ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: मां की हत्या करने वाले पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

बहराइच। मां की हत्या करने वाले पुत्र को थाना मोतीपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। बीते मंगलवार को विरेन्द्र पुत्र होली निवासी मेढ़किया पौण्डा थाना मोतीपुर द्वारा अपनी मां कुन्नी देवी उम्र 52 वर्ष को पारिवारिक विवाद को लेकर डण्डा से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। इलाज के दौरान कुन्नी देवी की मृत्यु हो गयी थी। जिस पर मृतका के पुत्र हीरालाल पुत्र होली द्वारा स्थानीय थाना पर मुअसं 599/23 धारा 304 भादवि पंजीकृत कराया गया था। पुलिस ने अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र होली निवासी मेढ़किया पौण्डा थाना मोतीपुर को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरुद्ध कार्रवाई एवं जुर्म जरायम के रोकथाम के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा शुक्रवार को 304 भादवि के अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र पुत्र होली निवासी मेढ़किया पौण्डा थाना मोतीपुर को थाना क्षेत्र अन्तर्गत मेढ़किया से बलईगाव जाने वाली सड़क के किनारे से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद सागौन का डण्डा बरामद किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि.विजय कुमार, का.विकास सिंह, का.अशोक तिवारी व का.गणेश पाण्डेय शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें