: संवैधानिक संस्थाओं पर सरकार का कब्जाः अखिलेश यादव
Sat, Feb 24, 2024
केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर बोला हमला
पूर्व सांसद डा.रूवाब सईदा को दी श्रद्धांजलि
बहराइच। सपा मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जिले के दौरे पर आये। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उनका हेलीकाप्टर लैन्ड होने के बाद वह कार से प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डा.यासर शाह के काजीपुरा स्थित आवास पहुंचे। जहां उनकी माता पूर्व सांसद डा.रूवाब सईदा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। अपने दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश व केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। किसानों के मुद्दंे पर उन्होंने कहा कि जहां किसानांे के हक व सम्मान की बात होगी समाजवादी पार्टी सदैव किसानांे के साथ खड़ी रहेगी। सपा किसानांे की पार्टी है, किसानों के मान सम्मान के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नियति ही साफ नहीं है नौकरी देने की। यदि सरकार की नियत साफ होती तो जब पहला पेपर लीक हुआ था उसी समय सरकार सख्ती से काम करती। उन्होंने कहा कि केवल पुलिस भर्ती परीक्षा लीक होने का मामला नहीं है। आरओ, एआरओ की परीक्षा को लेकर अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग के बाहर धरने पर बैठे हुए है। पेपर लीक हुआ है यह केवल 60 लाख अभ्यर्थियों का नहीं है बल्कि ढाई करोड़ परिवारों के साथ सरकार ने धोखा किया है। यही परिवार आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगे। लोकसभा चुनाव में सपा कांगे्रस के गठबंधन के बाद फरूखाबाद सीट को लेकर सलमान खुर्शीद के बगावती तेवर पर उन्होंने कहा कि डा.लोहिया जी पहला चुनाव वहीं से जीते थे। उम्मीद है कि वे अपना ट्वीट डिलीट कर देगे। केन्द्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह सरकार चुनाव पर ही रोक लगा देगी। चाहे कोर्ट हो, चाहे अन्य संस्थाये हो, चाहे चुनाव आयोग हो, सभी को प्रभावित कर रही है। सभी पर दबाव बना कर रखा गया है। यहां तक कि मीडिया को भी दबा कर रखा गया है कि सच्ची खबर नहीं चला सकते। बड़े पत्रकारों के लिए ईडी व सीबीआई है। जबकि छोटे पत्रकारों के लिए थाने वाले एसओ है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है। नमक की कीमत कहां से कहां पहुंच गई। युवाओं के लिए रोजगार नहीं है। लोगों को सोशल मीडिया से गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत का नागरिक कहीं से भी लोकसभा का चुनाव लड़ सकता है पर सरकार विपक्षियों पर दबाव बनाने का काम कर रही है। यहां के बाद वे सपा नेता भगतराम मिश्रा के आवास पहुंचे। जिसके बाद उनका हेलीकाप्टर लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस दौरान पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामतेज यादव, कैसरगंज विधायक आनन्द यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव, गोण्डा के सपा नेता सूरज सिंह, अब्दुल मन्नान सहित तमाम अन्य सपाई मौजूद रहे।
: नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला युवक जेल रवाना
Fri, Feb 23, 2024
बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार कर हत्या के आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। अभियुक्त द्वारा अपने गांव के ही छह वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर सरसों के खेत में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया था। बलात्कार के उपरान्त बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी थी। रात्रि में अपने भाई कल्लू वर्मा के सहयोग से शव को नहर के किनारे ले जाकर गन्ने में छिपा दिया था तथा गांव आकर गांव वालों के साथ मिलकर खोजवाने का बहाना करने लगा। अभियुक्त की निशानदेही पर अपहृता का शव बरामद कर अभियुक्त राजेश उर्फ लाला को गिरफ्तार कर उक्त घटना का अनावरण किया। कैसरगंज पुलिस ने अभियुक्त राजेश उर्फ लाला पुत्र स्व. पृथ्वी वर्मा के विरूद्ध मुअसं.58/2024 धारा 363, 376एबी, 302, 201 भादवि व 5 (एम)/6 पास्को एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश सिंह, उप निरीक्षक मो.कैसर खां, बेचू प्रसाद गौड़, उप निरीक्षक राम सरन यादव, हे.का.अजय कुमार सिंह, का.विजय कुमार, म.का.गायत्री शुक्ला, हे.का.दिलीप कुमार शामिल रहे।
: दुष्कर्म के बाद मासूम बालिका की गला दबाकर हत्या
Thu, Feb 22, 2024
पड़ोस के युवक ने दिया घटना को अंजाम
बुधवार को घर से मासूम थी लापता, दूसरे दिन गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव
बहराइच। बुधवार शाम से लापता मासूम बालिका का शव बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा पाया गया। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया गया। घटना थाना कैसरगंज के एक गांव की है। जहां 6 वर्षीय बालिका का शव बृहस्पतिवार दोपहर को एक गन्ने के खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में संलिप्त पाए जाने पर पड़ोस के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उसका बड़ा भाई फरार है। कैसरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 6 वर्षीय बालिका अपने पड़ोसी कल्लू पुत्र पृथ्वी के यहां खेलने जाया करती थी। बुधवार सुबह भी बालिका पड़ोसी कल्लू के घर गई थी। लेकिन शाम तक जब बालिका वापस नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। सूचना पुलिस को भी दी गई। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था। ग्रामीण लापता बालिका की खोजबीन कर ही रहे थे तभी बृहस्पतिवार को गांव निवासी बाबू वर्मा के खेत में बालिका का शव पड़ा मिला। इस पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि बालिका पड़ोसी कल्लू के यहां जाया करती थी। कल्लू और उसके भाई राजेश उर्फ लाला के विरुद्ध केस दर्ज कर राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने गला दबाकर हत्या की बात स्वीकार की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य जानकारी हो सकेगी। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने बताया कि बालिका के शरीर से खून का रिसाव हो रहा था और नीचे के भाग में कपड़े नही थे। ग्रामीणों के मुताबिक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। जबकि पुलिस का कहना है कि आरोपी राजेश उर्फ लाला लाला ने काफी मात्रा में शराब का सेवन कर रखा था होश में आने के बाद गुरुवार को उसने हत्या की घटना कबूल किया। वहीं मामले को कैसरगंज पुलिस दबाने में लगी रही। मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों को वहां से भगा दिया गया तथा उनके मोबाइल भी जब्त कर लिए गए। परिवार के लोगों का बयान भी नहीं लेने दिया गया ऐसे में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका लोग जता रहे हैं।