ब्रेकिंग

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

शनिवार को दिन भर पुल पर रंगाई-पुताई, डामरीकरण, सड़क मार्किंग का काम युद्धस्तर पर जारी रहा

अब बांग्लादेश के मरीज नेपाल के विशेषज्ञ चिकित्सकों से ऑनलाइन परामर्श प्राप्त कर सकेंगे

शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं

Ad

: हे दुख भंजन मारूती नंदन सुन लो मेरी पुकार

जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगलवार को भव्य भंडारे का हुआ आयोजन
’हनुमान जी के भजनों पर भक्तजन लगातार झूमते रहे
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी चला भव्य भण्डारा

बहराइच/कैसरगंज। जेष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह भण्डारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रसाद वितरण शुरू किया। जगह-जगह हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, सुन्दरकाण्ड, हनुमान स्तुति सहित अन्य भजन बजते रहे। भण्डारा प्रसाद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों देर रात तक चलता रहा। कही पूडी सब्जी, तो कही छोला चावल, तो कही शर्बत श्रद्धालुओं को पिलाया गया। नगर के मोहल्ला घसियारीपुरा, डिगिहा चौराहा, छावनी चौराहा, कानूनगोपुरा उत्तरी, सिविल लाइन, पानी टंकी, पीपल चौराहा सहित अन्य जगहों पर प्रसाद वितरित किया गया। वहीं भाजपा कार्यालय कैसरगंज में बड़े मंगल के शुभ अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री सहकारिता मुकुट बिहारी वर्मा व विशिष्ट अतिथि विधानसभा संयोजक गौरव वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा रहे। मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि ने श्री हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके प्रसाद का वितरण किया। आयोजित भंडारे में सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हनुमान जी के भजनों पर भक्तजन लगातार झूमते रहे। इस शुभ अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैसरगंज शिव सहाय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी विधानसभा नीरज श्रीवास्तव, नीरज कांत पाठक, डॉक्टर मदन मोहन पाठक, प्रफुल्ल राज सिंह, विनोद वर्मा, अमरीश वर्मा, रुपेश कुमार सिंह जीतू, सत्यम सोनी, आशु सोनी, दिवाकर मिश्रा, सुधाकर मिश्रा, मंडल मंत्री बृजेश सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें