: भूसा के झोपडी में अज्ञात ने लगाई आग तो लोगों ने ताजिया रोककर जताया विरोध
Sat, Jul 29, 2023
आरोपी गिरफ्तार, मौके पर पुलिस बल मौजूद
कैसरगंज, बहराइच। गांव के ताजियादार ताजिया लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में लगे नीम के पेड़ की डाल ताजियां से छू रही थी। जिस पर पेड़ की डाल कटवा दिया गया। जिससे मामला बढ़ गया। इसी बीच किसी ने भूसे की झोपड़ी में आग लगा दी। घटना कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के सोनारी गांव की है। सभी ताजियादार द्वारा ताजिया कर्बला ले जाने से इंकार कर दिया गया। हालांकि दो घंटे के प्रयास के बाद सभी शांत हुए। गांव में पुलिस बल तैनात है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनारी के मजरा महुरी निवासी इदू पुत्र वाली मोहम्मद नामक व्यक्ति के भुसैले में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। उसी समय ताजियादार अपनी ताजिया कर्बला के लिए ले जा रहे थे। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना से अवगत कराया। कोतवाल राजनाथ सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे लोगों को समझाया बुझाया, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक के साथ उप जिलाधिकारी पंकज कुमार दीक्षित को दी गई। एसपी प्रशान्तभी एसडीएम व सीओ कमलेश कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने ग्रामीणों से वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद वह चले गए। लेकिन ताजियेदार आरोपी के गिरफ्तारी तुरंत करने की मांग करते हुए ताजिया कर्बला ले जाने से इंकार कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी और एसडीएम के काफी प्रयास के बाद सभी शांत हुए। सभी ताजिया कर्बला की ओर ले गए। मामले में कोतवाल राजनाथ सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण ने बाबू पुत्र मदन व अज्जू पुत्र गुड्डू के विरुद्ध तहरीर दी है। भुसैले में आग किसने लगाई, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है।
: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम में थाना कैसरगंज को मिला प्रथम स्थान
Sat, Jul 29, 2023
थाना जरलवरोड द्वितीय व नवाबगंज को मिला तृतीय स्थान
पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह का पुनः दबदबा कायम
कैसरगंज, बहराइच। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशन में चलाया जा रहा है ’पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम’ में माह जून के लिए कराए गए ऑनलाइन पोल के माध्यम से आईजीआरएस, ट्विटर, डायरेक्ट पोल, एफआईआर फीडबैक, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन सहित कुल 5 स्तंभों पर प्रति माह वोटिंग कराई जाती है। जिसमें माह जून की वोटिंग में थाना प्रभारी कैसरगंज राजनाथ सिंह द्वारा 77.38:अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह कुल 74.63ः अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहे। प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मिथलेश कुमार राय कुल 73.68ः अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। आईजीआरएस व एफआईआर फीडबैक कुल 2 स्तंभों पर माह जून की वोटिंग में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा द्वारा 72.46ः अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
: ताजिया में लाइट लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
Sat, Jul 29, 2023
बहराइच। गिलौला थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ताजिया स्थल पर लाइट लगा रहा था। रात में वह तार दांत से काटने लगा। तभी बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। जिससे करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत से गम का त्योहार और गम में बदल गया। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुर सिसावा गांव निवासी अली अहमद के यहां मोहर्रम को लेकर ताजिया की स्थापना शुक्रवार को हुई। रात नौ बजे अली अहमद का पुत्र सरफुद्दीन 22 वर्ष लाइट लगा रहा था। ताकि उजाला रहे इसके लिए युवक जनरेटर और बिजली का तार अलग अलग जोड़ रहा था। इसके लिए सरफुद्दीन ने दांत से तार काटने का प्रयास किया। तभी लाइट आ गई। जिससे युवक को करंट लग गया। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर आए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर रात में युवक का शव पोस्टमार्टम न करवाने की मांग पर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करा दिया।