: अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
Wed, May 8, 2024
मोतीपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा की गई गिरफ्तारी
बहराइच। मोतीपुर पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 08 अदद देशी तमंचा, 05 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद मिस कारतूस व असलहा बनाने वाले उपकरणो सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त सन्तराम पुत्र हीरालाल निवासी शायपुर थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरुआ में एक पुलिया के नीचे अवैध असलहा बनाने का काम करता था। पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि के रात्रि को स्वाट टीम को मुखबिर द्वारा थाना मोतीपुर क्षेत्र के ग्राम बरुआ से मटाईंनपुरवा जाने वाले मार्ग पर, पुलिया के नीचे एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलहे बनाने की सूचना प्राप्त होने पर स्वाट व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर अभियुक्त सन्तराम पुत्र हीरालाल निवासी शायपुर थाना धौरहरा जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद .32 बोर तमंचा, छह अदद .315 बोर तमंचा, एक अदद 12 बोर तमंचा, तीन अदद 12 बोर खोखा कारतूस, एक अदद .315 बोर का मिस कारतूस, दो अदद .315 बोर के कट्टा कारतूस, शस्त्र बनाने का उपकरण बरामद हुआ। पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा बताया गया कि अपने आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए असलहे के निर्माण व बिक्री का कार्य करता हूं। अभियुक्त को धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के अन्तर्गत जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध लखीमपुर के धौरहरा व ईशानगर थाने में कई मुकदमे पहले से ही दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर दददन सिंह, स्वाट टीम प्रभारी अनुज त्रिपाठी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
: नहर में नग्न मिला अज्ञात युवक का शव
Wed, May 8, 2024
बहराइच। अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में नहर में पड़ा पाया गया। आसपास के लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की कोशिश की परंतु पहचान नहीं हो सकती पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव दो तीन दिन का पुराना लग रहा है। गौरतलब हो कि खैरीघाट थाना क्षेत्र के बेलहा बेहरौली तटबंध पूसूपुरवा के निकट एक अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। शव पर कपड़े नहीं थे। आसपास के लोगों ने नहर में शव देखा तो थाने की पुलिस को सूचना दी। जिस पर चौकी इंचार्ज शिवपुर राकेश कुमार यादव, उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद आसपास के लोगों से पहचान करवाई। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं शरीर पर कोई कपड़ा न होने से लोगों में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं।
: रघुनंदन यादव हत्याकाण्ड का दूसरा अभियुक्त गिरफ्तार
Tue, May 7, 2024
बहराइच। बौण्डी पुलिस व सर्विलांस सेल द्वारा जैतापुर के छत्तरपुरवा निवासी रघुनदन यादव उर्फ हेतु की हत्या में शामिल महिला के नये नवेले प्रेमी एक अन्य अभियुक्त राहुल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब हो कि बीते दिनों राहुल व उसकी प्रेमिका गुड्डी ने अपने पुराने प्रेमी रघुनंदन यादव उर्फ हेतु को मारपीट कर अधमरा करते हुए शर्ट से गला कसकर हत्या कर दी तथा शव को नहर में फंेक दिया था। दूसरे दिन शव ग्रामीणों ने पडा देखा था। जिस पर पुलिस ने मृतक के पिता मंशाराम यादव की तहरीर पर 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। हत्या में शामिल मृतक की प्रेमिका गुड्डी देबी पुत्री पुत्तन बेडिया को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि हत्या में शामिल गुड्डी के दूसरे प्रेमी राहुल सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी छत्तरपुरवा जैतापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
फखरपुर व नवाबगंज पुलिस द्वारा तीन गिरफ्तार
बहराइच। जनपद की विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा वांछित व अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी फखरपुर करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि मुअसं. 138/24 धारा 376 व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विनोद कुमार गौतम पुत्र राम विलास निवासी खपुरवा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं नवाबगंज पुलिस द्वारा 20 लीटर अवैध शराब के साथ हीरालाल पुत्र बीरन निवासी अडबडवा को गिरफ्तार किया गया। जबकि इसी थाने की पुलिस द्वारा दुर्गेश कुमार पुत्र आज्ञाराम निवासी मोहम्मदपुर परसा डेहरिया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती को एक पिपिया में 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।