: पुनरीक्षण अभियान में गुडवर्क के लिए सम्मानित होंगे कार्मिक: डीएम
Wed, Dec 13, 2023
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर किया जायेगा सम्मानित
बहराइच। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के लिए जनपद में संचालित हुए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा के लिए विधानसभा क्षेत्र मटेरा के सुपरवाईज़र्स के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान गुडवर्क करने वाले कार्मिकों को अनदेखा नहीं किया जायेगा बल्कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्बन्धित कार्मिकों को सम्मानित किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग विशेष बल दिया जा रहा है कि निर्वाचक नामावली में मृतक तथा डुप्लीकेट मतदाता को नियमानुसार कार्यवाही करते हुए हटा दिया जाये। मृतक तथा डुप्लीकेट मतदाता रहने से फर्जी मत पड़ने तथा वोटर टर्न आउट में कमी हो जाती है। सुपरवाईज़र्स को निर्देश दिया गया कि 09 दिसम्बर तक प्राप्त होने वाले आफ लाइन फार्म तत्काल बीएलओ से प्राप्त कर उन्हें मतदाता पंजीकरण केन्द्र पर फीड करा दें। बूथवार समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि मतदेय स्थल पर काटे गये नामों की पुनः समीक्षा कर ली जाय। यदि किसी मतदेय स्थल पर अधि कनाम काटे गये हैं तो उसके कारणों के बारे जांच पड़ताल कर ली जाय कि कहीं मतदाता का नाम गलत ढंग से तो नहीं कााटा गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त हुए फार्म-7 की समीक्षा अपने स्तर से कर लें तथा इससे सम्बन्धित विवरण निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने पास रखें तथा कार्य के प्रति लापरवाह सुपरवाइर तथा बीएलओ के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी की जाये। यदि किसी मतदेय स्थल पर शैडो एरिया हो तो उसकी सूची बनाकर भेजी जाये जिससे मुख्यालये से पत्राचार कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके तथा किसी भी मतदेय स्थल पर मूलभूत सुविधा (पानी, शौचालय, रैम्प, नोटिस बोर्ड आदि) आदि का अभाव हो तो इसी इसी महीने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत सही करवा दें। डीएम ने कहा कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त हुए दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण भी समय से किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, डिप्टी कलेक्टर पूजा चौधरी व ज्याति चौरसिया, तहसीलदार सदर, बीडीओ रिसिया, एडीईओ सहित सम्बन्धित सुपरवाईज़र्स मौजूद रहे।
: 73 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगाये गये रिफ्लेक्टिव टेप
Wed, Dec 13, 2023
15 ट्रालियों व 35 बाइकर्स का हुआ चालान
बहराइच। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ओ.पी. सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से संचालित किये गये अभियान के दौरान ईट भट्टे से संचालित 15 ट्रैक्टर-ट्रालियों का बिना रिफ्लेक्टिव टेप के अभियोग में चालान किया गया एवं बिना हेलमेट के मोटर साईकिल का संचालन करने पर 35 बाइकर्स का चालान किया गया। श्री सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रालियो पर रिफ्लेक्टिव टेप एवं फ्लोरोसेमेन्ट पेन्ट के लिए संचालित की गई गतिविधि अन्तर्गत नानपारा चीनी मिल पर खड़ी 48 ट्रैक्टर-ट्रालियों सहित कुल 73 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये। इस अवसर पर एआरटीओ प्रशासन राजीव कुमार, नानपारा चीनी मिल के प्रबन्धक व अन्य मिल कर्मचारी कर्मचारी तथा प्रवर्तन आरक्षी मौजूद रहे।
: मण्डलीय गोष्ठी के लिए रवाना हुआ कृषकों का दल
Wed, Dec 13, 2023
बहराइच। कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में 14 दिसम्बर को डॉ राम मनोहर लोहिया विवेकानंद सभागार अयोध्या में आयोजित मण्डलीय गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु जिले से 50 कृषकों के दल को रवाना किया गया। कृषि भवन परिसर से जिले के किसानों को अयोध्या ले जाने वाली बस को जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय ने सहायक निदेशक मत्स्य डॉ. जितेंद्र कुमार, एसडीओ कृषि सदर उदय शंकर सिंह, कैसरगंज के शिशिर कुमार व नानपारा के सुधीर कुमार मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी व कृषक मौजूद रहे।