: नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्र्री पर लगाया जाय प्रभावी अंकुश: डीएम
Sat, Aug 10, 2024
बहराइच। नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोर्ड कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डीएम द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए नारकोटिस पदार्थो के अवैध निर्माण, संचरण, बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि प्राप्त गुप्त सूचनाओं को सभी सम्बन्धित को त्वरित आदान-प्रदान करते हुए प्राप्त सूचनाआ के अनुसार तत्काल प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित कराते हुए नियमानुसार सम्बन्धित के विरुद्ध कठोर कार्यवाई सुनिश्चित की जाय। डीएम मोनिका रानी ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थों के संचरण पर प्रभावी अंकुश के लिए भारत-नेपाल मैत्री बसों, लग्ज़री वाहनों की सघन जांच की जाय। विशेषकर रूपईडीहा से चलने वाले सभी सरकारी व गैर सरकारी वाहनों की रैण्डमली जांच की जाय। उप जिलाधिकारियों व पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिये गये सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आबकारी व दवा की दुकानों तथा उर्वरक दुकानों पर उपलब्ध स्टाक इत्यादि की भी जांच करें। आबकारी अधिकारी को निर्देश दिया गया कि उच्च क्वालिटी की प्रभावी वीडियो क्लिप तैयार कराकर स्कूलों में नशामुक्ति के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जायें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
: गम्भीर वादों की प्रभावी पैरवी के लिए सम्मानित हुए अधिकारी व पुलिसकर्मी
Sat, Aug 10, 2024
अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न
बहराइच। अभियोजन विभाग की मासिक समीक्षा हेतु शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी व पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला ने विभिन्न न्यायालयों में योजित गम्भीर मुकदमों में प्रभावी करके अभियुक्तों को सजा कराने वाले अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। डीएम एसपी ने गोरखपुर जोन में सबसे अधिक संख्या में अपराधियों को सजा कराने में जनपद बहराइच के अव्वल रहने पर सभी सम्बन्धित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार वादों की प्रभावी कर अपराधियों को सज़ा दिलाने का प्रयास करें। बैठक के दौरान टॉप 10 अपराधियों के विरुद्ध प्रचलित मुकदमों पर विशेष चर्चा करते हुए ट्रायल को गति देने के निर्देश दिये गये। तथा जिन प्रकरणों में दोष मुक्ति हुई है उनकी विशेष समीक्षा कर अपील में जाने योग्य वादों में समयबद्ध रुप से अपील कर प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान थाना कैसरगंज अन्तर्गत 06 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने जैसी घिनौनी घटना कारित करने वाले अभियुक्त को 03 माह की अल्प समयावधि में ही न्यायालय द्वारा अभियुक्त को दोषसिद्ध करते हुये 03 जून को मृत्युदण्ड व रू. 01 लाख 10 हज़ार के अर्थदण्ड से दण्डित करने हेतु अथक प्रयास के लिए विशेष जिला शासकीय अधिवक्ता सन्त प्रताप सिंह, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो संतोष कुमार सिंह, थाना कैसरगंज के पैरोकार आरक्षी विनय भारती, पाक्सो न्यायालय के कोर्ट मोहर्रिर आरक्षी बृजेश साहनी को डीएम व एसपी द्वारा सम्मानित किया गया। थाना विशेश्वरगंज अन्तर्गत वादिनी शालनी देवी के पति दीपक कुमार की हत्या मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्तगण को 11 जून को आजीवन सश्रम कारावास व रू. 15-15 हज़ार के अर्थदण्ड से दण्डित करने हेतु अथक प्रयास के लिए सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता एएसजे/एफटीसी न्यायालय सुनील कुमार जायसवाल व कोर्ट मोहर्रिर मुख्य आरक्षी चन्द्रमाधव यादव, थाना विशेश्वरगंज के पैरोकार आरक्षी सतीश कुमार मौर्य को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत कोचिंग से घर लौट रही नाबालिग बच्ची के साथ एसिड अटैक की घटना के सम्बन्ध में पंजीकृत अभियोग की प्रभावी पैरवी न्यायालय द्वारा 28 मई को अभियुक्तगण को दोषसिद्ध पाये जाने पर 20-20 वर्ष सश्रम कारावास व रू. 01-01 लाख अर्थदण्ड से दण्डित करने हेतु प्रभावी पैरवी के लिए विशेष लोक अभियोजक एएसजे-प्रथम न्यायालय प्रमोद कुमार सिंह व कोर्ट मोहर्रिर विनय कुमार, थाना कोतवाली नगर के पैरोकार मुख्य आरक्षी सरोजा यादव को डीएम व एसपी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, संयुक्त निदेशक अभियोजन डॉ. कन्धर्व द्विवेदी, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, पयागपुर के दिनेश कुमार, मोतीपुर के संजय कुमार, कैसरगंज के पंकज दीक्षित, नानपारा के अश्वनी पाण्डेय, जिला आबकारी अधिकारी सुधांशु सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
: अराजक तत्वों पर की जाये कड़ी कार्रवाईः एसपी
Thu, Aug 8, 2024
एसपी ने की अपराध समीक्षा गोष्ठी, मातहतों को दिए निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला द्वारा पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व समस्त राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों/शाखा प्रभारियों सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारीगण के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी की गई। एसपी द्वारा भा.द.वि./बीएनएस व अधिनियम के तुलनात्मक अपराध आंकड़ों एवं महिला अपराधो की समीक्षा के साथ-साथ थानों एवं क्षेत्राधिकारीगण के पास लम्बित विवेचना, लम्बित एस.आर, वांछित, पुरस्कार घोषित अभियुक्त, सक्रिय अपराधी, एनबीडब्ल्यू अभियुक्तों की गिरफ्तारी, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त लम्बित प्रार्थना-पत्रो की जांच व कार्यवाही, एवं जी.आर/वी.आर./पासपोर्ट आदि पर समय से अपेक्षित कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में गोष्ठी करते हुए अन्य अपराधिक आकड़ों की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। आईजीआरएस के लम्बित प्रार्थना पत्रों की प्राथमिकता के आधार सर्किलवार/थानावार विवरण प्राप्त कर उसकी समीक्षा की गई साथ ही निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में कोई भी आईजीआरएस डिफाल्टर न होने पाये व समस्त आईजीआरएस, जनशिकायती प्रार्थना पत्रो के जाँच अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर ही जाँच किया जाये। इसके अतिरिक्त रंजिशन हत्या, लूट, डकैती, वाहन चोरी, नकबजनी, महिला अपराध, जैसे जघन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए नियमित पैदल गश्त, प्रभावी रात्रि गश्त, पुलिस मित्रो, आमजनमानस से परस्पर संवाद स्थापित करना, अराजक तत्वों पर प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने, जमीन सम्बन्धित मामलों में पुलिस व राजस्व टीम द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर विवाद को निस्तारित कराने, पशु तस्करी, अवैध खनन, अवैध शराब, मादक पदार्थों के परिवहन, बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करना तथा न्यायालय व उच्चाधिकारीगण के आदेशों, निर्देशों का समयबद्ध व शत् प्रतिशत अनुपालन कराने के साथ साथ क्षेत्र में नियमित वाहन, बैंक, जनसेवा केंद्रों की चेकिंग, सक्रिय अपराधियों, गौ तस्करों, चोरों की चेकिंग करने तथा अनावरण हेतु शेष अभियोग की सभी क्षेत्राधिकारी द्वारा अलग अलग कार्य योजना बनाकर यथाशीघ्र अनावरण किये जाने, जमानत पर बाहर आए अपराधियों की लगातार निगरानी व सत्यापन करने के निर्देश दिए गए। थाने पर प्राप्त आवश्यक व संवेदनशील सूचनाओं को तत्काल उच्चाधिकारियों को दिये जाने व प्रत्येक फरियादी की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनसे सौम्य व्यवहार करने तथा उनकी शिकायत, समस्या का यथाशीघ्र विधिक समाधान करने के सख्त निर्देश दिये गये।