ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: युवक व युवती ने फंदे से लटक कर दी जान

आत्महत्या की घटनाओं से कौड़हा में करुण-क्रंदन
घटना से गांव में अफवाहों का माहौल गर्म
बौंडी, बहराइच। अलग-अलग घर के युवक व युवती के आत्महत्या के बाद कौड़हा गांव में करुण-क्रंदन मचा हुआ है। दोनों ने फंदे से लटककर जान दे दी। एक ही रात दोनों की मौत से गांव में अफवाहों का माहौल गर्म है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार की देर रात करीब दो बजे गांव की सुमन 24 ने कमरे के कुंडे में दुबट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुमन के आत्महत्या की गांव में खबर फैल गई। लोग इकट्ठा होने लगे कि एक घंटा बाद गांव के ही मोहित 21 ने छत के छल्ले में मोफलर से लटककर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में करुण-क्रंदन मच गया। सैकड़ों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय ने मृतक युवक व युवती के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। बुधवार की भोर मृतक मोहित के पिता केशवराम व मृतका सुमन के पति राकेश की फौती सूचना पर एसओ ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। एसओ ने बताया कि घटना के हर पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। सीओ महसी जेपी त्रिपाठी ने भी घटनास्थल पहुंच कर जांच-पड़ताल किया।

युवक-युवती की आत्महत्या से अफवाहों का माहौल गर्म
कौड़हा गांव में युवक व युवती के एक ही रात में आत्महत्या कर लेने से अफवाहों का माहौल गर्म है। दबी जुबान से ग्रामीणों का कहना है कि मृतका सुमन का मायका बिहार में है। सुमन के घर वालों को शक था कि उसका मृतक मोहित से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात को लेकर मृतका के घर में कहासुनी के बाद मृतका ने जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतका की मौत की बात सुन लोकलाज अथवा कानूनी पूंछताछ के भय के वशीभूत होकर मोहित ने भी मौत को गले लगा लिया। मोहित बीफार्मा का छात्र था तथा काफी होनहार था। ग्रामीण मोहित के अच्छे व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा कर रहे थे। जबकि कुछ लोग मृतक युवक-युवती के बीच प्रेम प्रसंग होने की कानाफूसी भी करते नजर आए। इन अफवाहों का बीच मृतका का पति राकेश, मृतक का पिता केशवराम और पूरा परिवार दहाड़े मारकर रो रहा था। जिला पंचायत सदस्य भरतलाल पांडेय ने पीड़ित परिवारों से मिल उन्हें ढांढ़स बंधाने का भरसक प्रयास किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें