: जिला योजना समिति के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुए 02 सदस्य
Wed, Jun 21, 2023
बहराइच। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों में से जिला योजना समिति हेतु 02 पदों के लिए अनारक्षित वर्ग महिला के 01 पद हेतु नगर पालिका परिषद बहराइच अन्तर्गत मंजू देवी तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के 01 हेतु नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत राजू पाल र्निविरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचित सदस्यों को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. पूजा यादव के साथ जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।
: जिलाधिकारी ने तेजवापुर ब्लाक का किया औचक निरीक्षण
Wed, Jun 21, 2023
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय तेजवापुर का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव, कार्यालय भवन एवं कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। कार्यालय भवन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीडीओ, एडीओ, लेखाकार, मनरेगा, एनआरएलएम कक्षों सहित ब्लाक सभागार का निरीक्षण किया। ब्लाक के निरीक्षण के दौरान डीएम ने मनरेगा, आवासीय योजनाओं, अमृत सरोवरों के निर्माण के प्रगति, निरीक्षण पुस्तिका तथा जनता दर्शन पंजिका इत्यादि का अवलोकन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। मीटिंग हाल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने ब्लाक परिसर की विद्युत आपूर्ति हेतु सोलर पैनल की स्थापना कराये जाने तथा मीटिंग हाल को वीडियों कांफ्रेंसिंग सुविधा से आच्छादित कराये जाने के निर्देश दिया। एनआरएलएम अन्तर्गत गठित समूहों की क्रियाशीलता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि ब्लाक व सीएचसी में समूह के माध्यम से कैण्टीन संचालित कराकर श्रीअन्न उपत्पादों के व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाय। डीएम ने ब्लाक परिसर में निर्मित आवासीय भवनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए परिसर में उपलब्ध भूमि पर पौधरोपण करा कर परिसर को हरा भरा बनाएं रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए प्रभारी सीडीपीओ शशिरानी सिंह से तैनात कर्मचारियों, विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। गोदाम का निरीक्षण कर डीएम ने रिफाइण्ड, दलिया व दाल इत्यादि पुष्टाहार सामग्री की गुणवत्ता को परखते हुए आवश्यक जानकारी प्राप्त की। डीएम ने सीडीपीओं को निर्देश दिया कि लक्षित वर्ग को मानक के अनुसार पुष्टाहार का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। इससे पूर्व ब्लाक मुख्यालय पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय व बीडीओ अजय प्रताप सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर डीएम का स्वागत किया।
: निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक भिरवा का डीएम ने किया निरीक्षण
Wed, Jun 21, 2023
निर्माण कार्य की कच्छप गति पर जतायी नाराज़गी
कार्यों को सयम से पूर्ण कराए जाने के दिये निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने रू. 18.21 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन राजकीय पॉलीटेक्निक भिरवा महसी का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति सुस्त पाये जाने तथा आवश्यकतानुसार मानव संसाधन उपलब्ध न होने पर निर्देश दिया कि मैन पावर को बढ़ा कर कार्य को निर्धारित मानक व गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण किया जाय। कार्यस्थल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्य की धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था के प्रति कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि अनारम्भ कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अवर अभि. रजनीश आर्य ने बताया कि प्रशासनिक भवन का निर्माण, टाइल्स, कोटा, विद्युत वायरिंग का कार्य पूर्ण है। भवन के प्लाटर का कार्य प्रगति पर है। वर्कशाप में सिविल व पिद्युत कार्य पूरा हो गया है। जबकि सेनेटरी फिटिंग व पेनिं्टग का कार्य अवशेष है। अवर अभियन्ता ने प्रधानाचार्य आवास, टाइप-4, 3 एवं 2 आवास, पम्परूम, सब स्टेशन व मीटर रूम, गार्ड रूम, ट्यूबवेल, बाउण्ड्रीवाल, मेन गेट, आन्तरिक रोड, वाटर लाइन, स्टोर वाटर ड्रेन, रेन वाटर हार्वेसिं्टग, ओवर हेड टैंक इत्यादि के निर्माण कार्य प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी तजवापुर अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।