आने वाली परीक्षाओं में अच्छा मुकाम हासिल कर देश, प्रदेश व जिले का नाम ऊंचा करें। डॉ. चन्द्र ने बच्चों को नसीहत की आप चाहे जिस भी पद पहुंचे, गरीबों और ज़रूरतमन्दों की मदद करना ही आपका संकल्प होना चाहिए। डीएम ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पौष्टिक खुराक, योगा को अपना खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी प्रेरित किया। डीएम ने सभी सफल बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी वाणी को विराम दिया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके गुरूजन व अभिभावकों को बधाई देते हुए कभी भी कठिन परिश्रम से मुंह न मोड़ने की सीख देते हुए कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति व कठिन परिश्रम के सहारे कोई भी समाज मे मनचाहा मुकाम हासिल कर सकता है। श्री वर्मा ने अभिभावकों को सुझाव दिया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। जिला विद्यालय निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने भी सफल बच्चों को बधाई देते हुए बहुमूल्य सुझाव भी दिये। इस अवसर पर बीएसए अव्यक्तराम तिवारी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज राजेश प्रताप सिंह, आज़ाद इण्टर कालेज के डॉ. मनोज पाण्डेय, सर्वोदय इण्टर कालेज के मनोज कुमार यादव, एस.पी.बी.पी. इण्टर कालेज सेमरहना के प्रबन्धक अनिल कुशवाहा, पायनियर ग्रुप आफ स्कूल के महाप्रबन्धक श्री किरमानी सहित अन्य संस्थाओं के प्रबन्धक, प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कुलभूषण अरोड़ा, बृजमोहन मातनहेलिया, दीपक सोनी दाऊजी, नवनीत अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मेधावी छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक मौजूद रहे।