: अधिकारियों की टीम के साथ डीएम ने महर्षि बालार्क चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
Fri, Aug 2, 2024
बहराइच। कार्यालय में मिडिल मैन के दखल, साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पूरे दल बल के साथ महाराजा सुहेल स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के महर्षि बालार्क चिकित्सालय एवं एमसीएच विंग का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी मोनिका रानी व मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने एमसीएच विंग के सभी फ्लोर का औचक निरीक्षण कर पंजीकरण काउण्टर, ओपीडी, औषधि वितरण काउण्टर, टीकाकरण एवं अल्ट्रा साउण्ड कक्ष, पी.टी.सी.ओ.टी., प्रसव कक्ष, ए.एन.सी. ट्रेज एरिया, आपरेशन कक्ष सहित विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एव तीमारदारों को प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान डीएम व सीडीओ ने संदिग्ध दिखने वालों से सघन पूछताछ भी की तथा उनकी पहचान की भी पुष्टि की गयी। एमसीएच विंग में कुछ महिलाओं द्वारा बेड न मिलने की समस्या पर सम्बन्धित से पूछने पर बताया गया कि क्षमता से अधिक मरीज होने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस सम्बन्ध में डीएम द्वारा प्राचार्य डा. संजय खत्री को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक फ्लोर पर एक-एक कक्ष को वेटिंग एरिया के रूप में डेवलप कर दिया जाय जिससे मरीजों विशेषरूप से गर्भवती महिलाओं व बच्चों को आसानी हो सके। डीएम मोनिका रानी के साथ गये अधिकारियों के दल में शामिल अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्वत ने पुरूष चिकित्सालय की ओपीडी, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह ने इमरजेन्सी वार्ड, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर व प्रशिक्षु पीसीएस अंजनी यादव ने औषधि वितरण काउण्टर व पंजीकरण काउण्टर तथा जिला विकास अधिकारी राज कुमार द्वारा पैथालोजी का सघन निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर डीएम ने बताया कि औचक निरीक्षण का मकसद यही है कि यहां पर आने वाले मरीजों को शासन की मंशानुरूप चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो तथा सभी चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ समय से चिकित्सालय में उपस्थित रह कर आने वाले मरीजों का इलाज करें।
: रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए राजस्व निरीक्षक
Fri, Aug 2, 2024
मिहीपुरवा, बहराइच। आवास पर रंगे हाथ रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक को विजिलेंस टीम ने धर दबोचा। राजस्व निरीक्षक को विजेलेन्स टीम अपने साथ लेकर चली गई। इसके बाद तहसील में हड़कंप मच गया। मोतीपुर तहसील में शुक्रवार को राजस्व विभाग की मीटिंग समाप्त होने पर राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल पर किसी का फोन आया। मीटिंग समाप्त होने के बाद राजस्व निरीक्षक अपने आवास के लिए गए। आवास पहुंचते ही वहां पर काम करवाने के लिए एक व्यक्ति द्वारा राजस्व निरीक्षक को 25 हजार रुपये घूस दिया। घूस लेते ही विजिलेंस की टीम ने राजस्व निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित थाना क्षेत्र में सूचना देने के बाद विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक को अपने साथ लेकर चली गई है। इस मामले में तहसीलदार अंबिका चौधरी का कहना है कि राजस्व निरीक्षक मीटिंग के बाद घर गए इसके बाद क्या हुआ यह जानकारी नहीं है। हालांकि कोतवाली नानपारा में विजिलेंस टीम राजस्व निरीक्षक से पूछताछ कर रही है।
: 50 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर धराया
Fri, Aug 2, 2024
रुपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 50 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। भारत-नेपाल सीमा पर 59वी वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के नेतृत्व में एसएसबी के सीमा सुरक्षा बल जवानों द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त टीम बनाकर कर सुरक्षा तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहें है। इसी क्रम में एसएसबी बलाईगाँव व मोतीपुर पुलिस की संयुक्त गश्ती दल शाम के समय चौधरीगाँव से बलईगाँव की तरह जा थे कि सड़क के मोड़ पर गाड़ियों की तलाशी हो रही थी। तभी कंपनी इंचार्ज को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक नीले रंग की मोटरसाइकिल मटेहीबाजार की तरफ से बलईगांव जा रही है जिसमें कुछ नशीली वस्तु है। इस सूचना को गश्ती दल को साझा किया गया। इसमें चौकी इंचार्ज बलई गांव के अश्विनी कुमार पांडेय ने संयुक्त टीम के साथ मोड़ के पास घेराबंदी कर आने जाने वाली गाड़ियों की सघन जाँच शुरू की। तभी एक मोटरसाइकिल तेजी से मोड़ के पास आकर मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन जवानों द्वारा गाड़ी को रोक लिया गया। पकड़े गए तस्कर की पहचान जमाल खान पुत्र महमूद खान निवासी गंभीरवा के रूप में की गई। इसी दौरान कानूनी प्रक्रिया के तहत जाँच करने पर काली प्लास्टिक की एक थैली बरामद हुआ। जिसमें भूरे रंग का पाउडर बरामद हुआ। जिसका वजन 50 ग्राम था। इसके बाद गश्ती दल में शामिल डॉग स्काउड से जाँच कराने पर भी नशे का सामान होने की बात पुष्टि हुई। पुलिस और जवानों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि उसके पास हेरोइन है जो बहराइच में एक व्यक्ति से लिया हूँ और बलईगाँव में देना था। इसे बेचकर ही मैं अपना जीवनयापन करता हूँ। पुलिस द्वारा उक्त बयान के आधार पर आगे की जाँच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई हेतु मोतीपुर पुलिस में एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसे आगे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। एसएसबी के अनुसार सीमाक्षेत्र में नशे से बचने के लिए लगातार जन जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी इस अपराध से जुड़े लोगों पर लगतार कारवाई की जाएगी। पकड़े गए टीम में एसएसबी के निरीक्षक विपिन कुमार, आरक्षी शुभम, आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी शोभाराम सरकार, आरक्षी उत्तम यादव और अश्विनी कुमार पांडे चौकी इंचार्ज बलई गांव और उनके साथ में हमराह कांस्टेबल तनवीर अहमद, कांस्टेबल ललित कुमार मौजूद थे।