ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: सरकार सेनानियों से जुड़े स्थलों, स्मारकों की कर रही उपेक्षा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन की उपेक्षा किए जाने पर दिखा आक्रोश
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन परिसर में प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सुबह दस बजे दस मिनट कार्यक्रम के तहत स्थापित पूज्य बापू महात्मा गांधी, महामहिम सरदार जोगेंद्र सिंह एवं रफी अहमद किदवई की प्रतिमा पर सेनानियों के उत्तराधिकारी परिवारों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात संगठन की होने वाली मासिक बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन रीवर बैंक कालोनी लखनऊ की घोर उपेक्षा किए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। रमेश कुमार मिश्र प्रदेशीय कार्यवाहक महामंत्री अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सेवा सदन रीवर बैंक कालोनी लखनऊ के निर्माण के व्यापक इतिहास पर प्रकाश डाला। संगठन के संरक्षक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त सेवा सदन राजधानी लखनऊ में प्रदेश भर से आए हुए सेनानियों एवं उनके आश्रितों के ठहरने एवं भोजन प्राप्त करने का एक मात्र महत्वपूर्ण स्थान है, जो सरकार एवं शासन की उपेक्षा के कारण अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। वेदव्रत श्रीवास्तव संयुक्त संगठन अध्यक्ष ने कहा कि सेवा सदन हमारे लिए सुविधा का केन्द्र ही नहीं, बल्कि हमारे लिए स्मारक एवं पूर्वजों के सम्मान एवं हमारे अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। कर्मवीर सिंह एडवोकेट संगठन अध्यक्ष ने कहा कि सरकार एक तरफ आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है दूसरी तरफ सेनानियों से जुड़े स्थलों, स्मारकों की उपेक्षा कर रही है, यह सरकार का दोहरा चरित्र है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेश संगठन को इस आशय का पत्र लिखा जाए कि उत्तर प्रदेश सरकार एवं शासन से सेनानियों के उत्तराधिकारी आश्रित के श्रद्धा केन्द्र सेवा सदन में पूर्व की भांति सुविधा सुनिश्चित कराने हेतु समुचित मांग करे। बैठक में राम राज सिंह ब्लाक अध्यक्ष विशेश्वरगंज, विशेश्वर नाथ अवस्थी उपाध्यक्ष, अनिल उपाध्याय पयागपुर, राम भुलावन मिश्र, गायत्री दत्त मिश्र महसी, फूलमती देवी गिलौला, संगठन महामंत्री आदित्य भान सिंह, उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रीता कुमारी सहित संगठन के सैंकड़ों सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें