ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार पकड़ा गया आदमखोर तंेदुआ

टैªपिंग केज के माध्यम से पकड़े गये नर तेंदुए को भेजा जायेगा प्राणी उद्यान
बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अन्तर्गत बीते 05 अगस्त से अब तक तेंदुए के हमले से 05 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है तथा दो बच्चे घायल हो चुके है। मानव वन्य जीव संघर्ष की उपरोक्त घटनाओं के दृष्टिगत आबादी इलाके में विचरण कर रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन प्रभाग द्वारा विगत चार माह से निरन्तर प्रयास किया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप शनिवार को सायं लगभग 7ः30 बजे एक तेंदुआ को नानपारा रेंज व कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के बार्डर के ग्राम लोनियनपुरवा दौलतपुर में टैªपिंग केज के माध्यम से पकड़ा गया। टैªपिंग केज के माध्यम से पकड़े गए तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण डा.दया शंकर पशु चिकित्सक दुधवा टाइगर रिजर्व प्रभाग पलिया लखीमपुर द्वारा किया गया। पशु चिकित्सक डा.दया शंकर की रिपोर्ट के अनुसार पकड़ा गया तेंदुआ नर है तथा उसकी उम्र लगभग 10 से 12 माह होगी, जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है। पकड़े गए नर तेदुए को प्राणी उद्यान भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें