: 05 बसों को किया गया सीज, 1.27 लाख से अधिक का लगाया जुर्माना
Tue, Dec 5, 2023
परिवहन विभाग द्वारा अनाधिकृत बसों के विरुद्ध अभियान जारी
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह, उप जिलाधिकारी नानपारा अजीत परेस व पुलिस विभाग के संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके फलस्वरूप 05 बसों को थाना रूपईडीहा अन्तर्गत रूपईडीहा बस स्टेशन में निरुद्ध किया गया। इसके अलावा इन बसो के विरुद्ध 01 लाख 27 हजार 500 रू. का अर्थदण्ड भी लगाया गया। यह जानकारी देते हुए एआरटीओ प्रवर्तन श्री सिंह ने बताया कि बस संख्या यूपी 63एटी 9643 के विरुद्ध 24500, एनए 8केएचए 5350 के विरुद्ध 36 हजार, यूपी 63एटी 8326 के विरुद्ध 46 हजार, एमपी 07पी 1113 के विरुद्ध 10 हजार व आरजे 09 पीवी 6111 के विरुद्ध 11 हजार हजार रूपये अर्थदण्ड लगाया गया है। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन मालकर अधिकारी, यातायात निरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा अभियान को सफलता पूर्वक संचालित किया गया। अनाधिकृत बसों के विरुद्ध नियमित रूप से प्रवर्तन की कार्रवाई की जायेगी।
: जरवल चीनी मिल के टोकन क्लर्क हुए निलम्बित
Sun, Dec 3, 2023
समाधान दिवस में अनियमित गन्ना तौल की शिकायत का डीएम ने लिया संज्ञान
बहराइच। शनिवार को तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम हरचन्दा निवासी वसीम अहमद द्वारा शिकायत की गई कि चीनी मिल जरवलरोड द्वारा गन्ना की तौल में अनिमित्ता बरती जा रही है। श्री अहमद ने बताया कि कृषक सेहराज खान पुत्र मुजीब एवं अकरूलनिशां पत्नी सेहराज ग्राम हरचन्दा के लिए बैलगाड़ी मोड हेतु (18 कुण्टल) के लिए जारी पर्ची के स्थान पर ट्रैक्टर मोड में 18 कुण्टल से अधिक की तौल कराई गई है। डीएम ने इस शिकायत का कड़ा संज्ञान लेते हुए सहकारी गन्ना विकास समिति जरवल रोड के सचिव को तत्काल प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिये गये। सचिव द्वारा ई.आर.पी. पोर्टल पर की गई जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर अध्यासी, प्रधान प्रबन्ध आई.पी.एल. चीनी मिल जरवलरोड को उक्त प्रकरण से अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि समिति स्तर से कृषको को गन्ना सप्लाई टिकट जिस मोड में जारी है उसी मोड में गन्ना तौल कराना सुनिश्चित करें। मिल प्रबन्धन द्वारा टोकन क्लर्क को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है साथ सम्बन्धित कृषक का सट्टा भी बन्द कर दिया गया है।
: वर्नेबुल एवं क्रिटीकल मतदान केन्द्रों की मैपिंग के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
Sun, Dec 3, 2023
बहराइच। आसन्न लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मतदान केन्द्रों वर्नबिलिटी मैपिंग के सम्बन्ध में शनिवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वर्नेबुल मतदान केन्द्रों का निर्धारण करते समय उसके औचित्य का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जाय। थानाध्यक्षों को वर्नबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही के दौरान पूरी सावधानी एवं सतर्कता बरतने के साथ-साथ भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का भी अनुपालन सुनिश्चित करने का कहा गया। डीएम व एसपी ने थानाध्यक्षों को यह भी सुझाव दिया कि मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन करते समय वहां के पूर्व निर्वाचन के इतिहास को भी देखे और तद्नुसार किसी निष्कर्ष पर पहुंचें। डीएम व एसपी ने कहा कि थानाध्यक्षों की ओर से प्राप्त हुए सूची का सम्बन्धित एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से स्थलीय सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त ताकीद की गयी कि उनकी कार्यवाही में निष्पक्षता झलकनी चाहिए, इससे जिला प्रशासन का इकबाल बुलन्द होगा जिससे आयोग की मंशा के अनुरूप निर्वाचन प्रक्रिया को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने में मदद मिलेगी। लोकसभा चुनाव को शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने के लिए असामाजिक तत्वों के चिन्हांकन की कार्यवाही शीर्ष प्राथमिकता पर पूर्ण कर गुण्डा एक्ट, जिला बदर, बाउण्ड डाउन से सम्बन्धित अपेक्षित कार्यवाही को शीघ्र पूर्ण करायें इससे सम्पूर्ण क्षेत्र में अच्छा संदेश जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर., पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एडीएम गौरव रंजन श्रीवास्तव, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर प्रिंस वर्मा, नानपारा के अजित परेश, महसी के राकेश कुमार मौर्य, पयागपुर के दिनेश कुमार, मिहींपुरवा के संजय कुमार, कैसरगंल पंकज दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया, नानपारा के राहुल पाण्डेय, पयागपुर आन्नद कुमार राय, कैसरगंज के कमलेश प्रताप सिंह, महसी के जे.पी. त्रिपाठी, थानाध्यक्षगण व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।