: समस्याओं को लेकर लामबंद हुए शिक्षक
Wed, Jun 21, 2023
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बीएसए को सौपा ज्ञापन
बीएसए कार्यालय तक पैदल मार्च कर सौंपा मांग पत्र
समस्याओं के जल्द निराकरण न होने पर धरने की दी चेतावनी
बहराइच। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने बुधवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित 22 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में शिक्षको के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के क्रम में शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा को संबोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी को सौंपा। इस मौके पर डॉयट प्राचार्य उदय राज भी मौजूद रहे। संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र ने बताया कि वर्तमान में जनपद में पिछले पांच साल से भी अधिक समय से शिक्षकों के तबादले नही हुए हैं, गतिमान अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण में ट्रांसफर की संख्या का प्रतिशत 10ः से बढ़ाकर 20ः करने की मांग प्रमुखता से की गयी। इसके साथ ही ज्ञापन में वीडियो कॉल, वायस कॉल के माध्यम से ऑनलाइन निरीक्षण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाली, 2004 बैच के शिक्षकों को केंद्र की भांति पेंशन मेमोरेण्डम जारी कर पुरानी पेंशन का लाभ देने, प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति के मुद्दे पर शीघ्र निर्णय लेने, राज्य कर्मियों की भांति निःशुल्क कैशलेस चिकित्सा सुविधा, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाए समेत 22 सूत्रीय बिन्दुओ पर आवश्यक विभागीय कार्यवाही करने की मांग की। जिलाध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र व जिला संघर्ष समिति संयोजक पंकज वर्मा की संयुक्त अगुआई में संगठन के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिक्षक पैदल मार्च कर बीएसए कार्यालय पहुंचे तथा समस्याओं के सम्बंध में बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिला महामन्त्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी ने चेतावनी देकर कहा कि शिक्षकों की जरूरी मांगों को विभाग द्वारा काफी लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है, जो कि कतई स्वीकार्य नही है। शांतिपूर्वक ढंग से मांगी जा रही मांग पूरी न होने की स्थिति में संगठन के बैनर तले शिक्षक शिक्षिकाएं बीएसए कार्यालय के सामने धरने पर बैठने को विवश होंगे।’इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ल, जिला संयुक्त महामंत्री विनोद त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री विपिन सिंह, उपाध्यक्ष रुपाली शरण श्रीवास्तव, शिव शंकर पाठक, आसिफ खान, राघवेंद्र सिंह, धनंजय पाण्डेय, प्रतिमा पाण्डेय, राजेश मिश्र, धर्मेंद्र सिंह राठौर, उमेश कुमार सिंह, अरविंद शर्मा, बृजेश प्रताप चौधरी, सूर्यप्रताप जायसवाल, महेंद्र प्रताप सिंह, मो. तारिक, विनोद कुमार, पंकज मौर्य सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
: डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई नीति आयोग के सूचकांको की समीक्षा बैठक
Tue, Jun 20, 2023
पोर्टल पर डाटा की जांच कराकर फीडिंग करायें पूर्ण
कस्तूरबा विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित करने के दिए निर्देश
बहराइच। नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांको, बार्डर एरिया डेबलामेण्ट, त्वरित आर्थिक विकास योजना तथा क्रिटीकल गैप योजना की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिये गये कि जो कार्य अभी अनारम्भ की स्थिति में उससे सम्बन्धित अनुबंध की कार्यवाही अगली बैठक तक पूर्ण कर ली जाय। साथ ही जो कार्य पूर्ण हो गये है उससे सम्बन्धित उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी कार्यदायी संस्था व सम्बन्धित विभाग लोकार्पित होने वाली पूर्ण परियोजनाओं का विवरण एकत्र रखें ताकि भविष्य में समय से लोकार्पण कराया जा सके। बैठक के दौरान नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांको की समीक्षा करते हुए पाया कि माह अप्रैल में 71वीं डेल्टा रैंकिंग, स्वास्थ्य एवं पोषण सेक्टर में 86वीं, शिक्षा सेक्टर में 10, कृषि सेक्टर में 80 आधारभूत आंकड़ा सेक्टर में 103, तथा वित्तीय सहायता व कौशल विकास सेक्टर में 1वीं डेल्टा रैंकिंग प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग के सूचकांकों की प्रगति की समीक्षा में पाया गया कि कुछ संकेतांकों के प्रगति में माह मई में सुधार आया है। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये गये कि पोर्टल पर डाटा की जांच कराकर फीडिंग पूर्ण कराये। एग्रीकल्चर एवं जल संसाधन सेक्टर की समीक्षा करते हुए डीएम द्वारा उप निदेशक कृषि को निर्देश दिये गये कि माइक्रो इरिगेशन में अपेक्षित सुधार लाया जाय। वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास सेक्टर की समीक्षा करते हुए एलडीएम को निर्देश दिये गये कि मुद्रा लोन का वितरण संतोषजनक नही है ऋण वितरण बढ़ाकर प्रगति में अपेक्षित सुधार लाया जाय। नीति आयोग से अतिरिक्त आवंटन के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अल्ट्रासाउंड मशीन का क्रय की कार्यवाही पूर्ण कर उपभोक्ता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिये गये। इसके साथ-साथ टिशु कल्चर लैब को क्रियाशील करने के निर्देश दिये गये। स्किल डेवलपमेन्ट सेन्टर (ऑडिटोरियम) हेतु चिन्हित भूमि पर शीघ्र कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा। सी.एस.आर. फण्ड के अर्न्तगत कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी को शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा बार्डर एरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में हेल्थ एटीएम मशीन स्थापित करने निर्देश दिये गये। नीति आयोग से प्राप्त 02 करोड़ रूपये की धनराशि से कम्यूनिटी लाइब्रेरी में पुस्तकों की व्यवस्था, कुर्सी-मेज व बालिकाओं के बैठने के लिए केबिन बनावाये जाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही कस्तूरबा विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित करने के निर्देश भी दिये गये। त्वरित आर्थिक विकास की समीक्षा करते हुए डीएम द्वारा वर्ष 2022-23 के 25 परियोजनाओं का टेण्डर प्रकिया को पूर्ण कराकर कार्य प्रारम्भ कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अधिकारी कविता मीना, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, सीवीओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद, डीएसटीओ डॉ अर्चना सिंह, डीपीओ राजकपूर, डीसीएनआरएलएम रामेन्द्र कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक जे.पी. सिंह, प्राधानार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, डीपीएम, एनएचएम सरजू खान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर लगाया जाय प्रभावी अंकुशः डीएम
Tue, Jun 20, 2023
बहराइच। नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिक्स पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त गुप्त सूचनाओं को सभी सम्बन्धित को त्वरित आदान-प्रदान करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तत्काल प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित की जाय। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा पुलिस, आबकारी व औषधि प्र्रशासन विभागों की संयुक्त टीम मेडिकल स्टोरों आदि की संघन चेकिंग अभियान चलाये जाने के भी निर्देश दिये गये। इसके अलावा अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डीएम व एसपी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि मादक पदार्थो के दुष्परिणाम के प्रति आम जन को जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाय। इस अवसर पर सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कंुवर ज्ञानन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर सुभाष सिंह धामी, पयागपुर दिनेश कुमार, नानपारा अजीत पेरस, मोतीपुर संजय प्रसाद, कैसरगंज महेश कुमार कैथल, महसी राकेश कुमार मौर्या, सीओ सिटी राजीव सिसौदिया, कैसरगंज कमलेश सिंह, नानपारा राहुल पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह सहित एसएसबी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।