: जिले में वादों के निस्तारण के लिए संचालित होगा अभियान
Tue, Jul 30, 2024
भूमि से सम्बन्धित वादों-विवादों का बहीखाता देखने तहसील नानपारा पहुंची डीएम
राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को क्षेत्रवार पंजिका तैयार करने के दिये गये निर्देश
बहराइच। भूमि सम्बन्धित विवादों तथा विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित वादों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी मोनिका रानी ने अभिनव पहल की है। जिलाधिकारी की मंशा यह है कि विभिन्न न्यायालयों पर भूमि से सम्बन्धित प्रचलित वादों का गुण-दोष के आधार पर समय से निस्तारण हो जिससे वादकारियों को राहत मिलने के साथ न्यायालयों से भी वादों के बोझ में कमी आ सके। डीएम का मानना है कि भूमि से सम्बन्धित प्रचलित वादों की उत्पत्ति के पीछे कोई-कोई विवाद छिपा होता है। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को भूमि विवाद से सम्बन्धित जानकारी होने तथा इसका अभिलेखीकरण एक पंजिका में होने से जहां विवादों का निस्तारण समय से हो सकेगा वहीं वाद प्रचलित होने पर तैयार किये गये अभिलेख भी मददगार साबित होंगे। इसी कड़ी में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने तहसील नानपारा का भ्रमण कर तहसील सभागार में राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों के साथ बैठक कर विभिन्न पीठासीन अधिकारियों के न्यायालय पर धारा 34 व धारा 67 से सम्बन्धित प्रचलित वादों की पत्रावलियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने चर्दा क्षेत्र के सतीजोर, लक्ष्मणपुर लाहसोरवा क्षेत्र के ग्राम जमुनहा, होलिया व मझगवां, रिसिया क्षेत्र के गुलरिहा, शिवपुर क्षेत्र के रखौना, सोहबतिया व बौण्डी, केवलपुर क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा, जैतापुर व धनावा, मटेरा क्षेत्र के निबिया बेगमपुर, अलादादपुर अगैया, रजवापुर क्षेत्र के केशवापुर आदि ग्रामों के वादों के बारे में बैठक में मौजूद राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों से जानकारी भी प्राप्त की। बैठक के दौरान डीएम ने राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को निर्देश दिया कि अभियान संचालित कर निर्णित वादों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायें तथा वादों से सम्बन्धित पत्रावलियों में समय से आख्या लगायी जाय। डीएम ने कहा कि समीक्षा के दौरान हीला-हवाली पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। बैठक के दौरान उप जिलाधिकारी नानपारा अश्वनी पाण्डेय, तहसीलदार अजय यादव, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: सर्पदंश से चाचा-भतीजे की मौत
Tue, Jul 30, 2024
बहराइच। छत पर सो रहे चाचा-भतीजे की बीती रात्रि सर्प दंश से मौत हो गई। दोनों परिवार समेत छत पर सो रहे थे। तभी सांप ने डस लिया। घटना थाना रामगांव अन्तर्गत खैराधौकल की है। जहां बीती रात्रि आर्यन पुत्र मयंकर 04 वर्ष छत पर अपनी मां के साथ सो रहा था। तभी सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसी छत पर कुछ दूरी पर सो रहे अरविन्द पुत्र रामादल 07 वर्ष को भी सांप ने डस लिया। उसके चिल्लाने पर परिजन जगे। इलाज के लिए ले समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना के चलते परिजनों में कोहराम मच गया।
लड़की भगाने व पाक्सों एक्ट का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। थाना जरवलरोड पुलिस द्वारा लड़की को बहला फुसलाकर भगाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी बृजराज प्रसाद ने बताया कि बहादुर पुत्र कल्पनाथ निवासी बिहारीबाग थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी जो कि लड़की भगाने व पाक्सो एक्ट में वांछित था। जिसे बीती रात्रि गिरफ्तार किया गया।
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। हुजूरपुर पुलिस द्वारा मुकदमें मंे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि वांछित अभियुक्त अब्दुल आस उर्फ कटका पुत्र अब्दुल जलील निवासी हैदराबाद को गिरफ्तार किया गया।
: गुण्डा एक्ट के तहत 03 अपराधी हुए जिला बदर
Tue, Jul 30, 2024
10 व्यक्तियों को 06 माह के लिए किया गया पाबन्द
बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 03 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 व्यक्तियों को अपने सम्बन्धित थानें में प्रत्येक माह आगामी 06 माह तक उपस्थिति दर्ज कराये जाने के आदेश दिये गये हैं। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना दरगाह शरीफ अन्तर्गत पलरीबाग इमामगंज नि. आफाक अहमद पुत्र इब्राहीम, मो. मंसूरगंज नि. चिन्गी पुत्र खादिम व वसीम उर्फ मिट्टी तेल पुत्र जमील को 06 माह के जिला बदर किया गया है। इसके अलावा थाना रानीपुर अन्तर्गत पंडितपुरवा दा. मझौवा नि. सुशील कुमार पाठक पुत्र गणेशदत्त पाठक, थाना कोतवाली नानपारा के मैना नेवारिया नि. नसीम पुत्र मो. शमी उर्फ चिरकू, थाना पयागपुर के बड़ीकाशीजोत नि. जिब्राईल पुत्र झोथू, थाना दरगाह शरीफ के बंजारनटोला घोसियाना नि. कल्लू पुत्र नसीर व अरबाज़ पुत्र अशरफ, बक्शीपुरा निकट बुग्गन मस्जिद नि. रितेश पारवाल उर्फ छोटू पुत्र रमेश, थाना जरवलरोड के गुलरिहनपुरवा अटवा नि. सोनू यादव पुत्र दर्शन यादव, थाना रामगांव के रेहुआ मन्सूर नि. टीकाराम पुत्र कृष्णानन्द व दुर्गेश मिश्रा पुत्र टीकाराम तथा थाना बौण्डी के शारदा सिंह पुरवा नि. भीखम सिंह पुत्र पेशकार सिंह को जिला मजिस्ट्रेट द्वारा निर्देश दिया गया है कि अपने से सम्बन्धित थाने में आगामी छः माह तक प्रत्येक माह उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे।