: भूकम्प ने नेपाल में मचाई तबाही, करीब 156 लोगों की हुई मौत
Admin
Sat, Nov 4, 2023
रूपईडीहा, बहराइच। बीती रात आए तेज भूकंप ने पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में भारी तबाही मचाई है। अब तक की सूचना के अनुसार नेपाल के दोनों जिलों रूकूम व जाजरकोट में लगभग 156 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 800 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। इस भूकंप में लगभग 100 घर तबाह हो चुके हैं। अभी भी मलबा हटाया जा रहा है। बचाव और राहत कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन