: सेवानिवृत्तकर्मी को डीएम ने सपरिवार दी विदाई
Sun, Oct 1, 2023
बहराइच। जिलाधिकारी शिविर कार्यालय पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक इन्द्र बहादुर द्वारा अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी व परिवार के अन्य सदस्यों ने अंगवस्त्र, वाकिंग स्टिक, धार्मिक पुस्तक, स्मृतिचिन्ह, पुष्पगुच्छ, मिष्ठान व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित ही नहीं किया बल्कि सपरिवार अपने सरकारी आवास से बाहर आकर सेवानिवृत्त कार्मिक को वाहन पर सवार कर परिवार के बुज़ुर्ग की भांति पूरे सम्मान के साथ गन्तव्य की ओर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी के विशेष कार्याधिकारी के.के. श्रीवास्तव सहित शिविर कार्यालय पर कार्यरत सभी कार्मिक व सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।
: विश्व वृद्धदिवस के अवसर सम्मानित किये गये शतकवीर मतदाता
Sun, Oct 1, 2023
बहराइच। अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर तहसील सभागार सदर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 286-बहराइच अन्तर्गत मतदेय स्थल 179-जू.हा.स्कूल छावनी सरकार के 101 वर्षीय मतदाता दयाराम, मतदेय स्थल 275-जू.हा.स्कूल वीरपुर की 101 वर्षीय मतदाता रामकली व मतदेय स्थल 410-जू.हा. रत्तापुर की 101 वर्षीय मतदाता रामरानी तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 284-मटेरा अन्तर्गत मतदेय स्थल 189-जू.हा.स्कूल महरथा के 101 वर्षीय मतदाता जब्बार व 242-प्रा.वि. कटेलिया भूपसिंह की 100 वर्षीय मतदाता रसूला को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया तथा वृद्धजन से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बुज़ुर्ग मतदाताओं के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र की आन-बान-शान मतदाता हैं। डीएम ने कहा कि हमारे बुज़ुर्ग मतदाता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। डीएम ने बुज़ुर्ग मतदाताओं का आहवान किया कि लोगों विशेषकर युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल तक आकर मतदान करने में असमर्थ बुज़ुर्ग मतदाताओं को घर पर वोट देने की सुविधा प्रदान की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं के पीछे मंशा यही हैं कि शत-प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। डीएम ने बताया कि बुज़ुर्ग मतदाताओं को सम्मानित करने के लिए जिले की सभी तहसीलों में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, तहसीलदार अभय राज पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी तथा बुज़ुर्ग मतदाताओं के परिजन, राजस्व कर्मी व बूथ लेबिल अधिकारी मौजूद रहे।
: जनपद में उत्साह के साथ मनाया गया स्वच्छता के लिए श्रमदान कार्यक्रम
Sun, Oct 1, 2023
जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में ग्राम व नगरों में रही स्वच्छता अभियान की धूम
डीएम ने घण्टाघर पार्क में श्रमदान कर अभियान का किया श्रीगणेश
गांधी जयन्ती की पूर्व सन्ध्या बापू को अर्पित की गई स्वच्छांजलि
बहराइच। शहरों और गांवो को स्वच्छ बनाने हेतु सार्वजनिक कार्याे को प्रेरित करने तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के लिए उनकी जयन्ती की पूर्व सन्ध्या पर एक स्वच्छांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों व नोडल अधिकारियों के नेतृत्व में ग्राम पंचायतों, ब्लाकों, तहसील व जिला स्तर पर ‘‘एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान’’ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस स्वच्छता अभिदान का मुख्य फोकस कूड़ा करकट वाले संवेदनशील क्षेत्रों और अधिक आवाजाही वाले स्थानो पर वास्तविक रूप से सफाई गतिविधियों को संचालित करने पर गांव और शहर सुन्दर और स्वच्छ होंगे। नगर की हृदय स्थल घण्टाघर पार्क में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने शासन द्वारा नगर विकास के लिए नामित नोडल अधिकारी उप निदेशक नगर विकास सुनील यादव, नगर पालिका परिषद बहराइच की अध्यक्ष श्रीमती सुधा देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण, समाजसेवी, व्यापारियो व उद्यमियों, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी सदर डॉ. पूजा यादव, ई.ओ. प्रमिता सिंह व अन्य अधिकारियों तथा आमजन के साथ श्रमदान में भाग लिया। इस अवसर पर डीएम ने अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद बहराइच की ओर से तैयार कराये गये स्वच्छता गीत का विमोचन कर कार्यक्रम स्थल पर स्थापित किये गये बैनर पर हस्ताक्षर कर स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। ‘‘एक तारीख एक घण्टा स्वच्छता के लिए श्रमदान’’ कार्यक्रम अन्तर्गत रेलवे ट्रैक के आस पास की झाडियांे/कचरा एवं रेलवे स्टेशन, बस अडडा, टोल प्लाजा व आस-पास के क्षेत्रों में सड़क के किनारे की पटरियों, तालाब, पोखर, पुलो के नीचे, बाजार, गलियों, पूजा स्थलो के आस पास का क्षेत्र, सार्वजनिक एवं निजी कार्यालयों के आस पास के क्षेत्र, मुख्य पर्यटन स्थल, वन्य जीव क्षेत्र, गौशाला, आवासीय मुहल्लों, अस्पताल, आंगनबाडी केन्द्रों, स्कूलों एवं कालेजों के आस पास के क्षेत्र, पार्काे, खुली जगहों, मुख्य चौराहों एवं गन्दी बस्तियों आदि स्थलों पर विशेष सफाई एवं सिगिल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के साथ अन्य विकल्प हेतु जागरूक किया गया तथा ग्राम पंचायत एवं नगर निकायों के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों और सार्वजनिक स्थानों की विशेष सफाई की गयी।