ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: डा.आलिया को मिला गोल्ड मेडल

राहुल सिंह
बहराइच। कैसरगंज कस्बा स्थित आलिया नर्सिग होम की डा.आलिया खान को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा 35वें दीक्षान्त समारोह पर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल द्वारा गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। उन्हें माहिरे जराहत-इल्मुल जराहत परीक्षा 2023 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए कुल सचिव ने स्वर्ण पदक से नवाजा। साथ ही साथ मास्टर आफ सर्जरी का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वैद्यनाथ कोतक्षा भी मौजूद रहे। पुरस्कार प्राप्त करने से उत्साहित डा.आलिया ने बताया कि गोल्ड मेडल से समाजसेवा की भावना और मजबूत हुई है। चिकित्सीय पेशे के दौरान समाज सेवा ही प्रमुख उद्देश्य रहेगा। उनके पुरस्कर प्राप्त करने पर अनेक लोगों ने प्रसन्ता जतायी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें