: श्री रामजानकी मन्दिर, पंचायती ठाकुरद्वारा में “भए प्रगट कृपाला“ श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम की रही धूम
Fri, Mar 31, 2023
बहराइच। अयोध्या शोध संस्थान (संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में तथा जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान के सहयोग से बृहस्पतिवार देर शाम श्री रामजानकी मन्दिर, पंचायती ठाकुरद्वारा कानूनगोपुरा दक्षिणी में श्रीराम जन्मोत्सव “भए प्रगट कृपाला….’’ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रामचरित मानस पाठ बालकाण्ड (जन्म प्रसंग विशेष) भजन, कीर्तन, आरती, पारम्परिक सोहर, जन्म सम्बंधी अन्य संस्कार गीत एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन का भक्तिजनों ने भरपूर आनन्द लिया। श्री राम जानकी में मंदिर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम जिसमे शासन के द्वारा आयोजित रामायण बाल्य कांड पाठ जो शिवबंश महाराज के द्वारा महिलाओं के द्वारा सोहर गीत एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भजन गायक जसवीर सिंह के द्वारा श्री राम चंद्र कृपालु भज मन, ठुमक चलत राम चंद्र, मेरे सरकार आए आए है प्रस्तुत किया है। शिवम कुमार व अजय शर्मा द्वारा भी भजन प्रस्तुत किया गया। विभा श्री गुप्ता की टीम द्वारा एक सांस्कृतिक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। विहान बालिका विद्यालय पिं्रसिपल प्रिय प्रसाद एवं श्रद्धा पांडे के द्वारा बच्चो को प्रभु श्री राम, लक्ष्मण जी, सीता जी एवं हनुमान जी बना के झाकी के रूप प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर संभ्रान्त एवं गणमान्यजन, समाजसेवी, उद्यमी, तथा भारी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
: एसपी ने किया साप्ताहिक परेड का निरीक्षण
Fri, Mar 31, 2023
एसपी ने निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस, पुलिस आडोटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए दौड़ लगवाई गई। एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के उपयोग तथा उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्माणाधीन महिला हॉस्टल, पुलिस मेस एवं निर्माणाधीन पुलिस आडोटोरियम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
: बेपटरी हो गई स्वास्थ्य सेवाएं
Fri, Mar 31, 2023
जिला चिकित्सालय में अनियमितताओं का बोलबाला
पूर्व सांसद व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
डीएम द्वारा जांच के लिए तीन सदस्यतीय जांच कमेटी गठित
श्रावस्ती। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाएं ढर्रे पर आती नहीं दिख रही। इनके अपने ही अब स्वास्थ्य सेवाओं पर सवालियां निशान उठाने लगे है। पूर्व सांसद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा भिनगा के निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी ने श्रावस्ती के जिला चिकित्सालय भिनगा में चल रहे फर्जीवाडा को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर आख्या देने के निर्देश दिए है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने लगाये गए आरोपों में कहा है कि जिला चिकित्सालय भिनगा में अनियमितताओं की भरमार है। चिकित्सक व अधीक्षक भी समय पर नहीं आते है तथा अधिकतर समय शराब के नशे में डूबे रहते है। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व दवाईयां नहीं मिल पा रही है। अस्पताल में उपयोग के लिए खरीदी जा रही सामग्री में बगैर टेंडर अपने चहेतों को आपूर्ति का आदेश देकर धन की लूट की जा रही है। खरीदी गई सामग्री की वास्तविक मूल्य एवं खरीद मूल्य में कई गुना अंतर आया है तथा यह भी कहा है कि जिम्मेदारों ने अपने चहेतों को बिना खुली निविदा कराये 50 लाख की सामग्री मंगाई है और उसका भुगतान भी करने की फिराक में है। मामले में निविदा प्रक्रिया, खरीदी गई सामग्री की गुणवत्ता व वास्तविक मूल्य की जांच कराकर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा लगाये गए आरोपों के चलते जिलाधिकारी नेहा प्रकाश द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच कमेटी में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डिप्टी कलेक्टर आशुतोष कुमार व सहायक लेखाधिकारी महेश कुमार श्रीवास्तव जिला विकास कार्यालय शामिल है। डीएम ने जांच कमेटी को निर्देश दिया है कि जांच कर अपनी रिपोट प्रस्तुत करें। मामले में जब मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के मोबाइल पर उनका पक्ष जानने के लिए सम्पर्क किया गया तो उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।