: 1 किलो चरस के साथ नेपाली महिला गिरफ्तार
Wed, Sep 18, 2024
रूपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा पुलिस एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा’01 किलो नाजायज चरस के साथ 01 नेपाली महिला गिरफ्तार की गई है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम उ.नि. विजय कुमार व म.उ.नि. रोशनी वर्मा मय हमराह पुलिस व एसएसबी द्वारा मंगलवार सायं एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा पर संयुक्त चेकिग के दौरान अभियुक्ता फर्की रोका मगर पुत्री बुद्धु रोका निवासी थवांग वार्ड नं. 9 जिला रोल्पा राष्ट्र नेपाल को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी से 01 किलो चरस बरामद हुआ। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 30 लाख रुपए बताई जा रही है। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 0418/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्रवाई के उपरांत अभियुक्ता को पेशी हेतु न्यायालय सदर रवाना किया गया।
: भण्डारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
Tue, Sep 17, 2024
बहराइच। गणपति विसर्जन के अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी फखरपुर द्वारा विशाल भण्डारा, प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सन्तोष वर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से फखरपुर हिन्दू युवा वाहिनी के समस्त कार्यकर्तागणों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
लापता युवक का शव तीसरे दिन गड्ढे में पड़ा पाया गया
खैरीघाट, बहराइच। लापता युवक का शव गड्ढे में पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम लौकिहा के मजरा पश्चिमी लौकिहा निवासी राधेश्याम 45 पुत्र बहादुर रविवार शाम को सात बजे घर से नित्य क्रिया के लिए निकला था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने खोजबीन कर पुलिस को सूचना दी। गायब राधेश्याम की तलाश में परिवार के लोग लगे हुए थे। मंगलवार सुबह उसका शव बेल्हा बेहरौली तटबंध के निकट गड्ढे में पानी में उतराता मिला। आसपास के लोगों ने मृतक की पहचान राधेश्याम के रूप में की। पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी गई। पत्नी ज्ञानवती की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह का कहना है कि डूबने से ग्रामीण की मौत हुई है।
मारपीट के मुकदमें में चार वांछित गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली मुर्तिहा पुलिस ने मारपीट के मुकदमें मे वांछित चल रहे चार वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष अमितेन्द्र सिंह थाना कोतवाली मुर्तिहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा रमेश पुत्र रामपति उम्र करीब 45 वर्ष, ओंकार पुत्र मोहन उम्र करीब 58 वर्ष, लालजी पुत्र बच्चू उम्र करीब 55 वर्ष व गोबरे पुत्र भरोसे उम्र करीब 55 वर्ष निवासीगण टेपरा चुरवा थाना कोतवाली मुर्तिहा के घर दबिश दी गई। जो मौजूद मिले। जिन्हे पुलिस हिरासत में लिया गया।
सांड़ के हमले मंे महिला की मौत
खैरीघाट, बहराइच। सुबह सैर के लिए निकली एक महिला को सांड़ ने पटक पटक कर मार डाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरिकपुर के इमामगंज निवासी कुसुमा देवी 35 पति राजू पाल प्रतिदिन की तरह मंगलवार सुबह उठी। इसके बाद वह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली। महिला इमामगंज मार्ग पर टहल रही थी। तभी एक सांड़ आ गया। उसने महिला पर हमला कर दिया। सींग से फंसाकर सांड़ ने महिला को उठाकर पटक दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने डंडे मारकर सांड़ को भगाया। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सांड़ के हमले में घायल महिला को सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया। सीएचसी पहुंचने पर डाक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
एआईएमएएस का सदस्यता अभियान जारी
बहराइच। आल इण्डिया मोमिन अन्सार सभा की एक बैठक जिलाध्यक्ष कलीम अन्सारी के मोहल्ले सत्ती कुआं स्थित आवास पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने बताया कि एक से 30 सितंबर तक पार्टी का सदस्यता अभियान चलेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सदस्यता अभियान का संचालन किया गया है। बैठक में सभी कार्यकताओं ने अपनी अपनी सदस्यती रसीद कटवाई। इस अवसर पर पप्पू, रिजवान, बसीर अन्सारी, हाफिज अली अहमद नूरी, जुबैर अन्सारी, नदीम अन्सारी, शारीद अन्सारी, हसीब, सिकन्दर अन्सारी, हाफिज अन्वार अन्सारी, अफजाल उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर में 103 मरीजों की निःशुल्क जांच कर दी गई दवाएं
बहराइच। आरोग्य भारतीएवं डा. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल सबलापुर के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन ग्राम मोगलहा में किया गया। जिसमें लगभग 103 मरीजों का निःशुल्क उपचार एवं खून की जांच कर दवा वितरण किया गया। इस मौके पर डा.आनंद कुमार चौरसिया, डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डा. मनीष कुमार शुक्ला, डा. संदीप कुमार वर्मा, पीआरओ गौरव पाण्डेय, फार्मासिस्ट गुरु प्रसाद शुक्ला, अरुण यादव, महेंद्र कुमार शुक्ला, अंकित शुक्ला, लैब टेक्नीशियन, प्रधान छब्बन मौजूद रहे।
बाढ़ पीड़ितों को बांटी गई राहत सामग्री
बिछिया, बहराइच। तहसील मिहीपुरवा अंतर्गत थाना सुजौली क्षेत्र में मंगलवार को बाढ़ क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़ितों का हाल जानने पुलिस और समाजसेवियों की टीम पहुची। जहां जंगल गुलरिया गांव में लगभग 50 से अधिक बाढ़ पीड़ितों को थानाध्यक्ष सुजौली हरीश सिंह ने पुलिस व समाजसेवियों के साथ मिलकर बाढ़ राहत समग्री वितरण किया। बाढ़ पीड़ितों को लइया, केला, और बिस्कुट वितरण किया गया। बाढ़ पीड़ितों ने राहत सामग्री पाकर खुशी जाहिर की लेकिन पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। लोगों ने बाढ़ से बचने को लेकर बांध व घाघरा नदी की सफाई कराने की मांग रखी है। जिस पर थानाध्यक्ष ने उनकी मांग को शासन व प्रशासन तक पहुचाने का आश्वासन दिया है।
: लाभार्थियों को वितरित किये स्वीकृति पत्र व आवास की चाभी
Tue, Sep 17, 2024
भुवनेश्वर में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भुवनेश्वर उड़ीसा से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों का गृह प्रवेश, स्वीकृति पत्र वितरण, प्रथम किश्त निर्गमन तथा सर्वाे एैप की लांचिंग कार्यक्रम के अवसर पर जनपद का मुख्य कार्यक्रम विकास खण्ड चित्तौरा के सभागार में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। सजीव प्रसारण के उपरान्त मुख्य अतिथि सदर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, पीडी डीआरडीए अनूप कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय व एनआरएलएम दीपक सिंह, बीडीओ विनोद यादव व अन्य के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी ग्राम खलीलपुर की कृष्णावती व रूबी, अशोका के अनवर अली व इस्लाम अली, बख्शीपुरा के मोहित कुमार व इब्राहीम को आवास की चाभी तथा नवीन चयनित लाभार्थियों जिनके खातों में आज ही प्रथम किश्त भेजी गई। ऐसे 10 लाभार्थियों बहादुरपुर की सुग्गी व सायरा, डीहा की राबिया, बख्शीपुरा के अली हुसैन व ज़रीना, अमीनपुर नगरौर की यासमीन, अलिया बुलबुल की लैलतुननिसां व सुभान अली, नव्वापट्टी की सकीना व रूबीना को स्वीकृत-पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक सदर श्रीमती जायसवाल ने विश्वकर्मा जयन्ती तथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समाज के पिछड़े व कमज़ोर वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्रीदृढ़ संकल्पित हैं। विधायक सदर ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज अल्पसंख्यक सहित समाज के सभी कमजोर वर्गों को आवास, गैस कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क विद्युत कनेक्शन, निःशुल्क खाद्यान्न इत्यादि योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया है। सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ धरातल पर क्रियान्वित करने हेतु जिले के अधिकारियों का प्रयास सराहनीय है। मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि देश के सभी लोगों को आवासीय योजना के साथ-साथ पात्रता के अनुसार अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाय। श्री चन्द्र ने कार्यक्रम में आवास की चाभी तथा स्वीकृत प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को बधाई दी। पीडी डीआरडीए ने बताया कि जनपद में लगभग 6500 नवीन लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किये गये हैं जिसमें से 459 लाभार्थी ब्लाक चित्तौरा के हैं। कार्यक्रम के अन्त में बीडीओ चित्तौरा ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है कि जनपद के अन्य विकास खण्ड मुख्यालयों पर भी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया तथा लाभार्थियों को स्वीकृत-पत्र व आवास की चाभी वितरित की गई।