: बैकिंग सेक्टर में गुड वर्क के लिए जिलाधिकारी की हुई सराहना
Thu, Mar 23, 2023
बहराइच। मंगलवार को देर शाम प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र द्वारा विडियो कॉंन्फ्रेसिंग के माध्यम से शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र द्वारा ‘आकांक्षात्मक जनपद बहराइच में बैंकों की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक एवं सामाजिक उनन्यन की दिशा में एक अभिनव प्रयास’ शीर्षक पर पावर प्वांइट प्रस्तुतीकरण करते हुए बताया गया कि जनपद बहराइच का ऋण-जमानुपात मार्च-2021 से 58 प्रतिशत से बढ़कर दिसम्बर 2022 में 78 प्रतिशत हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 60 प्रतिशत ऋण जमा अमानुपात को आदर्श माना जाता है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त किसानों की संख्या मार्च 2021 के 155368 से बढ़कर दिसम्बर 2022 में 449298 हो गयी। इस प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड से संतृप्त किसानों का प्रतिशत उपरोक्त अवधि में 28 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमित किसानों की संख्या 2020-21 में 100929 से बढ़कर 2022-23 में 203431 हो गयी। इसी प्रकार यह योजना प्रारम्भ होने की तिथि से लेकर अब तक कुल 83 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति जनपद बहराइच के किसानों को प्राप्त हुई है जिसमें से 41 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति विगत डेढ़ वर्षो के दौरान प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन के अन्तर्गत जनपद बहराइच में 2020-21 में 1007 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान किया गया था जो 2021-22 में बढ़कर 1729 हो गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अन्तर्गत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में स्टेट बेस्ट से अधिक की प्राप्ति की गयी है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में इण्डिया बेस्ट के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में हुई इन अभूतपूर्ण प्रगति के कारण जनपद बहराइच नीति आयोग के वित्तीय समावेशन संबंधी संकेतकों में विगत दो वर्षो में 5 बार टॉप 10 डेल्टा रैंकिंग में शामिल हुआ। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अन्तर्गत जनपद में हितग्राहियों को लगभग 40 करोड़ रू0 की क्षतिपूर्ति की राशि प्राप्त हुई है। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा जिलाधिकारी बहराइच के इन प्रयासों और उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी एवं अन्य जिलाधिकारियों को इसे एक अनुकरणीय उपलब्धि बताया। उन्होंने विशेष रूप से इस तथ्य को रेखांकित किया कि राज्य का ऋण-जमानुपात 60 प्रतिशत से भी कम है वहीं आकांक्षात्मक जनपद होने के बावजूद बहराइच का ऋण-जमानुपात 78 प्रतिशत है जो प्रदेश में चतुर्थ उच्चतम स्थान पर है। मुख्य सचिव श्री मिश्र ने नेपियर घास को पशु चारा के रूप में बहराइच में लोकप्रिय करने के जिलाधिकारी के पूर्व में किए गए प्रयासों का हवाला देते हुए बताया कि डीएम डॉ चन्द्र अपने कठिन परिश्रम एवं अभिनव प्रयासों के माघ्यम से आम जनता के कल्याण के लिए इसी प्रकार के कार्य करते हुए अन्य जिलाधिकारियों के सम्मुख एक आदर्श प्रस्तुत करते रहे।
: डीएम के प्रयास व रोटरी क्लब के सहयोग से मंदबुद्धि सुभाष पहुंचा अपने घर
Thu, Mar 23, 2023
एमएलसी, डीएम व एसपी ने केन्द्र व राज्य सरकार तथा रोटरी क्लब के प्रति जताया अभार
बहराइच। तहसील मिहींपुरवा मोतीपुर के निधिपुरवा कुण्डा निवासी मन्द बुद्धि सुभाष चन्द्र पुत्र लक्ष्मण प्रसाद किन्हीं परिस्थितियों में बंगलादेश चला गया था। कुछ माह पूर्व बंगलादेश (ढाका) के रोटरी क्लब द्वारा बहराइच के रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री अनिल सिंघल को सूचना प्राप्त हुई कि बहराइच जनपद के ग्राम निधिपुरवा कुण्डा के युवक सुभाष चन्द्र बंगलादेश में मिला है। प्रकरण की सूचना रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र को दी गयी। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र द्वारा गम्भीरता से लेते हुए शासन व भारत सरकार संदर्भित किया गया। शासन व भारत प्रदेश सरकार के सहयोग से युवक को रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा बहराइच लाकर युवक के परिजनों के सुपुर्द किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों बहराइच के अध्यक्ष अनिल सिंघल, सचिव आनन्द अग्रवाल, प्रदीप केडिया, रामेश्वर रस्तोगी, सुशील ड्रोलिया, नितिन बंसल, अनिल गोयल, डी.पी. सिंह, सुनील केडिया, कुलभूषण अरोड़ा, आशीष कंछल, राज कुमार लोहिया, दिनेश मण्डोलिया, सुनील कुमार गुप्ता, मनीष मल्होत्रा के साथ मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष युवक के पिता लक्ष्मण प्रसाद व माता श्रीमती सुनीता देवी को कपड़ा, राशन तथा 11 हजार रूपये नगद प्रदान कर युवक को सौपते हुए वाहन से युवक को उसके पैतृक निवास रवाना किया गया। इस अवसर पर इस पुनीत कार्य के लिए एमएलसी डॉ त्रिपाठी ने केन्द्र, राज्य सरकार, जिला प्रशासन तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने कहा कि प्रकरण की सूचना से स्थानीय स्तर पर रोटरी क्लब द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया। मेरे द्वारा प्रकरण को शासन स्तर से सन्दर्भित किया गया। उत्तर प्रदेश व केन्द्र सरकार के सहयोग से तथा रोटरी क्लब के सहयोग से जो अर्न्तराष्ट्रीय संस्था है यहां के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा बंगलादेश के पदाधिकारियों से सम्पर्क स्थापित किया गया था। युवक को बहराइच लाकर युवक के परिजनों को बहराइच बुलाकर सौप दिया गया है। रोटरी क्लब, केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार की मानवीय संवेदन शीलता का बहुत ही अच्छा संदेश है। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे द्वारा इसमें कुछ सहयोग प्रदान किया गया जिससे युवक अपनी जन्म स्थली पर वापस हुआ। उन्होंने कहा कि यद्यपि यह मौखिक रूप से उस स्थिति में नहीं है कि अपने को अभिव्यक्त कर सके। डीएम ने कहा कि बंगलादेश सरकार का आभारी हॅू कि इस बच्चे की देख-भाल के साथ-साथ चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए रोटरी क्लब के सहयोग से यहां पर भेजा है। मैं रोटरी क्बल के स्थानीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हॅू कि उन्होंने इस बच्चे को लाने ले जाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर जो सहयोग हो सकता है कर रहे है। डीएम ने कहा कि पात्रता के अनुसार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जायेगा। स्थानीय रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सिंघल ने प्रकरण के सम्बंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर एमएलसी, डीएम व एसपी को रोटरी क्लब द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
: हीट स्ट्रोक से कैसे करें अपना बचावः डा.नरेन्द्र
Thu, Mar 23, 2023
डा.नरेंद्र सिंह एमडी मेडिसिन फखरपुर ने गांवो में कैम्प कर लोगो को किया जागरूक
फखरपुर, बहराइच। फखरपुर चिकित्सा अधिकारी डॉ नरेंद्र सिंह ने फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर क्षेत्र के गांवों में कैम्प कर लोगो को गर्मियों से होने वाली बीमारियों से बचाव सम्बंधित टिप्स दिए। डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार मौसम का बदलाव होने की वजह से जो टेंपरेचर में वेरिएशन शुरू हो जाएगा तापमान बढ़ेगा और गर्म हवाएं भी इसी मौसम में चलती है जिसकी वजह से डायरेक्ट सनलाइट में जो काम करने वाले मजदूर हैं और जो स्कूलों में बच्चे पढ़ने जाते हैं अगर जो डायरेक्ट सनलाइट में काम कर रहे हैं तो डायरेक्शन लाइन पर काफी देर तक मत बैठे। थोड़ी-थोड़ी देर पर किसी पेड़ की छांव वाली जगह पर चले जाएं। जिससे कि डायरेक्ट सनलाइट का कांटेक्ट ना हो और जिसकी वजह से गर्मियों से बच सकें। डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया आगे से हमारा प्रोग्राम चलने जा रहा है। संचारी रोग अभियान के तहत हमारी टीमें गांव गांव हमारी आशा बहुए व आंगनबाड़ी बहने जो सभी लोगों को साफ सफाई के ऊपर ध्यान देंने के लिए बताएंगे और मच्छर के प्रकोप वाली जगह पर कैसे बचाव करें और वहां पर मच्छर से बचाव के लिए बताएंगे। मच्छरदानी का उपयोग करें कभी भी कहीं जाए तो मच्छर से बचने की कोशिश करें। जल से पैदा होने वाली बीमारियां है। गंदी चीजों का सेवन न करे, हाथ धोने के बाद ही खाना खाये। घर में साफ सफाई का ध्यान दें। बाहर की तरफ जितनी भी चीजें हैं उसकी सफाई करवा दें और जहां जहां कूलर, नाली, गढ्ढो में पानी खत्म हो रहे हैं उनको साफ करा दें जिससे कि उसमें पैदा होने वाले मच्छर को पनपने से रोका जा सके। बीमारियों से कैसे बचें। अगर किसी को फीवर हो रहा है। उल्टी दस्त जैसी बीमारी है तो तत्काल आप तुरंत नजदीकी अस्पताल में दिखाएं और इलाज कराएं। इस मौके पर रमाकांत पाठक, डॉ अरुण कुमार के साथ तमाम अन्य लोग मौजूद रहे।