ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: कमरे में मोमबत्ती से लगी आग, दो मासूमों की झुलसकर मौत

बौंडी, बहराइच। जिले के बैरिया गांव निवासी एक ग्रामीण अपने छोटे बेटों को कमरे में बंद कर दुर्गा पूजा देखने के लिए चला गया। लाइट न होने पर मोमबत्ती जला दिया। कुछ देर बाद मोमबत्ती जलकर नीचे आग में तब्दील हो गई। इससे सगे मासूम भाइयों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के मजरा बैरिया में दुर्गा पूजा का आयोजन चल रहा है। दुर्गा पूजा में बद्री विशाल मिश्रा के पिता गुरुवार रात को माला जाप कर रहे थे। घर के बगल में ही दुर्गा पूजा होने के चलते बद्री विशाल मिश्रा और उनके बेटे भी कार्यक्रम देखने गए। वहां पर कार्यक्रम देखने के बाद बद्री विशाल के बेटे सत्या (6) और सनी (4) सो गए। जिस पर बद्री विशाल अपने दोनों बेटों को लेकर घर आया। कमरे में बेटो को लिटा दिया। इसके बाद रात 11 बजे मोमबत्ती जलाकर चला गया। कुछ देर बाद मोमबत्ती जल गई और घर में बिस्तर से आग लग गई। जिसमें दोनों बेटों की जलकर और दम घुटने से मौत हो गई। रात 11.30 बजे परिवार के लोग पहुंचे और दरवाजा खोला तो सभी के होश उड़ गए। सभी रोने लगे। पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग लगने और दम घुटने से सगे भाइयों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बैरिया गांव में जहां पर दुर्गा पूजा चल रही है। उसी के बगल में बद्री विशाल मिश्रा का मकान है। दुर्गा पूजा में हवन पूजन होने के चलते घर में लगी आग की किसी को जानकारी नहीं हो सकी। रात 11ः30 बजे जब बद्री विशाल मिश्रा घर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई। पत्नी और अन्य सदस्य भी दुर्गा पूजा में मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें