: पोषण सप्ताह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन
Wed, Mar 29, 2023
कुपोषण से बचाव व जागरूक करें कार्यकत्रिया
बहराइच। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत पोषण सप्ताह के तत्वाधान में बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से पोषण सप्ताह जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विकास वर्मा के नेतृत्व में किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के एआरपी पयागपुर राजेश कुमार मिश्र, बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, बीपीएम अनुपम कुमार शुक्ल तथा पिरामल फाउंडेशन के मोहम्मद यूसुफ द्वारा पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम संपादित किया गया। पोषण कार्यक्रम पखवारा को बीपीएम अनुपम कुमार शुक्ला संचारी रोग व उसके उपाय, कुपोषण शिकार के बच्चे की पहचान और निवारण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। एआरपी पयागपुर बेसिक शिक्षा के राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है के आधार पर चर्चा परिचर्चा की। जिसमें बताया कि कुपोषण से शिकार बच्चों को जल्दी से जल्दी चिकित्सकों की देखरेख व परामर्श लेना चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मोटे अनाज का सेवन करने से शरीर में पौष्टिकता आती है और कुपोषण दूर भाग जाता है, इसलिए हम सभी को मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए जिसे श्रीअन्न भी कहा जाता है। पिरामिलग फाउंडेशन के मोहम्मद यूसुफ ने कुपोषण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा कुपोषण से बचने के उपाय भी बताएं। पोषण पखवाड़ा संगोष्ठी में सुपरवाइजर शिव कुमारी सिंह, ममता तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मृणालिनी शुक्ला, उमा त्रिपाठी, शिव कुमारी सिंह, पूनम, अनिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
: नवनिर्मित बापू की प्रतिमा पर छतरी एवं चबूतरे का उद्घाटन 2 अप्रैल को
Wed, Mar 29, 2023
बहराइच। पुअर हाऊस (कुष्ठ आश्रम) गुल्लाबीर रोड पर स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा जिसका उद्घघाटन 1990 में नवनिधि लाल आर्य तत्कालीन अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ था। जो जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया था। उक्त बापू की प्रतिमा का पुनर्निर्माण श्रीमती ‘‘शैलकुमारी श्रीवास्तव‘‘धर्म पत्नी वेदव्रत श्रीवास्तव, पुत्र वधू नवनिधि लाल आर्य ने करवाया है। नवनिर्मित बापू की प्रतिमा पर छतरी एवं चबूतरे का उद्घाटन वेदव्रत श्रीवास्तव अध्यक्ष अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के कर-कमलों द्वारा 02 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः साढ़े नौ बजे किया जाएगा तथा सेनानी भवन सभागार में संगठन की मासिक बैठक भी आहूत किया गया है। जिसमें संगठन की गतिशीलता, वार्षिक आय व्यय, शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं अन्य आवश्यक विचार विमर्श बैठक में रखा गया है।
: अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें एसडीएमः जिलाधिकारी
Tue, Mar 28, 2023
बहराइच। कर-करेत्तर वसूली तथा राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राजस्व व सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनपद में संचालित ईंट भट्ठों की संयुक्त रूप से जांच करें। डीएम डॉ. चन्द्र ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान नियम विरूद्ध संचालित भट्ठों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें नियमित किया जाय। डीएम ने सचेत किया कि यदि किसी तहसील अन्तर्गत नियम विरूद्ध भट्ठों का संचालन पाया जाता है तो सम्बन्धित तहसीलदार, नानयब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक व लेखपाल के साथ-साथ वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों के विरूद्ध कठोर काईवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने तहसीलों को यह भी निर्देश दिया कि चरागाहों में गो आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशो के लिए हरा चारा बुआया जाय। लम्बित सन्दर्भो का समय से निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय ताकि किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में न आने पाये। डीएम डॉ. चन्द्र ने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करें। मिट्टी के अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश के लिए व्यापक स्तर पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाय तथा इसके लिए ग्राम स्तर के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दें। उन्होंने कहा कि मिट्टी के अवैध खनन में शामिल लोगों पर अर्थ दण्ड लगाने के साथ-साथ नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही भी की जाय। राजस्व वादों के निस्तारण की समीक्षा के दौरान निर्देश दिये गये कि 5 वर्ष से अधिक अवधि के लम्बित वादों के निस्तारण हेतु अभियान संचालित किया जाए। बैठक के दौरान डीएम डॉ. चन्द्र ने बैंक देय, विद्युत, परिवहन, वानिकी, अलौह खनन, मण्डी, वाणिज्य कर, भू-राजस्व, स्टाम्प तथा निबन्धन व आबकारी इत्यादि मदों के प्रगति की समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह, महसी के संजय कुमार, पयागपुर के दिनेश कुमार, मिहींपुरवा (मोतीपुर) ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, तहसीलदारगण व अन्य सम्बन्धित तथा कर-करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।