: कैम्प आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक
Admin
Mon, Nov 6, 2023
बहराइच। यातायात माह के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात के पर्यवेक्षण में रविवार को यातायात पुलिस द्वारा नानपारा बस स्टैंड पर कैम्प आयोजित कर वाहन चालकों को यातायात संकेतों, नियमों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद में आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग, बैनर लगवाये गये। आम जनमानस को गोष्ठियाँ आयोजित कर यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया। शीत ऋतु में ट्रैक्टर-ट्रालियों से घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाया गया। रात्रि में भारी वाहनो के सड़क किनारे खड़े होने से घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु हाइवे किनारे खड़े वाहनों को हटवाया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालन करने वाले कुल 148 वाहनों से कुल 198500 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन