एक ही रात्रि में कई घरों में चोरों ने धावा बोल कर की लाखों की चोरी : लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jun 13, 2026
फखरपुर/बौण्डी, बहराइच। पुलिस की हीलाहवाली के चलते थाना क्षेत्र का भिलौरा बासू गांव आज कल चोरो के निशाने पर है। बीते एक महींने में गांव के आधा दर्जन घरों में चोरों ने चोरी की घटनाओं का अंजाम दिया है बावजूद इसके पुलिस कान में उगली लगाकर बैठी हुई है। आज तक एक भी चोरी का खुलासा पुलिस नही कर सकी है। जिसके चलते चोरो के हौसले बुलन्द है और वे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बीते शुक्रवार की रात्रि करीब डेढ़ बजे भिलौरबांसू गांव में चोरों ने धावा बोल कर तीन घरों में जमकर चोरी करते हुए लाखों के जेवर,नगदी व फूल के बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में चोर दिलीप कुमार पुत्र बजरंगी के घर का में ताला काटकर घर में घुस गए व अंदर से दरवाजा बंद कर करीब तीन लाख के जेवर व फूल के बर्तन चोरी कर ले गए। साथ ही सांवली जायसवाल पुत्र राम समुझ के घर से सत्रह हजार रुपए व फूल के बर्तन चोरी कर ले गए।साथ ही कौशल्या पुत्री राम नारायण के घर की दीवाल फांदकर घर में रखा पायजेब व नथनी चुरा कर ले गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष फखरपुर एवं प्रभारी चौकी लक्ष्मण पाण्डेय दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र में ताबड़तोड़ हो रही चोरियों से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। बीती रात अज्ञात चोरों ने थाना बौंडी क्षेत्र के बभनौटी शंकरपुर गांव में अगल बगल के घरों को निशाना बना कर लाखों के जेवरात व नगदी पार कर ले गए। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बभनौटी शंकरपुर निवासी साबिर, विजय सिंह व अनिल अवस्थी के यहां से चोरों ने धावा बोलकर लाखों के सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर सीओ महसी पवन कुमार, एसओ बौंडी टी.एन.मौर्य ने पहुंचकर छानबीन की तथा फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। एसओ ने बताया कि मुकदमा लिखा जा रहा है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन