: आचार संहिता का पालन कर मनाये त्योहार:डीएम
Thu, Apr 4, 2024
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला शान्ति समिति की बैठक
बहराइच। आसन्न त्यौहारों अलविदा, ईद, नवरात्रि व अम्बेडकर जयन्ती इत्यादि त्यौहारों के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाएं रखने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला शान्ति समिति बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने पूर्व त्यौहार मिसाली भाई चारे के साथ सम्पन्न होने पर शान्ति समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपेक्षा की कि आगामी त्यौहारों व लोकसभा चुनाव को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने में सहयोग प्रदान करें। डीएम व एसपी ने समिति के सदस्यों से अपील की कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लागू आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए त्यौहार को मनाये तथा सभी लोग अनिवार्य रूप से मतदान भी करें। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला ने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर विगत वर्षों से बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था हो यही हमारा उद्देश्य है। एसपी ने कहा कि आप सभी लोग समाज के जिम्मेदार व्यक्ति हैं, आप लोगों के सहयोग से विगत वर्षों में जनपद में सभी त्यौहार शान्तिपूर्णढंग से सम्पन्न हुआ है। जो इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि आप लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से सजग है। बैठक के दौरान समिति के सदस्य लड्डन नेता, प्रमोद गुप्ता, उमा शंकर मिश्र, मोहम्मद अली, तेजे खां एडवोकेट, सईद अख्तर, शमशाद अहमद एडवोकेट, मनोज गुप्ता, रूमी मियां व मसऊद अहमद सहित अन्य धर्मगुरूओं, संभ्रान्तजनों द्वारा साफ-सफाई, बिजली-पानी, प्रकाश, फागिंग आदि के पुख्ता प्रबन्ध किये जाने के सुझाव दिये गये। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन ने किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीझा डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, एसडीएम सदर प्रिंस प्रर्मा, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, महसी के अखिलेश कुमार सिंह, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, प्रशिक्षु पीसीएस ज्योति चौरसिया, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया व कैसरगंज के रूपेन्द्र कुमार गौड़, डीपीआरओ राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला आाबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश कुमार उपाध्याय, प्रभारी सीएमओ डॉ. राजेश कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
: चुनावी रंजिश के चलते अधेड़ की हत्या
Thu, Apr 4, 2024
खेत की रखवाली के लिए गया था मृतक
विशेश्वरगंज, बहराइच,। खेत की रखवाली को गए अधेड़ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह वह खेत में रखे छप्पर में औंधे मुह पड़े मिले। जिस पर परिजनों ने शहर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक मौजूदा ग्राम प्रधान आरती देवी के ससुर हैं। घटना थाना विशेश्वरगंज थाना के ग्राम पंचायत नेठिया की है। प्रतिदिन की तरह बुधवार रात को ग्राम प्रधान के ससुर राम प्रसाद चौहान 65 पुत्र खिरोधार मकान से 500 मीटर की दूरी पर स्थित खेत में फसल की रखवाली के लिए गए। इसके बाद वह खेत के पास बने मकान में ही सो गए। बृहस्पतिवार सुबह रामप्रसाद की पत्नी सुखिया देवी मोबाइल चार्ज पर लगाने के लिए पति के पास गई तो देखा कि पति औंधे मुंह बिस्तर पर पड़े हुए हैं, चेहरे से खून निकल रहा है। इस पर महिला ने शोर मचाते हुए परिवार को सूचना दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज शुरू होते ही कुछ ही देर में मौत हो गई। ग्राम प्रधान के जेठ प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने प्रधानी के रंजिश में गांव निवासी पूर्व प्रधान श्रीचंद्र, अभिषेक, विवेक, आनंद, मोटे और अनूप के अलावा एक महिला पर पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। प्रधान प्रतिनिधि बच्चन चौहान ने बताया कि विपक्षी 25 वर्ष से प्रधानी चला रहे थे। बीते चुनाव में हराने के बाद से ही सभी खुन्नस रख रहे हैं। डेढ़ वर्ष पूर्व उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह घायल हुआ। पुलिस ने प्राणघातक हमले का केस दर्ज किया, लेकिन विवेचना में केस हटाते हुए धारा 308 कर दिया। इससे दबंगों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि उसके पिता की हत्या के लिए चुनाव में खड़ी महिला द्वारा तीन दिनों से उसके पिता की गतिविधियों की जानकारी पूर्व प्रधान श्री चंद्र को दी जा रही थी।
: ब्रह्माकुमारीज संस्था की ’द’ लाइट फिल्म का हुआ उदघाटन
Thu, Apr 4, 2024
बहराइच। शहर के कुमार पिक्चर पैलेस गुरूवार को महिलाओं द्वारा संचालित विश्व की सबसे बड़ी आध्यात्मिक संस्था-ब्रह्मकुमारीज की स्थापना की अद्धुत गाथा एवं साकार संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा के जीवन के सत्य प्रसंगों पर आधारित एक प्रेरणादायक कहानी 3 डी एनिमेशन फिल्म ’द लाइट’ का उदघाटन कर प्रसारित किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी बी.के. साधना दीदी के नेतृत्व में बी.के. जया दीदी व बी.के. भावना दीदी द्वारा दीप प्रजज्लवन कर भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में डा. प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ फिजीशियन, डा. रंजन, क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी, डा.आर.बी.सिंह, वरिष्ठ फिजीशियन, कुलभूषण अरोड़ा, संरक्षक, व्यापार मण्डल, अजय ड्रोलिया, अध्यक्ष, भारत सेवा संस्थान, मनोज चौरसिया, अध्यक्ष, लायन्स अभिनव, रमेश तलरेजा, अध्यक्ष सिन्धी समाज, आदि द्वारा दीप प्रजल्लवित कर उदघाटन किया गया। उक्त फिल्म का पहला ही शो हाउस फुल हो गया। जिसे देखने के उपरान्त लोगों ने अपना अपना अनुभव साझा किया। अन्त में संस्था की बी.के. जया दीदी द्वारा फिल्म के सम्बन्ध में अपने विचार रखें तथा हाल में उपस्थित सभी भाई-बहनों अपने मोबाइल का टार्च जलाकर द लाइट फिल्म का संदेश दिया व फिल्म पम्पलेट के साथ फोटो सेशन भी करवाया। तत्पश्चात् कार्यक्रम को अन्तिम रूप दिया गया।