ब्रेकिंग

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा का चुनाव सम्पन्न

सीडीओ की चौखट पर पीड़ित ने लगाई गुहार

Ad

बलिदान दिवस पर चहलारी नरेश बलभद्र सिंह को किया नमन : क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 13, 2026

बहराइच। 1857 स्वतंत्रता आन्दोलन के महानायक चहलारी नरेश महराजा बलभद्र सिंह का बलिदान दिवस जिले के अनेक स्थानों पर मनाया गया। नगर के सूफीपुरा स्थित सुखदराज सिंह क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। वक्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया तथा उनकी वीरता का बखान किया। कवियों द्वारा अपनी कविताओं के माध्यम से चहलारी नरेश बलभद्र सिंह द्वारा अंग्रेजों के विरूद्ध दिखायी गई वीरता की कविताएं सुनाई। मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक रंग बहादुर सिंह शास्त्री रहे। अध्यक्षता क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष डा.जितेन्द्र सिंह ने की। संचालन कवि रामसूरत वर्मा जलज ने किया। जबकि कार्यक्रम संयोजक चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ चहलारी नरेश के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलन के साथ भगवान श्री राम के वंदना से हुआ। कवि गुलाब जायसवाल, राम सूरत वर्मा जलज, पी.के.प्रचण्ड, महेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य कवियों द्वारा अपनी कविताओं के माध्यम से चहलारी नरेश की वीरता पर प्रकाश डाला व 1857 के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनकी वीरता की चर्चा की। कार्यक्रम में बोलते हुए सेनानी परिषद महामंत्री रमेश मिश्र ने कहा कि चहलारी नरेश बलभद्र सिंह ने बगैर कोई संगठन व जाति पाति का भेदभाव किए अंग्रेजो से लोहा लिया था। उनकी वीरता आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने चहलारी नरेश को याद करते हुए बताया कि स्कूलों व अन्य जगहों पर बलभद्र सिंह पर निबंध तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जायें ताकि युवा पीढ़ी के लिए वह प्रेरणा स्रोत बन सके। क्षत्रिय समाज जिलाध्यक्ष डा.जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारों की उदासीनता के चलते आज चहलारी नरेश बलभद्र सिंह जैसे सेनानियों को इतिहास में उचित स्थान नही दिया गया। आज यदि संविधान है तो उन्हीं के सर कटाने के बदौलत। कार्यक्रम संयोजक चहलारी नरेश उत्तराधिकारी आदित्यभान सिंह ने 1857 के स्वतंत्रता आन्दोलन का जिक्र करते हुए अवध के राजाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बाराबंकी के राम चबूतरे पर बेगम हजरत महल द्वारा रखे गए पान के बीड़े को उठाकर चहलारी नरेश ने अंग्रेजो से युद्ध करने का संकल्प लिया था और वे 18 वर्ष की आयु में देश के लिए शहीद हो गए थे। कार्यक्रम को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, भानु प्रताप द्विवेदी, घनश्याम सिंह बरदहा सहित कई अन्य लोगों ने सम्बोधित किया। इस दौरान धु्रवराज सिंह, राजेन्द्र सिंह, विमलेश जायसवाल, राहुल सिंह, शौर्या पालीवाल सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं सीतापुर मार्ग स्थित चहलारीघाट पर शौर्य दिवस के मौके पर कांग्रेस नेता विनय सिंह की अगुवाई में चहलारी नरेश बलभद्र सिंह का बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें आओं महान बलिदानियों से प्रेरणा ले कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि बलभद्र सिंह ने आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेते हुए शहीद हुए थे। वे हमेशा देशवासियों के लिए आर्दश रहेगे। उपस्थित लोगों ने बलभद्र सिंह को नमन कर चहलारी घाट का जल व मिट्टी लेकर उस स्थान पर चहलारी नरेश बलभद्र सिंह के नाम से रेलवे स्टेशन बनाने तथा बहराइच से विसवा होते हुए सीतापुर तक तथा उनके शहीद स्थल ओबरी बाराबंकी तक प्रमुख रेल मार्ग के विस्तार के लिए जन सत्याग्रह चलाने का संकल्प लिया। इस दौरान कांग्रेस नेत्री मालती पासवान, राम भजन त्रिवेदी, रवीन्द्र स्वरूप, डिप्टी यादव, विमला देवी, गुड्डी देवी, सतीश राजभर, पवन कुमार, मुकेश कुमार, बेनी प्रसाद, महेश यादव, धर्मेन्द्र रावत, विष्णु यादव सहित अनेक लोगांे ने उनके जीवन वृत पर विस्तार से प्रकाश डाला।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें