: पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में थाना जरवलरोड को प्रथम व फखरपुर को मिला द्वितीय स्थान
Tue, Sep 26, 2023
बहराइच। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम के माध्यम से आनलाइन पोल में आइजीआरएस, एफआइआर फीडबैक, ट्विटर की डायरेक्ट पोल, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के मामलों में जरवलरोड प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को पहला स्थान मिला है। वहीं फखरपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को दूसरा स्थान मिला। जबकि कोतवाली नानपारा निचले पायदान पर पहुंच गया। अपनी बेहतर कार्यप्रणाली के चलते दद्दन सिंह ने एक बार फिर कार्यक्षमता को सिद्ध किया। आइजी जोन गोरखपुर ने अगस्त माह में पांच स्तंभों के आनलाइन पोल कराया, जिसमें 81.51 फीसद अंक हासिल कर दद्दन सिंह पहले पायदान पर पहुंच गए। फखरपुर थानाध्यक्ष 80.36 फीसद अंकों के साथ दूसरे व 80.03 फीसद अंक प्राप्त कर कैसरगंज कोतवाल राजनाथ सिंह तीसरे नंबर पर रहे। जबकि थाना दरगाह शरीफ को चार, मोतीपुर को पांच, सुजौली को छह, हरदी को सात, मटेरा को आठ, रामगांव-नौ, मुर्तिहा 10, रिसिया 11, पयागपुर 12, बौंडी 13, नवाबगंज-14, रानीपुर-15, हुजूरपुर-16, रुपईडीहा-17, महिला थाना- 18, विशेश्वरगंज- 19, कोतवाली नगर- 20, खैरीघाट- 21 व कोतवाली देहात को 22वां स्थान मिला।
कार्यप्रणाली में दिए सुधार के निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने सभी थानाध्यक्षों व कोतवाली प्रभारियों को निष्पक्ष कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जो फिसड्डी हैं, उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
: चोरी की बाइक संग एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Mon, Sep 25, 2023
बहराइच। मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद उसमें नम्बर प्लेट बदलकर बेचने के लिए ले जा रहे युवक को थाना जरवलरोड पुलिस ने जरवल कस्बा के हरचन्दा मोड के पास कब्रिस्तान जाने वाले मार्ग पर धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा द्वारा आटोलिफ्टर गैंग एंव वाहनो की छिटपुट चोरियां करने वाले शातिरो की गिरफ्तारी एंव चोरी गए वाहनो की बरामदगी के क्रम में प्राप्त आदेश निर्देश एंव पुलिस अधीक्षक नगर कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ददन सिंह द्वारा गठित टीम ने सोमवार को दौरान रात्रि गस्त के समय जरवल कस्बा में हरचन्दा मोड के पास क्रबिस्तान जाने वाले रास्ते पर समय करीब 03.30 बजे फर्जी नम्बर प्लेट यूपी 32 ई 5438 लगाकर ले जाते समय अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुहेल पुत्र मनीर निवासी मो. सराय कस्बा जरवल थाना जरवलरोड के रूप में की गई। बरामद वाहन का वास्तिवक चेचिस नं.एमबीएलएचए10एजीईएचएफ25870 तथा रजि.नं.यूपी 32 एफटी 5465 है। बरामद वाहन में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के फिराक में जाते समय पकडे जाने के आधार पर स्थानीय थाना पर मुअसं. 255/2023 धारा 411, 419, 420 के तहत सुहेल पुत्र मुनीर निवासी सराय कस्बा जरवल थाना जरवलरोड के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उ.नि. अवधेश कुमार द्विवेदी, आरक्षी चन्द्रकेश सिंह, आरक्षी पृथ्बीपाल सिंह व आरक्षी सन्दीप सरोज थाना जरवलरोड शामिल रहे।
: जिले के 110747 वृद्धजनों को मिल रहा है वृद्धावस्था पेंशन योजना से सहारा
Sun, Sep 24, 2023
चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में 14358 वृद्धजनों की स्वीकृत हुई पेंशन
प्रतिमाह रू. 01 हज़ार की दर से लाभान्वित हो रहे वृद्धजन
तकनीक के सहारे योजना हुई सरल व पारदर्शी
बहराइच। बुज़ुर्गों के बेहतर कल और सम्मानजनक जीवन देने के उद्देश्य से लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धवस्था पेंशन योजना अन्तर्गत जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चालू वित्तीय वर्ष में 14358 नवीन लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत की गई है। जनपद में कुल 110747 वृद्धजनों को डी.बी.टी. के माध्यम से प्रतिमाह रू. 01 हज़ार की दर त्रैमासिक भुगतान किया जा रहा है। जनपद के समस्त पात्र वृद्धजन पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्त ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के ऐसे सभी बुज़ुर्ग जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। श्री गुप्त ने बताया कि 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वृद्धजन जिनकी वार्षिक आय (ग्रामीण क्षेत्रों हेतु रू. 46080 व शहरी क्षेत्र हेतु रू. 56460) से अधिक नहीं है, पहचान पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ वेबसाइट एसएसपीवाई डाट यूपी डाट जीओवी डाट इन पर इण्टरनेट कैफे, जनसुविधा केन्द्र या स्वयं द्वारा आवेदन कर भरे हुए आवेदन पत्र को सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अथवा खण्ड विकास अधिकारी के कार्यालय पर जमा करना होगा। श्री गुप्त ने बताया कि योजना को पारदर्शी बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरूण ने तकनीक का भरपूर प्रयोग कर कई ठोस कदम उठाए गये हैं ताकि समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी इस योजना का लाभ आसानी से मिल सके। लाभार्थियों को दोहरा भुगतान न हो इसके प्रत्येक वर्ष मई और जून माह में योजना के लाभार्थियों का सत्यापन भी कराया जाता है। सत्यापन के उपरान्त चिन्हित मृतक और अपात्र पेंशनरों का नाम पेंशन सूची से हटाकर, उनकी जगह पात्र लाभार्थियों को प्रतिस्थापित किया जाता है। समस्त पात्र लाभार्थियों को ससमय से पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए उनके आधार प्रमाणीकरण और आधार सीडिंग की कार्यवाही भी की जा रही है। लाभार्थियों के आधार और मोबाईल नम्बर को बैंक खातों से लिंक करवाया जा रहा है। आधार सीडिंग प्रक्रिया की जानकारी देते हुए समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि आधार बेस्ड भुगतान के लिए लाभार्थी के खाते को आधार से एन.पी.सी.आई. पोर्टल पर सीडिंग किया जाना आवश्यक है, जिसके लिए लाभार्थी द्वारा सम्बन्धित बैंक में आधार लिंक मोबाईल नम्बर और आधार व पासबुक ले जाकर बायोमेट्रिक ई-केवाईसी से आधार सीड कराया जा सकता है। जिसके लिए सभी बैंकों में विभाग द्वारा पेंशन योजना के लाभार्थियो की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिये गये हैं। ब्लाक एवं तहसील स्तर पर एडीओ/वीडीओ समाज कल्याण एवं सुपरवाईजर द्वारा भी लाभार्थियो को बैंक ले जाकर ई-केवाईसी कराई जा रही है। श्री गुप्त ने लाभार्थियों से अपील की है कि आधार और मोबाईल नम्बर को बैंक खातों से लिंक कराने में सहयोग प्रदान करें ताकि आपको निर्बाध रूप से पेंशन का भुगतान होता रहे।