: सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार प्रदान कर दी गई विदाई
Wed, May 31, 2023
बहराइच। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी, पुलिसकर्मियों व कर्मचारीगण को उपहार प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। बुधवार को 05 पुलिसकर्मी पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, हे.का.जगन्नाथ, हे.का. ओंकार नाथ त्रिपाठी, व कुक बुधई, दफ्तरी रामसरन यादव पुलिस में अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर ‘‘पुलिस लाइन सभागार‘‘ में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा’ द्वारा पुलिस कर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकरएवं उपहार स्वरूप भगवत गीता भेंट कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक सुरेश पाल सिंह व अन्य अधिकारी, कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
: नवनिर्वाचित एमएलसी पदमसेन चौधरी के गृह जनपद आगमन पर कैसरगंज में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
Wed, May 31, 2023
कैसरगंज/जरवल, बहराइच। नवनिर्वाचित एमएलसी पदम सेन चौधरी के गृह जनपद आगमन पर घाघरा घाट पुल के पास पूर्व प्रमुख मनीष सिंह, जरवल में लोकतंत्र सेनानी प्रमोद कुमार गुप्ता, कैसरगंज बरखुरद्वारापुर में कमलेश कुमार गुप्ता उर्फ गब्बर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थक द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतुल सिंह, मो. नियाज प्रधान, मो. अख्तर पूर्व प्रधान, दिलीप सिंह, दुर्गेश मिश्रा, अशोक कुमार, बाल कुमार मौर्य, डॉ. योगेश सिंह, मो. जफर स्नेही गुप्ता ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। एमएलसी भव्य स्वागत से गद गद दिखे। इस अवसर पर राजन सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, कौशलेंद्र चौधरी, रामेंद्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, डॉ आकाश गुप्ता, विजय कसौधन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी के प्रथम आगमन पर कैसरगंज के जीबी हॉस्पिटल में अपने क्षेत्र के सभी सम्मानित बंधुओं के साथ मिलकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा, प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह, राम बहादुर यादव, उदय प्रताप सिंह, सुशील सिंह, सल्लर वर्मा, देशराज वर्मा पहलवान, योगेश मिश्रा, संतोष सिंह, जियाउल हक एडवोकेट सहित अनेक गणमान्य लोगों ने मिलकर स्वागत किया।
: इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का वर्चुअल उद्घाटन 1 जून को
Wed, May 31, 2023
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संयुक्त रूप से दिल्ली से करेगे वर्चुअल उद्घाटन
इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के संचालन में दोनों देश के व्यापारियों को व्यापार में मिलेगी सुगमता
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बे में 200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम पुष्प दहल कमल द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जायेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय के अधिकारी रूपईडीहा पहुंच गए हैं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के संचालन में दोनों देश के व्यापारियों को व्यापार में सुगमता मिलेगी। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में 47 हेक्टेयर जमीन में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण गृह मंत्रालय की ओर से कराया गया है। इस चेक पोस्ट के निर्माण का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के व्यापार को बढ़ावा देना है। लगभग दो वर्ष से बन रहे लैंड पोर्ट का काम पूरा हो गया है। लैंड पोर्ट ऑफ अथारिटी की ओर से निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। जिसके बाद अब उसके उद्घाटन की तैयारी हो गई है। एक जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संयुक्त रूप से दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय की टीम रूपईडीहा पहुंच गई है। उद्घाटन होते ही दोनों देश के बीच व्यापार का कार्य और सुगम हो जायेगा। लैंड पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सलाहकार एपी सिंह ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा।
2 जून से एसएसबी के हाथ में होगी सुरक्षा की कमान
’एक जून को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन दोनों देश के प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद दो जून से सुरक्षा की कमान एसएसबी अपने हाथ में ले लेगी। एसएसबी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि लैंड पोर्ट की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में जवान हैं। उन्होंने बताया कि लैंड पोर्ट के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी जगह जगह लगाए गए हैं।