: हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की एमपी में हुई मौत
Wed, Mar 22, 2023
बहराइच। जनपद निवासी एक सीआरपीएफ हवलदार की बुधवार सुबह भोपाल में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। सम्मान के साथ मध्य प्रदेश से हवलदार का शव जिले के लिए गुरुवार को रवाना होगा। सीआरपीएफ जवान की मौत हार्ट अटैक से होना बताई जा रही है। वहीं अन्य तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने मृतक जवान के परिवार को कार्यालय बुला लिया है। पयागपुर थाना क्षेत्र के हंसुआ पारा दसौती गांव निवासी गिरीश चंद्र तिवारी 41 पुत्र जय करन तिवारी सीआरपीएफ में हवलदार के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी मध्य प्रदेश के भोपाल में थी। सीआरपीएफ हवलदार के भाई रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि बुधवार सुबह घर पर भाई के मौत की सूचना दी गई। भाई के मुताबिक ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ हवलदार की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। उधर मध्य प्रदेश प्रशासन द्वारा बहराइच डीएम को घटना से अवगत कराया गया। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने एसडीएम पयागपुर के द्वारा मृतक हवलदार के परिवार को कार्यालय बुला लिया है। सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत से क्षेत्र में शोक है। हवलदार की पत्नी सविता तिवारी द्वारा पत्र लिख कर विभाग के उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ हवलदार का शव जिला मुख्यालय के लिए भेजा जाएगा।
: समितियों द्वारा ब्लॉक पर मनाया गया विश्व जल दिवस
Wed, Mar 22, 2023
प्रश्नों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने रखे मत
ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन के लिए हो रहें जागरूकता कार्यों के बारे में दी गई जानकारियां
फखरपुर, बहराइच। पानी की हर बूँद बचाना है जीवन सफल बनाना है के उद्देश्य से बुधवार 22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर परिवर्तन में तेजी थीम के आधार पर विकास खण्ड फखरपुर सभागार पानी समितियों द्वारा टाटा ट्रस्ट के सहयोग से एक दिवसीय विश्व जल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश्वरीय प्रार्थना से की गई। उसके बाद टाटा ट्रस्ट के संकुल समन्वयक सुनील कुमार ने पानी की एक एक बूँद का हमारे जीवन में क्या महत्व है इसके बारे में विस्तार से बताया तथा यह भी बताया कि प्राचीन समय से लेकर अब तक पानी ने हमारे जीवन में किस प्रकार परिवर्तन किया है। दिन-प्रतिदिन जल संसाधनों में परिवर्तन हो रहा है। सलाहकार डॉ मजहर रशीदी द्वारा स्वच्छ जल के महत्व के बारे में बताते हुये बताया गया कि हम समुदाय स्तर पर जल का रख रखाव बेहतर कर लम्बे समय तक समुदाय में स्वच्छ पानी की उपलब्धता को बनाये रख सकतें है। इसके साथ ही पानी टंकी के संचालन को खुशहालपुर की कहानी सुनाते हुये बताया कि किस प्रकार सक्रिय योजना किसी के ध्यान न देने की वजह स्वच्छ पानी मिलना बंद हो गया। जिसमें प्रश्नों के माध्यम से सभी प्रतिभागियों ने अपने अपने मत रखे। टाटा ट्रस्ट से सामाजिक प्रेरक सुरभि मिश्रा, नीलम यादव, आशा मिश्रा व मनीष ने विश्व जल दिवस के संबंध में चर्चा करते हुये जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जल प्रबंधन के लिए हो रहें जागरूकता के कार्यों के बारे में जानकारी दी। विभिन्न पंचायतों से लोगों ने पानी के प्रति अपने व्यवहारों व कार्यों को साझा किया। कार्यक्रम में कृष्ण कांत, अशोक गुप्ता, जैब्लुन, गुलबदन, राम नरेश व रिंकी सहित ग्राम पंचायत अरई कलां, खालिदपुर, अलीपुर दरौना, भौंरी, रसूलपुर दरेहटा, ततेहरा, कोथ्वअल कलां आदि के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
: ओडीओपी योजना के तहत 14 लाभार्थियों को मिली टूलकिट की सौगात
Tue, Mar 21, 2023
बहराइच। सांसद अक्षयबर लाल गोड़ ने एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा राम निवास वर्मा, डीएम डॉ दिनेश चन्द्र, एसपी प्रशान्त वर्मा के साथ एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में फरहीन बेगम, मंजू मिश्रा, सुमन मिश्रा, सुनीता मिश्रा, शरीफुन निशा, कल्यानी मिश्रा, नन्दिनी कनौजिया, सीता देवी, रानी अवस्थी, बिन्दिया, ननकई, शान्ती देवी व सुशील देवी को टूल किट वितरण किया। इस अवसर पर सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, प्रभारी सीडीओ महेन्द्र कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, पीडीडीआरडीएम पी.एन. यादव, उपायुक्त उद्योग वीरेन्द्र कुमार, सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।