: वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया
Tue, Jun 18, 2024
बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में देश भक्तों ने 1857 की जंग में उनके देश के प्रति समर्पण और वीरता की चर्चा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि उनके बहादुर घोड़े का नाम बादल था, जो उनकी शहादत तक दुश्मनों से लड़ता रहा। अंग्रेजों की हड़पो नीति के कारण ही झांसी की लड़ाई हुई थी। रानी लक्ष्मीबाई ने सात दिन तक वीरता पूर्वक झांसी की सुरक्षा की और अपनी छोटी सी सशस्त्र सेना से अंग्रेजों का बड़ी बहादुरी से मुकाबला किया। वें अकेले ही अपनी पीठ पर बेटे दामोदर राव को बांध कर अंग्रेजों से युद्ध करती रहीं। संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि अमर शहीद लक्ष्मीबाई मराठा शासित झांसी राज्य की रानी थी और सत्तावनीं क्रांति की नेतृत्व कर्ता के रूप में मात्र 29 वर्ष की आयु में अंग्रेज साम्राज्य की सेना से भीषण युद्ध किया और वीरगति को प्राप्त हुईं। उनका उपनाम मनु रखा गया था। जबकि उनके माता-पिता उन्हें मणिकर्णिका कहकर पुकारते थे। समाजसेवी अधिवक्ता राम रूप मिश्र ने कहा कि ग्वालियर स्थित निर्मोही अखाड़े के समीप गंगा दास के मठ में लक्ष्मीबाई ने अपनी अंतिम सांस ली। इसी स्थान पर आज उनका स्मारक है और उनके नाम से लक्ष्मीबाई कालोनी भी बसी है। रानी लक्ष्मीबाई और नबाब अलीबहादुर द्वितीय का रिश्ता भाई बहन का था। लक्ष्मीबाई उन्हें राखी बांधती थी और इसी कारण वह 1858 की जंग में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ा। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने कहा कि सम्पूर्ण स्वतंत्रता संग्राम में लक्ष्मीबाई का दम खम ही था कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने आजाद हिन्द फौज की एक बटालियन का नाम रानी लक्ष्मीबाई ब्रिगेड रखा। कार्यक्रम में पवन शर्मा, राजेश वोट, रोहित कुमार चौधरी, दिनेश मिश्र, अश्विनी पाण्डेय सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।
: पारले कंपनी किसानों को अनुदान पर दे रही पावर वीडर व स्प्रे मशीन
Sat, Jun 15, 2024
फखरपुर, बहराइच। पारले कंपनी अपने किसानों को पावर वीडर एवं स्प्रे मशीन अनुदान पर उपलब्ध करा रही है। किसानो के यहां पावर वीडर मशीन के डेमो भी कराये जा रहे है। इस मशीन के द्वारा गन्ने की फसल में जुताई, मिट्टी चढाने का कार्य बहुत प्रभावी तरीके से कम खर्च में हो जाता है इसलिए अधिक से अधिक किसान इस मशीन का उपयोग करें और अधिकतर किसानों के पास पावर वीडर होना चाहिए। जिससे फसल में खरपतवार नियंत्रण प्रभावी ढंग से हो सके। खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा मिले इसके लिए पारले निरंतर कार्य किसानो के बीच में कर रही है। जिससे प्रति एकड़ उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके और किसान की लागत कम हो। इस समय कंपनी पावर वीडर, स्प्रे मशीन 500 ली. एवं 1000 ली. अनुदान पर दे रही है। अधिक से अधिक किसान इस योजना का लाभ उठाये। यह सीमित समय के लिए है। अनेको ग्रामो जैसे-शिवराजपुर, रामापुर किंधौली, टिन्गाई, नकोडा, मोकला, रामपुर, गाजीपुर, ज्ञानपुर, पदमपिछौरा, शाहपुर, बुबकापुर ,खोजकीपुर, बिरहिमडीहा, चंदनापुर, विलाशपुर में डेमो कराये गए। जिससे किसान देख ले और समझ ले तभी ले। डेमो के समय पारले कंपनी के एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी मोके पर उपस्थित रहे और किसानो को पावर वीडर मशीन और स्प्रे मशीन की उपयोगिता के बारे में किसानो को विस्तृत रूप में समझाया। उन्होंने स्प्रे मशीन को भी किसानों के लिए जरूरी बताया। क्योंकि आने वाला समय तरल उर्वरक का है इसलिए स्प्रे मशीन भी अधिकतर किसानों के पास होना जरूरी है। जिससे किसान सभी प्रकार के उर्वरक एवं दवा फसल पर कम समय में स्प्रे कर सके। डेमो के समय काफी किसान और पारले के अन्य अधिकारी सूबेदार, अमरेंद्र, प्रवेश, रुचिन, शक्ति, अखंड, अमर उपस्थित रहे।
: मार्ग दुर्घटना में बालक व वृद्ध की मौत
Sat, Jun 15, 2024
बहराइच। अलग-अलग दुर्घटना में बालक समेत दो की मौत हो गई। पैदल जा रहे हैं बालक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली नगर के शहर में आजाद इंटर कालेज के पास पैदल जा रहे बालक को पिकअप ने रौंद दिया। इसके बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा निवासी मोहम्मद मोहसिन अंसारी का पांच वर्षीय बेटा पढ़ाई करता था। जिसके चलते वह पिता के साथ कोतवाली नगर के गढ़वा गांव के पास किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार रात 10 बजे के आसपास बालक आजाद इंटर कालेज के पास जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप ने बालक रौंद दिया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर पयागपुर थाना क्षेत्र के झाला तरहर गांव निवासी घनश्याम उर्फ लल्लू 65 पुत्र छेदी शुक्रवार शाम को गोंडा-बहराइच मार्ग पर हुए हादसे में घायल हो गए। रोडवेज बस को साइड देने के चक्कर में वृद्ध को टक्कर लग गई। जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रात में इलाज के दौरान मौत हो गई।
आग से तीन घर जलकर खाक
बहराइच। अज्ञात कारणों से लगी आग के चलते तीन घर जलकर खाक हो गए। घटना थाना तहसील महसी अंतर्गत ग्राम भदवानी की है। जहाँ एक ग्रामीण के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लपटों ने पड़ोस के दो अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। तीम मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदवानी निवासी हसीब के फूस के मकान में शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी अतीक अहमद व सलमान के फूस के घर को आगोश में ले लिया। परिजनो ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। लेकिन घरों में रखे गृहस्थी का सामान व नकदी जलकर राख हो गई। करीब 3 लाख 50 हजार का नुकसान बताया जा रहा है। हल्का लेखपाल बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही पीड़ितों को सहायता प्रदान की जाएगी।
वृद्ध की पीट कर हत्या करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। बकायेदारी को लेकर वृद्ध की पीट-पीट कर हत्या करने वाले एक अभियुक्त को हरदी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब हो कि बीते 12 जून को थाना हरदी अन्तर्गत जोत चांदपारा निवासी पांचू पुत्र इब्राहीम 65 वर्ष तेल का बकाया पैसा देने को लेकर महराजगंज बाजार स्थित लल्लू व कल्लू की दुकान पर गया हुआ था। जहां तेल खराब होने की बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके बाद लल्लू व कल्लू ने वृद्ध पांचू पर लाठी, डण्डों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल को इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मुअसं.209/24 धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया था। प्रभारी निरीक्षक हरदी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि हत्या के एक अभियुक्त एक आरोपी लल्लू उर्फ सरसाद पुत्र हाजी दिलनवाज निवासी महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।