: विधायक बनकर फोन करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, Jun 24, 2024
बहराइच। विधायक व उनके प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन कर धमकाने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। विधायक ने इस संबंध में पुलिस से लिखित शिकायत की थी। गौरतलब हो कि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह बताकर दो युवकों द्वारा लखनऊ केटीएल के जीएम फैजुल रहमान को फोन पर धमकी दी गई थी तथा क्षतिग्रस्त गाड़ी के मरम्मत न कराने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। मामले में जीएम फैजुल रहमान द्वारा विधायक को फोन कर जब इसकी पुष्टि की गई तो मामले का खुलासा हुआ। जिस पर विधायक ने पुलिस को लिखित शिकायत कर ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की थी। विधायक की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा जांच के बाद अभियुक्त आदर्श शुक्ला पुत्र हरिश्चन्द्र शुक्ला निवासी नत्थूपुरवा शुक्लनपुरवा थाना हरदी व मनोज गुप्ता पुत्र कुन्नन गुप्ता निवासी बिराहिमडीहा थाना फखरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अभियुक्त आदर्श शुक्ला द्वारा एक व्यक्ति की ब्रेजा कार मांग कर ले जाया गया था। जो कि दुर्घटना होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस पर उसने कार की पूरी मरम्मत करवाने के लिए जीएम को फोन कर अपने को विधायक बताते हुए धमकाया था।
: सेवानिवृत्त शासकीय अधिवक्ता पर फायरिंग का एक अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, Jun 24, 2024
अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, खोखा कारतूस व बाइक बरामद
बहराइच। सेवानिवृत शासकी अधिवक्ता के घर पहुंचकर उन पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों में एक को कोतवाली देहात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का कट्टा, खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि हमले में शामिल अभियुक्त आदर्श उर्फ लकी सिंह पुत्र बृजेश सिंह निवासी उसरा थाना कैसरगंज को गिरफ्तार किया गया है। जांच में प्रकाश में आया है कि अभियुक्त अधिवक्ता का रिश्तेदार है। वह सेवानिवृत शासकीय अधिवक्ता की पोती पर गलत नजर रखता था। दो वर्षों पूर्व शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़कर भविष्य में ऐसा न करने की नसीहत देकर छोड़ दिया गया था। पुनः उसने 22 जून को दहशत फैलाने की मकसद से फायरिंग कर लोगों को डराने की कोशिश की। जिससे वह लोग डर जाये और कोई विरोध न कर सके। गौरतलब हो कि बीते 22 जून को सेवानिवृत शासकीय अधिवक्ता शिव नरायन सिंह पुत्र स्व.जिमीदार सिंह निवासी माधवपुरी सूफीपुरा थाना कोतवाली देहात पर घर के बरामदे में बैठे होने के दौरान बाइक से आये दो हमलावरों द्वारा उन पर फायरिंग की गई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुअसं. 311/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7सीएलए के तहत मामला दर्ज किया था। सर्विलांस टीम व कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर प्रकाश में आए आदर्श उर्फ लकी को गिरफ्तार किया गया।
: कोटे की दुकान चयन में धांधली को लेकर ग्रामीणों का कलेक्टेªट पर प्रदर्शन
Mon, Jun 24, 2024
नगर मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपकर पुनः निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग
विकास खण्ड हुजूरपुर के बैकुन्ठा का मामला
बहराइच। कोटे की दुकान के चयन में धांधली के आरोपों को लेकर गांव के ग्रामीणों ने कलेक्टेªट पर प्रदर्शन कर निष्पक्ष चुनाव की मांग कर नगर मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपा। मामला विकास खण्ड हुजूरपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैकुन्ठा का है। ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार को कोटे की दुकान का चयन हुआ था। जिसमें पूनम देवी व एक अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। पूनम देवी को 270 मतों के आसपास, जबकि विपक्षी प्रत्याशी को मात्र 192 मत मिले थे। बावजूद इसके ग्राम प्रधान व उनके कारिन्दों के दबगई के बल पर दूसरे प्रत्याशी को विजयी घोषित कर दिया गया। जो कि नियम विरूद्ध है। ऐसे में कोटे का चुनाव पुनः मजिस्टेªट की मौजूदगी में कराया जाये। ताकि ग्रामीणों को न्याय मिल सके। ज्ञापन सौंपने वालों में कोटेदार प्रत्याशी पूनम देवी, सरोज कुमार, दिलावर, आकाश मिश्रा, इशहाक, कमलेश मिश्रा, ओम प्रकाश, ओंकार, कृपारानी, शशि मिश्रा, रमेश, शिवम, अमिरका प्रसाद, संजू मिश्रा, खुशबू मिश्रा, रामनरायन, छोटेलाल, आलम, लक्ष्मण प्रसाद, रेनू, हेमराज सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।