ब्रेकिंग

आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

आये दिन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की दी जा रही धमकी

बिशुनापुर में महिला समूहों के उत्पाद देखे

लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी

क्षत्रिय भवन में श्रद्धांजलि सभा व काव्य गोष्ठी आयोजित

Ad

: जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटते एक नेपाली गिरफ्तार

ब्हराइच। जंगल में अवैध रूप से लकड़ी काटते हुए एक नेपाली को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए लकड्कट्टे के पास से 6 बोटा साल की लकड़ी व एक अदद मशीन वाली आरी बरामद की गई। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के नेतृत्व में शीतकाल के दृष्टिगत अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाये जा रहे अभियान में गश्ती दल द्वारा रविवार प्रातः धर्मापुर रेंज बीट संख्या 15 के मुर्तिहा कक्ष संख्या 3 बाघ संरक्षित क्षेत्र कोर क्रिटिकल टाइगर हैबीटेट में अवैध रूप से प्रवेश कर बहुमूल्य प्रजाति साल वृक्ष का अवैध कटान करते हुए एक नेपाली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नेपाली की पहचान राकेश बंजारा उर्फ ढेली पुत्र अमर सिंह बंजारा निवासी छेदापुरवा थाना गुलहरिया, जिला वर्दिया नेपाल के रूप में की गई। पकड़े गए अभियुक्त के पास से 6 अदद गोल सागौन लकड़ी, एक अदद मशीन वाली आरी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध वन संरक्षण अधिनियम के तहत अभिायेग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में क्षेत्रीय वनाधिकारी मोबिन आरिफ, उप क्षेत्रीय वनाधिकारी एस.पी.वर्मा, वन रक्षक बब्बन प्रसाद मिश्र, अर्दली धनंजय कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें