: नानपारा के शतरूपा अष्टभुजा मन्दिर पहुंचकर डीएम एसपी ने की पूजा
Thu, Mar 30, 2023
कस्तूरबा विद्यालय बलहा की कन्याओं से प्राप्त किया आशीर्वाद
बहराइच। चैत्र नवरात्रि/श्रीराम नवमी के शुभ अवसर पर शासन द्वारा प्रमुख देवी मन्दिरों एवं शक्तिपीठ मन्दिरों में मानव मूल्यों सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन सामान्य को इससे जोड़ते हुए दुर्गा सप्तसती का पाठ, देवी गायन, देवी जागरण एवं अखण्ड रामायण पाठ आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा ने नानपारा के शतरूपा अष्टभुजा मन्दिर पहुंचकर की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर शतरूपा अष्टभुजा मंदिर में जिला पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष कृपाराम वर्मा द्वारा डीएम व एसपी को चुनरी भेंट की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व पर 9 दिन मां की आराधना की गई तथा मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम नवमी पर शासन की मंशानुसार जिले के विभिन्न मंदिरों में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई नवरात्रि रंगोली को डीएम ने सराहना की पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने भी पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया। मन्दिर में पूजा अर्चना के पश्चात डीएम व एसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बलहा पहुंचकर कन्या पूजन कर उन्हें भोजन कराया तथा फल एवं मिष्ठान का वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अजीत परेश, सीओ राहुल पांडेय, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, ईओ रेनू यादव, कोतवाल हेमंत कुमार गौड़, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय वर्मा, मन्दिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष डी.के. श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
: चेकिंग के दौरान कार से 41 किलोग्राम गांजा बरामद, चार गिरफ्तार
Thu, Mar 30, 2023
पकड़े गए गांजे की कीमत लगभग 41 लाख रूपये
कार से 18 किलोग्राम छोटी सफेद पन्नी, 10 किलो्रग्राम स्लेटी चमकीली पन्नी व 14 किलोग्राम पीली प्लास्टिक की छोटी पन्नी बरामद
बहराइच। चेकिंग के दौरान थाना फखरपुर पुलिस व स्वाट टीम ने एक मारूती स्विफ्ट डिजायर कार से 41 किलोग्राम गांजा के साथ चार अभियुक्तों को धर दबोचा। कार से 18 किलोग्राम छोटी सफेद पन्नी, 10 किलो्रग्राम स्लेटी चमकीली पन्नी व 14 किलोग्राम पीली प्लास्टिक की छोटी पन्नी बरामद की गई। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा मय हमराह पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मारूती स्विफ्ट डिजायर कार से चार अभियुक्तों को 41 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गऐ अभियुक्तों की पहचान बलिराम यादव पुत्र राम मनोहर यादव निवासी कोडरी बुबकापुर थाना फखरपुर, राम मनोहर यादव पुत्र कृपाराम यादव निवासी कोडरी बुबकापुर थाना फखरपुर, कुलदीप उर्फ मोनू शुक्ला पुत्र गुरदीन शुक्ला निवासी बाजपेईपुरवा कटहा थाना देहात कोतवाली व बुधसागर मिश्रा पुत्र राजितराम मिश्रा निवासी बाजपेईपुरवा कटहा थाना देहात कोतवाली के रूप में की गई। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 96/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में फखरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक नरसिंह, उ.नि.राज नारायण त्रिपाठी, का.रामदेव प्रजापति, का.नितेश यादव, का.मनोज वर्मा, का.कमलेश कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अनुज त्रिपाठी, हे.का.साहब सिंेह, हे.का.अजीत सिंह, हे.का.राजेन्द्र यादव, हे.का.करूणेश शुक्ला सर्विलांस टीम, हे.का.रवि प्रताप यादव सर्विलांस टीम, का नितिन अवस्थी सर्विलांस टीम, का.आदर्श भट्ट, का.नवीन तिवारी, का.नरोत्तमपुरी, का.मनीष यादव शामिल रहे।
: पोषण ट्रैकर एप पर वज़न फीडिंग में प्रदेश के टाप-टेन में स्थान बनाएं: डीएम
Thu, Mar 30, 2023
बहराइच। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पोषण समिति/कन्वर्जेन्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पोषण ट्रैकर एप पर वज़न फीडिंग कार्य की समीक्षा के दौरान ज्ञात हुआ कि प्रदेश स्तर पर 93.25 प्रतिशत के साथ डैशबोर्ड पर जिले की प्रदर्शित रैंक 17 है। जबकि बलहा, चित्तौरा, कैसरगंज, मिहींपुरवा, नवाबगंज, रिसिया व शिवपुर का प्रतिशत जिले के प्रतिशत से कम है। इस स्थिति का कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सम्बन्धित सीडीपीओ परियोजना कार्यालय पर आंगनबाडी कार्यकत्रियों के साथ बैठक कर उन्हें पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग के बारे में प्रशिक्षण प्रदान कर प्रगति में अपेक्षित सुधार लाएं। ताकि जनपद प्रदेश के टाप-टेन में शामिल हो। गृह भ्रमण कार्य की समीक्षा के दौरान ब्लाक बलहा, चित्तौरा, फखरपुर, मिहीपुरवा, शिवपुर की फीडिंग 88.14 प्रतिशत पाए जाने पर सम्बन्धित सी.डी.पी.ओ. को तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए गए। जिला पोषण पुर्नवास केन्द्र मंे मार्च 2023 मे शून्य भर्ती बच्चों वाले ब्लाक महसी, मिहीपुरवा, नवाबगंज, रिसिया, शिवपुर, तेजवापुर के सी.डी.पी.ओ. को प्रत्येक माह मानक के अनुसार बच्चे चिन्हित कराकर भर्ती करने के लिए भेजने के निर्देश दिये गये। डीएम डॉ. चन्द्र ने समस्त सी.डी.पी.ओ. को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने कार्य एवं दायित्वों का निर्वहन शासन के निर्देशानुसार करें तथा आशा व ए.एन.एम के साथ समन्वय स्थापित करके दस्तक अभियान को सफल बनाने, इन्कारी परिवारों व कोविड का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करें। टीएचआर यूनिट में आपूर्तित गेहूं, खाद्य सामग्री का तत्काल शतप्रतिशत वितरण कराने के साथ टीएचआर यूनिट की प्रतिदिन मानिटरिंग करने के निर्देश दिये गये। बैठक का संचालन जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओ.पी. चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह, जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ व अन्य अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।