: जिलाधिकारी ने केजीबीवी तेजवापुर का किया औचक निरीक्षण
Wed, Sep 27, 2023
विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण में पायी गयी कमियों को दो दिवस में दुरूस्त कराने के दिये निर्देश
बहराइच। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तेजवापुर में पठन-पाठन की गुणवत्ता, बालिकाओं के रहने, खान-पान, सुरक्षा, हास्टल, कक्ष-कक्षों, पुस्तकालय, रसोईघर व प्रसाधन, विद्यालय, भवन व परिसर की साफ-सफाई इत्यादि की व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने औचक निरीक्षण कर मौके पर मौजूद अधिकारियों व विद्यालय स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी व खण्ड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि विद्यालय, परिसर, शौचालय इत्यादि की समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ छात्राओं को मानक के अनुसार भोजन, नाश्ता इत्यादि उपलब्ध कराया जाय। उन्होनें यह भी निर्देश दिया कि विद्यालय के दरवाजे, खिड़की, पंखे इत्यादि को भी आवश्यकतानुसार दो दिवस में ठीक करा दिया जाय ताकि छात्राओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। डीएम ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि छात्राओं को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान की जाय। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा, वार्डेन तृप्ति श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: शैक्षणिक भ्रमण के लिए छात्र-छात्राओं के दल को डीएम ने किया रवाना
Wed, Sep 27, 2023
महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल चित्तौरा एवं बौद्ध स्थल श्रावस्ती का निरीक्षण करेगा दल
बहराइच। प्रदेश में युवा टूरिज्म को बढ़ावा दिये जाने एवं प्रत्येक जिले के पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक, पौराणिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक धरोहरों तथा अल्पज्ञान परन्तु अत्यधिक संभावनायुक्त पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत जनपद में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अन्तर्गत गठित युवा पर्यटन क्लबों को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शैक्षणिक भ्रमण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिंस वर्मा, सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षकाएं व युवा पर्यटन क्लब के सदस्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जिला पर्यटन अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के अन्तर्गत जनपद के सरकारी व एडेड 05 विद्यालयों राजकीय इण्टर कॉलेज, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, महाराज सिंह इण्टर कॉलेज, तारा महिला इण्टर कॉलेज तथा आजाद इण्टर कॉलेज में गठित युवा पर्यटन क्लबों के 10-10 छात्र-छात्राओं कुल 50 छात्र-छात्राएं जिसमें 26 छात्राएं व 24 छात्र शामिल है को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया है। उन्होनें बताया कि छात्र-छात्राओं का यह दल महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल, चित्तौरा एवं बौद्ध स्थल, श्रावस्ती का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त करेगा।
: ‘शक्ति दीदी’ अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
Wed, Sep 27, 2023
बहराइच। ‘शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत सहादत इंटर कॉलेज नानपारा में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं को जागरुक किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नानपारा हेमंत कुमार गौड व महिला रिपोर्टिंग चौकी नानपारा प्रभारी महिला उप निरीक्षक मंजू यादव, महिला आरक्षी प्रिया वर्मा, हेड कांस्टेबल राम आशीष यादव, आरक्षी राजेश चौहान व सूरज गोंड के द्वारा ’शक्ति दीदी’ अभियान के अंतर्गत सहादत इंटर कॉलेज नानपारा में जाकर कक्षा 6 से 12 तक के छात्राओं को जागरुक करते हुए सभी हेल्पलाइन नंबर 112, 102, 108, 1090, 181, 1076, 1098 व साइबर क्राइम होने पर 1930 नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। छात्राओं को बताया गया कि अचानक घटना होने पर वह डरे नहीं जितनी ताकत हो शोर मचाए। हथियार के रूप में हेयर पिन, सेफ्टी पिन, पेन पेंसिल, लंगड़ा प्रकार, दांत, नाखून, धूल, चिली स्प्रे आदि का प्रयोग करने तथा अपराधी के सेंसिटिव पॉइंट पर प्रहार करने के संबंध में छात्राओं को बताया गया। यह भी बताया गया कि उनके साथ होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं अपनी मां को तथा अपनी सहेलियों को बताएं तथा हेल्पलाइन नंबरों का सहयोग ले ताकि त्वरित कार्रवाई मनचलो के विरुद्ध किया जा सके आदि के संबंध में विशेष जानकारी छात्राओं को दी गई।