ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: महिलाओं को किया जागरूक, दी गई जानकारियां

सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में दी गई जानकारियां
बहराइच। एंटी रोमियो टीम व दीदी शक्ति अभियान द्वारा थाना कैसरगंज में एंटी रोमियो टीम के तहत उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों, निर्देशों के क्रम में ग्रामसभा भकरौली कनपुरवा थाना कैसरगंज में शारदीय नवरात्रि दुर्गा पूजा पंडाल में पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह द्वारा’ महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया। महिला संबंधी घटित अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 आदि व साइबर संबंधित अपराध शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। सरकारी योजना कन्या सुमगला योजना, पेंशन योजना व महिलाओं से उनकी समस्याओं के बारे में पूछते हुए जानकारी दी गई है। वहीं थाना कैसरगंज अर्न्तगत ग्राम भकरौली डीहा में गुरूवार को पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह व महिला पुलिस अधिकारी (शक्ति दीदी) की उपिस्थितं में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए 10 दिवस के शारदीय नवरात्र अभियान के संबंध में मिशन अपराजिता सीजन -4 व नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व साइबर अपराध के बारे में बताया गया। शासन द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें