: सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार
Mon, Jun 19, 2023
माहौल खराब करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्रवाई
त्यौहार के अवसर पर किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी
डीएम की अध्यक्षता में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न
बहराइच। ईदुज्जुहा (बकरीद) त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के मद्देनजर जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मौजूद सम्भ्रान्तजनों द्वारा आश्वस्त किया गया कि आसन्न बकरीद त्यौहार को शासन-प्रशासन की गाईडलाइन व दिशा निर्देशों का पालन करते हुए गत वर्षों की भांति सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जायेगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सम्भ्रान्तजनों व धर्म गुरूओं की ओर से साफ-सफाई, बिजली, पानी इत्यादि के सम्बन्ध में जो महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं उसका समय से निराकरण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि शान्ति समिति की बैठक का उद्देश्य यही है कि संभ्रान्तजनों के साथ बैठक कर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किया जाय और उसका समय से निराकरण कराया जाय। डीएम ने अधिशासी अधिकारियों व डीपीआरओ को निर्देश दिया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में समुचित साफ-सफाई विशेषकर धार्मिक स्थलों के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई करा दें। उन्होंने मौजूद लोगों का आहवान करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में सभी की सहभागिता आवश्यक है। इस कार्य में सभी लोग भरपूर सहयोग देते हुए ग्रामीण व नगर क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाये रखने मंे सहयोग करें। डीएम ने त्यौहार के अवसर पर नियमित जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति के लिए भी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने कहा कि सभी लोग एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाईचारे के साथ त्यौहार को मनायें। असामाजिक तत्वों से सावधान रहें, यदि कोई अप्रिय बात हो तो उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लायें। डीएम व एसएसपी ने कहा कि त्यौहार के अवसर पर किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी। त्यौहार को पारम्परिक ढंग से मनायें, निर्धारित स्थलों पर ही कुर्बानी की जाय। प्रतिबन्धित जानवरो की कुर्बानी न की जाय तथा अवशेष का सम्मानजनक ढंग से निस्तारण किया जाय। सड़कों पर धार्मिक आयोजन न किये जायें तथा ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग करने में शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। डीएम व एसपी ने कहा कि शरारती व असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। किसी को कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं होगी। गुड पुलिसिंग व्यवस्था रहेगी परन्तु माहौल को खराब करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार सख्ती से कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया गया कि थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठक कर लें। बैठक के माध्यम से किसी समस्या के संज्ञान में आने पर उसका समय से निराकरण सुनिश्चित कराएं। एसडीएम को ग्रामीण क्षेंत्रो में साफ-सफाई व्यवस्था का पर्यवेक्षण करने के भी निर्देष दिये गये। बैठक के दौरान मौ. मोईनुद्दीन कादरी, डॉ. मोहम्मद आलम सरहदी, तारिक अहमद, रूमी मियां, मौ. इनायत उल्ला कासमी, मनोज गुप्ता, दीपक सोनी उर्फ दाऊजी, रणवीर सिंह मुन्ना, मौलाना बशीर, सै. शमशाद अहमद एडवोकेट, सै. कल्बे अब्बास, डॉ. मो. अरशद रईस, सईद अख्तर, मौ. खालिद, राकेश चन्द्र श्रीवास्तव, रामू लाल, परशुराम कुशवाहा, बृजमोहन मातानहेलिया, श्रीमती निशा शर्मा, मौ. शाहिद, लड्डन नेता व कुलभूषण अरोड़ा सहित अन्य संभ्रान्तजनों द्वारा बिजली, पानी, साफ-सफाई के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानन्जय सिंह, नगर मजिस्टेªट शालिनी प्रभाकर, सीएमओ डॉ. एस.के. सिंह, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर दिनेश कुमार, मिहींपुरवा (मोतीपुर) संजय कुमार, नानपारा के अजित परेश, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, कैसरगंज कमलेश सिंह, नानपारा राहुल पाण्डेय सहित अन्य जिला स्तरीय, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी, धर्मगुरू, गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।
: चोरी की योजना बनाते चार शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा
Thu, Jun 15, 2023
रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र आदर्श थाना रुपईडीहा स्थानीय पुलिस ने कस्बे के निकट चोरी की योजना बनाते समय चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 सब्बल, 1 चाकू, पेचकस आदि सामान बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम उप निरीक्षक अश्विनी कुमार पांडे के अथक प्रयास से वृहस्पतिवार रात में लगभग दो बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ शातिर चोर रुपईडीहा कस्बे के नेपालगंजरोड रेलवे स्टेशन के आगे पानी टंकी के पास बैठे चोरी की योजना बना रहे हैं। इसी सूचना पर एक पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर तुरंत रवाना कर दिया। जहां पुलिस टीम ने चोरी की योजना बना रहे चारों शातिर चोरों को घेराबंदी कर दबोच लिया। इनके कब्जे से 2 सब्बल, एक चाकू, एक पेचकस व एक टार्च बरामद किया है। शातिर चोरों की पहचान राजा बाबू पुत्र हसनू, हलीम पुत्र सलीम निवासीगण लहरपुरवा सहजना थाना रूपईडीहा, शहबाज पुत्र बशीम निवासी जैसपुर थाना सीमा चौकी जिला बांके राष्ट्र नेपाल, सन्दीप सिंह पुत्र पहल सिंह निवासी धम्बोजी तातर पार्क थाना जिला पुलिस कार्यालय जिला बांके राष्ट्र नेपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने चोरों के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में मुअसं. 174/2023 धारा 401 भादवि व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल राजेन्द्र मोदनवाल, कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल अशोक तिवारी, कांस्टेबल शिवम मौर्य व कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।
: इन्दिरा स्टेडियम में योग सप्ताह का हुआ भव्य शुभारम्भ
Thu, Jun 15, 2023
आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
निरोग रहने के लिए योग को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में करे शामिल
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग के प्रति जागरूक करने एवं योगाभ्यास कार्यक्रम में जोड़ने के उद्देश्य से 15 से 21 जून तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों तथा अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर व भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यापर्ण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जबकि सामूहिक योगाभ्यास का संचालन योगाचार्य दीप नारायण पाल व योग प्रशिक्षक प्रवीण वर्मा तथा डा. तौसीफ अहमद ने कराया। योग सप्ताह के २ाुभारम्भ अवसर पर आयोजित हुए सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन एवं घुटना संचालन, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, शशांक आसन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मकराआसन, भुजंगासन, सेतुबंधआसन, अर्धहलासन, पवनमुक्तासन, शवासन, २ालभ आसन, नाड़ी २ाोधन, २ाीतली प्राणायम, ध्यान मुद्रा, भ्रामरी प्राणायम इत्यादि योगासनों का अभ्यास कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा एवं प्रयासों से सम्पूर्ण विश्व में योगा की नई पहचान स्थापित हुई है। आज योग लोगों की दिनचर्या में शामिल हो चुका है। योग सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों के सम्मिलित होने पर डॉ. त्रिपाठी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि योग हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है यह देश के ऋषियों, मुनियों की परम्परा रही है। योग का महत्व विश्व स्तर पर भी बढ़ता जा रहा है। योग के महत्व का उल्लेख वेदों, पुराणों व अन्य धार्मिक ग्रन्थों में भी किया गया है। डीएम ने कहा कि स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने में योग अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। डीएम मोनिका ने जनप्रतिनिधियों, मीडिया प्रतिनिधियों, शिक्षण संस्थाओं, सम्बन्धित अधिकारियों कर्मचारियों, सुरक्षा बलों, स्वयंसेवी व समाजसेवी संस्थाओं, गणमान्य व संभ्रान्तजनों, उद्यमियों एवं व्यापारियों, धर्मगुरूओं, प्रबुद्धजनों, युवक-युवतियों तथा छात्र-छात्राओं व आमजन से अपील की कि योग सप्ताह अन्तर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों विशेषकर नवम् अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को इन्दिरा गॉधी स्पोर्टस स्टेडियम में सम्मिलित होकर आयोजन का सफल बनाएं तथा निरोग रहने के लिए योगा को अपनी रोजमर्रा की जिन्दगी में शामिल करें। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, डीएफओ बहराइच संजय २ार्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार गुलशन, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, आयुष चिकित्सक डॉ पीयूष नायक व अन्य अधिकारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।