ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: धान काट रही किशोरी पर तेंदुए ने किया हमला

तेंदुए के हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल
बहराइच। नानपारा रेंज में तेंदुए का हमला जारी है। शनिवार सुबह खेत में परिवार के साथ धान काट रही किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की है। ’बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज में तेंदुए का हमला निरंतर जारी है। तेंदुआ स्थान बदलकर लोगों पर हमला कर रहा है। तेंदुए को पकड़ने के लिए बीते एक सप्ताह से दो हथिनी, ड्रोन कैमरा, पिंजड़ा और खाबड़ लगाया गया है। लेकिन तेंदुआ वन विभाग के हाथ नहीं आ रहा है। वह निरंतर स्थान बदलकर हमला कर रहा है। शनिवार को नानपारा रेंज के अरनवा ग्राम पंचायत के मजरा नरायनपुरवा गांव निवासी साधिनी देवी (14) पुत्री बलराम खेत में धान काट रही थी। कुछ दूर पर परिवार के लोग भी धान काट रहे थे। तभी तेंदुआ आ गया। तेंदुआ ने किशोरी पर हमला कर घायल कर दिया। खेत में मौजूद लोगों ने हांका लगाते हुए किशोरी को बचाया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हमले की सूचना पाकर वन दरोगा और वन रक्षक ने गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ दिखावटी के लिए सब कार्य किए जा रहे हैं। जबकि तेंदुआ निरंतर हमला कर लोगों को घायल कर रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें