: सड़क हादसों अधिवक्ता समेत दो की मौत
Tue, May 30, 2023
बहराइच। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात को सड़क हादसे हो गए। सड़क हादसे में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात अंतर्गत चिलवरिया के मोहरना गांव निवासी रवींद्र नाथ 34 व राम अभिलाख दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता थे। सोमावर रात को वह बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल गए थे। सोमवार रात को शादी समारोह में आयोजित भोज कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस आते समय रात में 11 बजे के आसपास अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अधिवक्ता की कुछ ही देर में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने मृत घोषित कर दिया। उधर कोतवाली नगर के गुदड़ी चौराहा निवासी पिक्कू कश्यप 28 पुत्र ओम प्रकाश कश्यप अपनी ससुराल ग्राम धनौली रमवापुर से पन्नहा रमपुरवा बारात में गया था। वहां से वापस अपनी ससुराल रात में जा रहा था। रात में 2.15 बजे हरदी थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गदामार खुर्द के निकट अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से पिक्कू कश्यप पुत्र ओमप्रकाश की मौके पर मृत्यु हो गई है। सूचना मिलने पर मृतक के भाई प्रीतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक गणनाथ प्रसाद ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
: पारले कंपनी द्वारा ग्राम स्तर पर चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
Tue, May 30, 2023
परसेण्डी, बहराइच। पारले कंपनी किसानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर लगातार गोष्ठी कर रही है। सोमवार को पदमपिछौरा के करीमुल्लापुर ग्राम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में 124 किसानो ने हिस्सा लिया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी ने कहा कि इस समय गन्ने की फसल में खरपतवार नियंत्रण के लिए जुताई-गुड़ाई करते रहे। समय पर पानी लगाए और यूरिया, अमीनोज माइक्रोन्यूट्रिंट्स, इमिडाक्लोरोप्रिड कीटनाशक, फफूंदीनाशक का प्रयोग पर्णीय छिड़काव के माध्यम से कम से कम 15 दिन के अंतराल पर तीन बार करे। इससे फसल में कल्लो का विकास अधिक होगा। फसल की बढ़वार काफी अच्छी होगी इसके लिए कंपनी स्प्रे मशीन पर भारी अनुदान भी दे रही है। इसके अलावा अच्छी पैदावार किसानो की हो इसके लिए पारले गोल्ड जैविक खाद 5 बैग लेने पर 5 बैग जैविक खाद निःशुल्क, पारले आर्गेनिक पोटाश 2 बैग लेने पर 2 बैग निःशुल्क, अमीनोज 1 ली लेने पर 1 ली निःशुल्क दे रही है। गन्ना फसल के साथ-साथ अन्य फसलों के लिए इनका प्रयोग जरुरी है। अन्य एग्री इनपुट्स जैसे -कोराजन, इमिडाक्लोरोप्रिड, हेक्सास्टोप, सल्फोजिंक भी कंपनी भारी अनुदान पर किसानो को उपलब्ध करा रही है। जिससे गन्ने की पेड़ी-पौधा फसल में अधिक से अधिक किसान इनका प्रयोग करे। प्रति एकड़ कम से कम 500 कुंतल पैदावार जरूर ले। खेती अब एक व्यापार है इसलिए व्यापार मानकर ही खेती पर विशेष ध्यान दे। जिससे प्रति एकड़ गन्ने से अधिक से अधिक मुनाफा लिया जा सके। इसके साथ साथ वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा दे। इस अवसर पर कंपनी के अन्य अधिकारीगण सूबेदार, अमरेंद्र, सूर्य प्रताप मौजूद रहे।
: 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने नाबालिक बच्ची को सकुशल परिजनों को सौंपा
Mon, May 29, 2023
गुमशुदा नाबालिक बच्ची सकुशल बरामद
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज में नाबालिक बच्ची को पुलिस ने बरामद किया। बालिका अपनी मां के साथ मतरेपुर रिश्तेदारी में जाते समय रास्ते में साथ छूट जाने के कारण रास्ता भटक जाने से गुम हो गई थी। नाबालिक बच्ची को कैसरगंज पुलिस ने 10 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया। कैसरगंज थाना क्षेत्र के गाँव सोहरास मतरेपुर रिश्तेदारी मे माँ के साथ जाते वक्त रास्ते में नाबालिक बच्ची 8 वर्षीय उर्मिला पुत्री मंशाराम निवासी कटघरी थाना क्षेत्र रानीपुर को कैसरगंज पुलिस ने सोमवार सुबह बरामद कर लिया है। एसपी प्रशांत कुमार वर्मा ने बरामद करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। क्षेत्राधिकारी सर्च ऑपरेशन में लगे और इस ऑपरेशन में 10 घंटे का समय लगा। जिसमें दिन और रात कड़ी महेनत से सभी खेत हार गांव घर आदि देखे गए। सीसीटीवी का भी सहारा लिया गया। जिसके पश्चात सोमवार को सुबह पता लगा कि एक नाबालिग बालिका मिली है। जिसको थाना कैसरगंज लाकर बच्ची को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। अपनी खोयी बच्ची को पाकर परिजनों ने सभी पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया। बच्ची को बरामद कर सकुशल परिजन को सौंपने वाली पुलिस टीम मे शामिल पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कैसरगंज राजनाथ सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर थाना कैसरगंज नरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक कैसरगंज गुलाब सिंह, दीवान कैसरगंज रविन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी चालक राधेश्याम सिंह सम्मानित होंगे।