: एसपी ने किया मोतीपुर थाने का औचक निरीक्षण
Sat, Feb 3, 2024
व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा थाना मोतीपुर का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर जाकर महिला हेल्पडेस्क पर प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा की गई व सभी प्रार्थना पत्रों को रजिस्टर पर चढ़ाकर उन पर विधिवत कार्यवाही के उपरांत फीडबैक लेने के लिए थाना प्रभारी को आदेशित किया गया। साथ ही महिला आगंतुकों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। माल मुकदमाती को क्रमवार तथा वर्षवार लगाने के लिए बताया गया एवं आकस्मिक रूप से पुराने मालों को खोज कर दिखलाने के लिए बताया गया और निस्तारित प्रार्थना पत्रों में फोन करके फीडबैक लिया गया। मैस में साफ.सफाई तथा एक फिक्स मेनू के तहत खाना बनाने के लिए कहा गया। थाने पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई एवं उनमें से लंबित गंभीर अपराधों में त्वरित खुलासे हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाने के समस्त स्टाफ को उच्च कोटि की कार्यशैली रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिससे आने वाले शिकायतकर्ता संतुष्ट हों तथा उन्हें जनपद मुख्यालय आने की कम से कम आवश्यकता पड़े। एसपी द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर कुछ पूर्व की महिला शिकायतकर्ताओं से फोन पर वार्ता कर पुलिस द्वारा प्रदान की गई सेवाओं से संतुष्टि के संबंध में स्वयं फीडबैक लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी दद्दन सिंह सहित अन्य पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
: बाढ़ व कटान पीड़ितों की झोपड़ियों को दबंगों ने उजाड़ा
Sat, Feb 3, 2024
तहसील व पुलिस को शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कार्रवाई
नानपारा के ग्राम बंजरियां का मामला
बहराइच। कटान व बाढ़ पीड़ितों द्वारा ग्राम समाज के जमीन पर बनाई गई झोपड़ियों को दबंगों द्वारा उजाड़ कर कब्जा कर लिया गया है। पीड़ितों द्वारा स्थानीय थाने व उप जिलाधिकारी को शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़ितों द्वारा पुलिस महानिदेशक को शिकायत कर दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। मामला तहसील व कोतवाली नानपारा अन्तर्गत ग्राम बंजरियां का है। जहां के निवासी वीर सिंह पुत्र नंद किशोर सिंह, मदन सिंह पुत्र उत्तम सिंह, सुबास सिंह पुत्र कन्साराम, जुगरा देवी बेवा स्व.बाबादीन व विशाल सिंह पुत्र राधेश्याम का कहना है कि वह सभी बाढ़ व कटान पीड़ित है। यह सभी बीते 30 वर्षों से ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी बनाकर रह रहे है। पीड़ित वीर सिंह का आरोप है कि कुछ दबंगों ने जमीन पर बनी झोपड़ियों को उजाड़ दिया तथा उस पर जबरन कब्जा कर लिया है। आरोप यह भी है कि उनमें से एक तहसील नानपारा में अधिवक्ता है। जिसके चलते उप जिलाधिकारी को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़ितों का कहना है कि अधिवक्ता अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर तहसील प्रशासन व पुलिस पर दबाव बनाये हुए है। जिसके चलते पुलिस व तहसील प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पीड़ितों ने बताया कि दबंगों ने धमकी दी है कि यदि कही भी शिकायत किया तो मुकदमा लिखवाकर सभी को जेल भेज देगे। पीड़ितों का कहना है कि यदि दबंगों के विरूद्ध कार्रवाई न हुई तो आगामी 8 फरवरी को कलेक्टेªट स्थित धरना स्थल पर अनशन शुरू कर दिया जायेगा। वहीं मामले में उप जिलाधिकारी नानपारा द्वारा लेखपाल को जांच के लिए निर्देशित किया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक नानपारा का कहना है कि जिनके विरूद्ध आरोप लगाये जा रहे है उनके पास जमीन का बैनामा है।
: सम्पूर्ण समाधान दिवसं में 339 में से 38 शिकायतों का निस्तारण
Sat, Feb 3, 2024
डीएम की अध्यक्षता में तहसील मोतीपुर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील मिहींपुरवा यमोतीपुरद्ध में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्लाए मुख्य विकास अधिकारी रम्या आरण्ए उप जिलाधिकारी संजय कुमारए पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय व अन्य अधिकारियों के साथ आए हुए फरियादियों के समस्याओं की गंभीरता पूर्वक सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विश्वनाथ गांव के मजरा कंटोला में रास्ते के विवाद के प्रकरण में उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये गये कि मौके पर तत्काल राजस्व व पुलिस की टीम भेज कर मामले का निस्तारण कराया जाय। इस अवसर पर डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडी डीआरडीए राज कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी.सत्यार्थी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्त, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीए बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील मिहींपुरवा यमोतीपुरद्ध में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में 37 प्रार्थना.पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी प्रकार अन्य तहसीलों महसी में प्राप्त 17 में 03, सदर बहराइच में प्राप्त 26 में 02, कैसरगंज में प्राप्त 122 में 12, नानपारा में प्राप्त 39 में 10 तथा पयागपुर में प्राप्त 98 में 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।