: भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों ने जनपद का किया भ्रमण
Fri, Feb 2, 2024
सीएचसी कैसरगंज व 50 बेडेड एमसीएच विंग का किया निरीक्षण
कम्पोज़िट विद्यालय व हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर का किया भ्रमण
बहराइच। मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इन्वेस्ट यूपी मित्र अमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के एक दिवसीय भ्रमण पर आये वर्ष 2023 बैच के भारतीय विदेश सेवा के 10 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अरनव प्रताप सिंह, नमाशा केसरिया, मनन अग्रवाल, मोहित कुमार, अंकित यादव, श्वेतो त्यागी, असद जुबेरी, मनीष कंसल, रजत व प्रवीन कुमार निगम ने अन्य अधिकारियों के साथ समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज एवं 50 बेडेड मेटरनिटी विंग, कम्पोजिट विद्यालय कुण्डासर, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर परसेण्डी का निरीक्षण किया तथा कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से भेंट की तथा सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। संविलियन विद्यालय कुण्डासर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे प्रतिनिधि मण्डल स्कूली बच्चों ने स्वागतगीत, लोकगीत, बालगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेहमानों का स्वागत किया। मेहमान अधिकारियों ने बच्चों की मेहमान नवाज़ी का लुत्फ उठाते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किये गये सांस्कृतिक प्रोग्राम और स्वागत गीत की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों ने वन-टू-वन बच्चों से संवाद कर उनकी शिक्षा दीक्षा तथा अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए पूरी मेहनत के साथ शिक्षा के सफर को जारी रखने की सीख दी। विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से विदेश सेवा के अधिकारियों ने स्मार्ट क्लास, किचन गार्डन, रसोई, शौचालय, पुस्तकालय, लैब, रेन वाटर हार्वेस्टिंग यूनिट के साथ-साथ कक्ष-कक्षों तथा विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायज़ा लिया। स्कूल की साफ-सफाई, शिक्षा की गुणवत्ता, पुस्कालय तथा लैब की विविधता पर अधिकारियों के दल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के शिक्षण स्टाफ की सराहना की। कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय के बच्चों ने प्रतिनिधि मण्डल में शामिल अधिकारियों को विदाई दी। सामुदायिक स्वास्थ्य कैसरगंज तथा 50 बेडेड एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने इमरजेन्सी, इंजेक्शन रूम, दवा वितरण काउण्टर, चिकित्सक कक्ष, एक्सरे रूम, न्यू बार्न सिंक यूनिट, परिवार कल्याण काउण्टर, अल्ट्रासाउण्ड, मिनी स्किल लैब, प्रसव कक्ष, ओ.टी. अत्यादि कक्षों का निरीक्षण कर चिकित्सालय की साफ-सफाई तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरा अधिकारियों की टीम ने चिकित्सकों, मरीज़ों तथा तीमारदारों से भी वार्ता कर चिकित्सालय द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। अधिकाारियों के दल ने हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टर परसेण्डी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। विदेश सेवा के अधिकारियों के दल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेट की। डीएम ने प्रतिनिधि मण्डल में सम्मिलित अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया तथा आकांक्षात्मक जनपद की भौगोलिक परिस्थिति, दर्शनीय एवं पर्यटन स्थलों तथा नीति आयोग द्वारा निर्धारित सूचकांकों में अर्जित की गई उपलब्धियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहाकि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
: सेनानी उत्तराधिकारियों का दल दिल्ली रवाना
Fri, Feb 2, 2024
राष्ट्रीय सम्मेलन में करेगा शिरकत
बहराइच। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन द्वारा दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए बहराइच से एक दल शुक्रवार को रवाना हुआ। चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्य भान सिंह व सेनानी परिषद महामंत्री रमेश मिश्रा के नेतृत्व में सेनानी उत्तराधिकारियों का दल कलेक्टेªट स्थित सेनानी भवन से रवाना हुआ। जो दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होगा। इसमें संगठन के लोग शिरकत कर अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए जनपद बहराइच एवं श्रावस्ती संगठन के सम्मानित सदस्य एवं पदाधिकारीगण दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार राष्ट्रीय सम्मेलन में जाने के लिए कूच किया। जो सम्मेलन में शिरकत करेगा तथा सरकार से सेनानी उत्तराधिकार्यो के हितों के लिए कानून बनाए जाने की मांग करेगा।
: हत्या का राजफाश, दो गिरफ्तार
Fri, Feb 2, 2024
तसव्वर अली हत्याकाण्ड का खुलासा, खून से सना कपड़ा व हथौड़ी बरामद
बहराइच। दो दिन पूर्व हुए हत्याकाण्ड का पुलिस ने राजफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक वंृदा शुक्ला ने बताया कि बीते 30 जनवरी को थाना दरगाह शरीफ अन्तर्गत ग्राम महराज गांव निवासी तसव्वर अली पुत्र मल्हू मिया की हत्या गदन चक टोल प्लाजा के पास सपना राइस मिल के पीछे कर दी गई थी। जिसके संबंध में थाना दरगाह शरीफ में मुअसं 37/2024 धारा 302 के तहत अज्ञात पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को तत्काल गठित कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी नगर राजीव सिसोदिया के कुशल निर्देशन में थाना दरगाह प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना दरगाह शरीफ पुलिस टीम के कड़ी मशक्कत व मुखबिर के सहयोग से ज्ञात हुआ कि मृतक व्याज का काम किया करता था। जिसके सिलसिले में मृतक तसव्वर अली ने अभियुक्त निजामुद्दीन को भी व्याज पर रूपये दिये हुआ था। जिसके ऊपर मृतक द्वारा बार-बार दबाव डालने के कारण अभियुक्त अपने साले इकरामुद्दीन के साथ मिलकर मृतक को पैसा वापस करने के बहाने टोल प्लाजा के पास बुलाया और सपना मिल के पीछे ले जाकर हथौड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया और शव को छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने दरगाह थाना क्षेत्र के कैलास होटल के आगे गल्ला मण्डी रोड से अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र भाईलाल उर्फ हबीब अहमद निवासी दुलारपुर थाना दरगाह शरीफ व इकरामुद्दीन पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी नगरौर थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। हत्या से सम्बन्धित खून से सना कपड़ा व हथौड़ी को बरामद भी किया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा पुलिस टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया। गिरफ्तारी टीम में थाना दरगाह प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र मिश्र, उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक वीरेन्द्र मणि त्रिपाठी, एसओजी हे.का.धरमपाल, हे.का.राजेन्द्र यादव, हे.का.गुड्डू पाण्डेय सर्विलांस सेल, हे.का.अजीत चन्द्र, हे.का.करूणेश शुक्ला सर्विलास सेल, हे.का.मृत्युंजय, का.देवेन्द्र मिश्र, का.आदर्श मिश्र, का.आदर्श भट्ट, का.नितिन अवस्थी सर्विलास सेल, का.आनन्द उपाध्याय सर्विलास सेल, का.नरोत्तमपुरी, का.मोआमिर, का.शुभम सिंह यादव, का.सत्येन्द्र यादव, का.राहुल यादव, का.इन्द्रासन गौड़, का.जितेन्द्र कुमार थाना दरगाह शरीफ शामिल रहे।