: जिलाधिकारी ने महिला किसान को किया सम्मानित
Sun, Dec 24, 2023
बौंडी, बहराइच। चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद में किसान सम्मान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें दूध उत्पादन के लिए हेमनापुर निवासी पूनम गुप्ता पत्नी मनोज कुमार गुप्ता को जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जिले में नंबर एक दुग्ध उत्पादन करने वाली महिला किसान को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। पूनम गुप्ता पांच वर्ष पूर्व डेयरी की शुरूआत दो जानवरों से की थी। आज इनके पास दुधारू जानवरों में शाहीवाल, गिर एवं देशी गाय सहित हरियाणा की मुर्रा नसल के 50 से 60 दुधारू जानवार है। जिससे दुग्ध उत्पादन कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर हेमनापुर क्षेत्र का दुग्ध डेरी में सम्मान बढ़ाया है।
: आईडीए के अध्यक्ष बने डा. शंकर सिंह
Sun, Dec 24, 2023
आईडीए बहराइच अवध शाखा का चुनाव सम्पन्न
बहराइच। सियार रिसार्ट में आईडीए अवध ब्रांच का चुनाव हुआ। जिसमे डॉक्टर शंकर सिंह बलरामपुर को अध्यक्ष, डॉक्टर रमेश वर्मा बहराइच को सेक्रेटरी चुना गया। डॉक्टर रमेश वर्मा जमनुहा कोषाधक्ष पद के लिए चुना गया। भूतपूर्ण सेक्रेटरी आनन्द केजखानी, डॉक्टर पुनीत मेहता के साथ मिलकर संपन्न कराया गया। डॉ अशफाक हुसैन, डॉक्टर सचिन, डॉक्टर ऋषि सूर्यवंशी, डॉ मनीष, डॉक्टर रूबी, डॉक्टर के.बी.तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
: मोतीपुर पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार
Sun, Dec 24, 2023
बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित व वारन्टी अपराधियो के गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ददन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र से 05 नफर वारन्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। वारंटियों में संतोष कुमार पुत्र दयाराम निवासी मिहींपुरवा परवानी गौढ़ी, खुनखुन पुत्र हरदत्त निवासी मेढ़किया, फारूख पुत्र अब्बास निवासी रानीपुर भट्ठा गायघाट, राकेश पुत्र रामप्रसाद निवासी कबेलपुर उर्रा व गुड्डू पुत्र दयाल निवासी उर्रा बाजार थाना मोतीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीमःमें प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह,.उ.नि.शोभनाथ यादव,.उ.नि.देवेन्द्र प्रताप यादव, उ.नि.राघवेन्द्र सिंह, उ.नि.जनार्दन गिरी, हे.कां. स्वामीनाथ खरवार, हे.कां.अमरेश कुमार राय, हे.कां.दिलीप कुमार, कां. विकास गौड़, कां.गणेश पाण्डेय, कां.विनय पटेल, कां. प्रमोद कुमार शामिल रहे।