: डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया
Sun, Jun 23, 2024
जनपद के 33 मंडलों के बूथों पर भाजपाईयों ने माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
बहराइच। भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद् व प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर जनपद के 33 मंडलों के बूथों पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण करके बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश पांडे के निर्देशन में भाजपा के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिला पंचायत अध्यक्ष को लगाया गया था। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष के मार्ग दर्शन में सभी पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पण करके मनाया। बूथ संख्या 165 सरस्वती विद्या मंदिर माधवरेती में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करके बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। विधानसभा महसी के मंडल तेजवापुर शक्ति केंद्र व बूथ संख्या 361 गांव हेमरिया में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पण किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा कमलेश मिश्रा ने बूथ संख्या 362 पर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व श्रद्धांजलि अर्पण किया। इसी क्रम में बलहा विधानसभा मंडल उर्रा के शक्ति केंद्र माधवपुर बूथ संख्या 98 पर बहराइच सांसद डा. आनंद गोंड ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने माधवपुर गांव पंचायत में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा का अनावरण किया। बलहा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह में विधानसभा से आए सभी मंडल अध्यक्षों को पुष्प माला पहनाकर अंग वस्त्र देकर जिलाध्यक्ष भाजपा बृजेश पांडे, आनंद गोंड़ निवर्तमान सांसद अक्षयवर लाल गोंड़, विधान परिषद सदस्य डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, बलहा विधायक सरोज सोनकर, विधायक रामनिवास वर्मा, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक बहराइच अनुपमा जायसवाल, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के ताकत व प्रचार-प्रसार से ही लोकसभा 56 का सांसद डा. आनंद गोंड को बनाया है। इससे पूर्व आप सभी ने अक्षयवर लाल गोंड को भारी मतों से जीता कर सांसद बनाया था। आप सभी के प्रयास से आज देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनी है तथा दूसरी बार योगी जी की सरकार बनी है। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, राहुल राय जिला मंत्री, वीर चन्द्र वर्मा जिला महामंत्री, राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी, योगेश प्रताप सिंह महिला मोर्चा के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
: महिला की फरियाद सुन डीएम ने दिखाई मानवीय संवेदना
Sat, Jun 22, 2024
समाधान दिवस का जायजा लेने थाना रिसिया व कोतवाली देहात पहुंची डीएम व एसपी
थाना रिसिया में बुजुर्ग शमसुन को देख डीएम व एसपी की छलकी मानवीय संवेदना
महिला आरक्षी के साथ वाहन से बुजुर्ग महिला को सम्मान के साथ भेजा घर
शमसुन को शीघ्र मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन, आंखों का होगा आपरेशन
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवसों का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने थाना रिसिया व थाना कोतवाली देहात का निरीक्षण कर मौजूद फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए गए। थाना रिसिया के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने देखा की एक बुजुर्ग महिला एक बच्चे के साथ अन्तिम पंक्ति में बैठी हुई अपनी बारी का इन्तजार कर रही है। डीएम ने तत्काल बुजुर्ग महिला को अपने पास बुलाकर पूछा कि अम्मा आपकी क्या समस्या है। बुजुर्ग महिला ने डीएम व एसपी से यही फरियाद की कि उसके परिवार को इस बात के लिए पाबन्द कर दिया जाय कि उम्र के अन्तिम पढ़ाव पर उसको इज्जत के साथ दो जून की रोटी देते रहें। बुजुर्ग महिला की आप बीती सुनकर डीएम व एसपी ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए तत्काल थाने की गाड़ी पर बुजुर्ग महिला को बिठाया तथा एक सब इंस्पेक्टर व महिला आरक्षी के साथ उसे सम्ममान के साथ घर रवाना करते हुए एसआई को निर्देश दिया कि बेटे को इस बात की ताकीद करें कि वे अम्मा का पूरा ख्याल रखें। साथ ही डीएम ने थानाध्यक्ष को निर्देश दिया कि एक महिला आरक्षी को नामित कर दें जो नियमित अन्तराल पर बुजुर्ग महिला के घर जाकर हाल-चाल लेती रहे। इससे पूर्व डीएम ने एडीओ पंचायत को निर्देश दिया कि बुजुर्ग महिला की निराश्रित महिला पेंशन योजना से तत्काल आच्छादित किया जाय। इसके अलावा डीएम ने सीएमओ को मोबाइल पर विवरण बताते हुए निर्देश दिया कि अन्धता निवारण योजना के तहत तत्काल आपरेशन कराएं तथा चश्मे का प्रबन्ध करें जिससे बुजुर्ग महिला की दूसरों पर निर्भरता कम हो सके। इससे पूर्व डीएम व एसपी ने कोतवाली देहात में ग्राम शेखदहीर के अजीमुलहक व राम गोपाल, बहादुरपुर के साजिद, धरसवां की सुधा देवी सहित अन्य फरियादियो के समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। थाना रिसिया में प्राप्त हुए 25 प्रार्थना पत्रों में से 02 तथा कोतवाली देहात में प्राप्त 10 प्रार्थना-पत्रों में 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। थाना समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने विभिन्न पंजिकाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर राजीव कुमार सिसोदिया व पयागपुर के हीरा लाल कनौजिया, कोतवाल बृजेन्द्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह मौजूद रहे।
: सेवानिवृत्ति शासकीय अधिवक्ता पर फायरिंग, बाल-बाल बचे
Sat, Jun 22, 2024
सेवानिवृत्त डीजीसी पर दिनदहाड़े फायरिंग, बाल-बाल बचे
बहराइच। घर के बरामदे में बैठे एक सेवानिवृत शासकीय अधिवक्ता के घर पहुंचे एक बाइक सवार द्वारा उन पर फायरिंग कर दी गयी। हालांकि फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी होने पर एसपी, एएसपी समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। कोतवाली देहात के मोहल्ला माधवपुरी सूफीपुरा निवासी शिव नारायण सिंह पुत्र जिमीदार सिंह सेवानिवृत्त डीजीसी हैं। उनका बेटा संजय सिंह सदर तहसील में मॉल बाबू के पद पर तैनात है। शनिवार को सेवानिवृत्त डीजीसी घर के सामने बरामदे में बैठे थे। दोपहर डेढ़ बजे एक अज्ञात बाइक सवार आया। उसने बाइक खड़ी कर शिव नारायण पर फायरिंग कर दी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। मकान परिसर में ही कपड़ा प्रेस कर रहे सिराज ने फायरिंग की आवाज सुनकर सेवानिवृत्त डीजीसी को घर के अंदर किया। इसके बाद बाइक सवार फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर एसपी वृंदा शुक्ला, एएसपी रामनंद कुशवाहा, सीओ राजीव सिसोदिया, कोतवाल देहात बीके मिश्रा और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। कोतवाली देहात पुलिस को जल्द घटना के खुलासा करने का निर्देश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।