: बाइकों की भिडन्त में एक की मौत, एक घायल
Sun, May 5, 2024
बहराइच। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवारों की दूसरे बाइक से भिड़न्त हो गई। जिसके चलते एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को मोतीपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमें चिकित्सकों द्वारा एक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रिफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। गौरतलब हो कि थाना मोतीपुर अन्तर्गत खैरहनपुरवा निवासी दुर्गेश चौहान पुत्र नरेश 21 वर्ष व मनोज पुत्र जगदीश 30 वर्ष बाइक से खड़ैचा गांव शनिवार सायं को गए थे। वापस आते समय देर रात्रि गोपिया बैराज के निकट सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी भिडन्त हो गई। भिडन्त के चलते दोनों घायल हो गए। घायलों में से दुर्गेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि मनोज को मेडिकल कालेज बहराइच रिफर कर दिया गया। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया।
: ईवीएम कमिशनिंग कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण
Sun, May 5, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए 56-बहराइच (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों 282-बलहा (अ.जा.), 283-नानपारा, 284-मटेरा, 285-महसी, 286-बहराइच के लिए संचालित इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की कमिशनिंग कार्य का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शनिवार को नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति सलारपुर का भ्रमण किया। डीएम ने विधानसभावार लगाये गये स्टालों का अवलोकन करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कार्मिकों से जानकारी प्राप्त करते हुए कमिशनिंग कार्य त्रुटि रहित तरीके से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: मतदान कार्मिकों का सम्पन्न हुआ द्वितीय रेण्डमाइज़ेशन
Sun, May 5, 2024
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत जनपद बहराइच स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-287 पयागपुर व 288-कैसरगंज की निर्वाचन प्रकिया को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण ढंग से सुव्यवस्थित सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से सामान्य प्रेक्षक निधि निवेदिता, रिटर्निंग आफिसर/सीडीओ गोण्डा एम. अरून्मौली, जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी, प्रभारी कार्मिक/सीडीओ बहराइच रम्या आर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच गौरव रंजन श्रीवास्तव, एआरओ/एसडीएम पयागपुर दिनेश कुमार व कैसरगंज पंकज दीक्षित, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, पीडीडीआरडीए राजकुमार, डीआईओ एनआईसी योगेश यादव व अन्य अधिकारियों की उपस्थित की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) में मतदान कार्मिकों तथा 114 माइक्रो आब्ज़र्वर्स का द्वितीय रेण्डमाइज़ेशन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ रम्या आर ने बताया कि 57-कैसरगंज (आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत 287-पयागपुर में 419 एवं 288-कैसरगंज में 394 कुल 813 बूथों हेतु रिज़र्व सहित पयागपुर के लिए 461 व कैसरगंज के लिए 434 कुल 895 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। नियुक्त किये मतदान कार्मिकों को स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बहराइच में 09 व 10 मई को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।